लम्पी स्किन बीमारी – बचाव के लिए 50 प्रतिशत गऊओं का टीकाकरण पूरा

चंडीगढ़, 13 मार्च। लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए चलाई जा रही व्यापक टीकाकरण मुहिम के तहत पंजाब के पशुपालन विभाग ने केवल 17 दिनों के अंदर लगभग 50 प्रतिशत गऊओं का टीकाकरण मुकम्मल कर लिया है। लम्पी स्किन एक वायरल बीमारी है, जिससे पशुओं को बुखार के साथ-साथ चमड़ी पर गांठ बन जाती हैं और यह पशुओं के लिए जानलेवा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि यह मुहिम इस साल 25 फरवरी को शुरू की गई थी, जिसके तहत गऊओं को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए…

पनग्रेन को लाखों का चूना, एक अधिकारी काबू

चंडीगढ़, 12 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य की खरीद एजेंसी पनग्रेन को 25.34 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में मानसा में तैनात खाद्य और सार्वजनिक वितरण अधिकारी बलदेव राज वर्मा, जो अब जिला खाद्य और सिविल सप्लाई कंट्रोलर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं, को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध दर्ज दो शिकायतों की पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया गया है।   उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2017-18 के दौरान राज्य सरकार ने कस्टम मिलिंग…

मान के निशाने पर आई केंद्र सरकार

चंडीगढ़, 12 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास प्रोजेक्टों से संबंधित समागमों में चुनी हुई राज्य सरकार को नजरअंदाज कर पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान किया जा रहा है।   पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के सात रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने के काम का उद्घाटन कर रहे हैं परंतु बदकिस्मती से पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार को इसके लिए न्योता नहीं दिया गया। उन्होंने…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्टेट लेवल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का दौरा

चंडीगढ़, 11 मार्च। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेल का दौरा किया। लोकसभा चुनाव-2024 संबंधी यहां से टीवी न्यूज चैनलों, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और वेब चैनलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। चुनाव आवास संहिता लगने के बाद राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेल में गतिविधियों और तेज हो जाएंगी।   सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर में मीडिया मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र…

‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम- गलत बिल जारी करने पर विक्रेताओं पर जुर्माना

चंडीगढ़, 10 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां ‘बिल लाओ  इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत गलत बिल जारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध की गई अहम कार्यवाही का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गलत बिल जारी करने के लिए सम्बन्धित विक्रेताओं पर कुल 5.16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 4.01 करोड़ रुपए का बड़ा हिस्सा वसूला जा चुका है, जोकि कर पालन और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किये जा रहे यत्नों…

मान ने हजारों युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

संगरूर, 7 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां अब तक के सबसे बड़े नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान 2487 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जिससे पिछले दो सालों में लगभग 43000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं जा चुकी हैं। संगरूर में हुए एक आयोजन में 2487 युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से 1750 युवाओं को गृह विभाग, 205 को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, 39 को राजस्व विभाग, 60 को आबकारी विभाग,…

क्लर्क रिश्वत मामले में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 35,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सिविल सर्जन कार्यालय, पठानकोट में तैनात रहे क्लर्क राजविंदर सिंह (अब सेवानिवृत्त) को गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त क्लर्क को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ओंकार नगर, पठानकोट निवासी सतनाम सिंह द्वारा दर्ज की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है…

गन हाऊस चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 12 हथियार बरामद

अमृतसर, 6 मार्च। अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गन हाऊस चोरी मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 हथियारों सहित 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के उन्नाव के अजीत सिंह उर्फ गोलू (19) और अमृतसर (ग्रामीण) के गांव खापरखेड़ी का मनदीप कुमार उर्फ वाड़ा के रूप में हुई है। इनमें से अजीत सिंह अमृतसर…

यातायात और कनेक्टिविटी की मजबूती के लिए बजट में रखे 2695 करोड़ रुपए

चंडीगढ़, 5 मार्च। पंजाब के वित्तीय साल 2024- 25 के बजट को जन हितैषी और विकास अनुकूल बताते हुयएपंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा राज्य में सड़क और बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास की तरफ विशेष ध्यान देने के लिए धन्यवाद किया।  मंत्री ने मान सरकार की मुफ्त बिजली प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मार्च 2022 में मौजूदा सरकार की तरफ से पद संभालने के तीन महीनों…

विपक्ष को हजम नहीं हो रही पंजाब की तरक्की – मान

चंडीगढ़, 4 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्यपाल के भाषण से भाग जाने के लिए विरोधी पक्ष पर जम कर बरसते हुए कहा कि वास्तव में राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए किये जा रहे प्रयास विरोधी पार्टी के विधायकों को हजम नहीं हो रहे। सदन में राज्यपाल के भाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी नेताओं को राज्य की जरा भी परवाह नहीं बल्कि यह लोग किसी न किसी ढंग से राजनैतिक चौधरी बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा…