पंजाब राजभवन ने मनाया राजस्थान स्थापना दिवस

चंडीगढ़, मार्च 30। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के नेतृत्व में पंजाब राजभवन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ राजस्थान का 75वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल ने समारोह में मौजूद अतिथिगणों को राजस्थान दिवस की बधाई दी और कहा कि देश के विभिन्न राजभवनों में मनाये जा रहे इस समारोह का मुख्य लक्ष्य हमारे राष्ट्र की विविधता में एकता का उत्सव मनाते हुए लोगों के बीच भावनात्मक संबंधों को और भी मजबूत करना है। देश के…

क्रिकेटर शुभमन गिल ने उठाया बड़ा बीड़ा

चंडीगढ़, 23 मार्च। लोगों को चुनाव प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और ’इस बार 70 पार’ मुहिम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंजाब के मुख्य चुनाव दफ्तर ( सी. ई. ओ.) द्वारा शनिवार को महाराजा यादविन्दर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) में आई. पी. एल. मैच के दौरान एक स्वीप प्रोग्राम करवाया गया।  इस प्रोग्राम के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि स्वीप वोटरों को जागरूक और मतदान में भागीदारी को उत्साहित करने के…

रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला की बाजवा कालोनी, गौंसपुरा के रहने वाले राजस्व पटवारी मनीष कुमार को 8000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी को गुरदासपुर के गांव हरदोचन्दे के निवासी शमशेर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई शिकायत की पड़ताल के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायत की पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी…

पटवारी का सहायक रिश्वत मामले में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत शुक्रवार को राजस्व हलका जोधपुर पाखर, ज़िला बठिंडा में तैनात एक राजस्व पटवारी के सहायक-कम ड्राइवर सुखविन्दर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध यह मुकदमा बठिंडा ज़िले के गांव मानसा कलां के निवासी केवल सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।  उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत…

रिश्वत मामले में सहायक खजाना अफसर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत अमृतसर स्थित सहायक खजाना अफसर मुनीष कुमार को एक पेंशन केस पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।   ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अमृतसर के बाजार नरसिंह के रहने वाले नरेश डोगरा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इस शिकायत की पड़ताल की थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी…

वक्फ बोर्ड का कार्यकारी अधिकारी रिश्वत लेते काबू

चंडीगढ़, 20 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत बठिंडा में तैनात पंजाब वक्फ बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी लायक अहमद को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा निवासी नरिन्दर कुमार, जोकि अब ढकोली, ज़ीरकपुर में रह रहा है, की शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी कि उक्त अधिकारी ने बठिंडा में…

रिश्वत लेते A.S.I. काबू

चंडीगढ़, 20 मार्च। पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने संगरूर जिले के थाना शेरपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) दर्शन सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन काबू किया है। इस संबंध में ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को बिंदर सिंह निवासी गांव हेड़ीके, ज़िला संगरूर की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि ए.एस.आई. ने इसी गांव…

S.D.M. ऑफिस का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़, 19 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान एस. डी. एम. – 2 अमृतसर के दफ़्तर में तैनात तिलक राज को 20, 000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले के गाँव ठट्ठियां के निवासी अमृतपाल सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता की पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता…

सिबिन सी ने निष्पक्ष और निष्पक्ष मतदान यकीनी बनाने की वचनबद्धता जताई

चंडीगढ़, 19 मार्च। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता को सही और उचित ढंग के साथ लागू करने की वचनबद्धता व्यक्त की जिससे राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान यकीनी बनाया सके। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 16 मार्च से 18 मार्च तक राज्य भर में 24, 433 दीवार लेखन, 15,653 पोस्टरों, 7511 बैनरों और 23,916 जायदादों पर लिखे अन्य लेखनों/विकृतियों को हटाया गया है।   उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बल और पैसे की ताकत का दुरुपयोग को रोकने के…

सियासी परिदृश्य से हैं क्यूँ हैं गायब राघव चड्ढा – जाखड़

चंडीगढ़, 18 मार्च। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस महत्वपूर्ण समय पर राघव चड्ढा की जबरन अनुपस्थिति पर कटाक्ष करते हुए, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पार्टी के भीतर आंतरिक दरार और विद्रोह के कारणों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। “राघव चड्ढा केजरीवाल की आंखों के तारे हैं, वह पंजाब में सुपर सीएम के रूप में काम कर रहे हैं और निर्वाचित सीएम भगवंत मान को अपमानित कर रहे हैं; और अब उन्हें संसदीय चुनाव प्रक्रिया के शुरू होते ही सियासी परिदृश्य से हटा…