चंडीगढ़, 5 सितंबर। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की शर्त खत्म करने को एक मिसाल कायम करने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई लोग लंबे समय से अपने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे थे, और इस समस्या का समाधान करते हुए हाल ही में ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) अधिनियम-2024’ पारित किया गया है, जिसके तहत प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए…
Category: पंजाब
बेअदबी मामले में रिपोर्ट जल्द – सीएम मान
चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को सजा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस मामले पर ताजा रिपोर्ट जल्द ही दाखिल की जाएगी। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान बहस में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को बेअदबी की घटनाओं में बड़े सुराग मिले हैं और ताज़ा रिपोर्ट यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को उनके अपराधों की सज़ा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह रिपोर्ट कानूनी जांच के लिए…
विधानसभा बनी छात्रों के लिए एजुकेशनल हब
चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की विशेष पहल के तहत राज्य के स्कूलों के छात्रों को पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिला। इस पहल से पंजाब विधानसभा राज्य के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बन गई है। सत्र के आज अंतिम दिन पंजाब के 11 स्कूलों के 290 छात्रों और 24 शिक्षकों ने सदन की कार्यवाही देखी। इस मौके पर संधवां ने छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात भी की। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के छात्र कल के…
पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास
चंडीगढ़, 4 सितंबर। पंजाब विधानसभा ने आज चार महत्वपूर्ण बिल पास किए हैं, जिनमें पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल, 2024, पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024, पंजाब पंचायत राज (संशोधन) बिल, 2024 और पंजाब कृषि उत्पाद मंडियाँ (संशोधन) बिल, 2024 शामिल हैं। वित्त और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल पेश किया। इसी प्रकार, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024 और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब…
मुठभेड़ के बाद जग्गू भगवानपुरिया का करीबी गिरफ्तार
जालंधर, 3 सितंबर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई के दौरान, हैमिल्टन टावर, जालंधर के पास पुलिस हिरासत से भागने की असफल कोशिश करते हुए कथित गैंगस्टर जसकरण गूजर उर्फ कन्नू पाव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्नू गूजर, जो कि खतरनाक गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का महत्वपूर्ण सदस्य है, को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को गढ़शंकर के रामपुर बिल्लरां से गिरफ्तार…
स्पीकर ने सत्र की कार्यवाही देखने आए छात्रों से की मुलाकात
चंडीगढ़, 3 सितंबर। फरीदकोट जिले के कोटकपूरा से जुड़े सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किला नौ, शेर सिंह वाला,पख्खी कलां, संधवां और चंदबाजा के कुल 90 छात्रों ने आज पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही दर्शक के रूप में देखी। सत्र की कार्यवाही देखने आए स्कूल के छात्रों से पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने मुलाकात की और उन्हें जीवन में मेहनत कर सफल इंसान बनने और राज्य एवं देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संधवां ने इस मौके पर कहा कि सदन…
करोड़ों लोगों को मान सरकार ने दी बड़ी राहत
चंडीगढ़, 3 सितंबर। पंजाब के आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने आज ऐतिहासिक बिल ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024’ को सर्वसम्मति से पारित करते हुए प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एन.ओ.सी.) की शर्त को समाप्त कर दिया। विधानसभा के सदन में ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024’ पर चर्चा को समेटते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संशोधन का उद्देश्य जहां अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसना है, वहीं छोटे प्लॉट मालिकों को राहत देना…
“द ईस्ट वार अवार्ड्स (संशोधन) बिल, 2024” सर्वसम्मति से पारित
चंडीगढ़, 3 सितंबर। पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा द्वारा आज पेश किए गए “द ईस्ट वार अवार्ड्स (संशोधन) बिल, 2024” को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। “द ईस्ट वार अवार्ड्स (संशोधन) बिल, 2024” पेश करते हुए चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘द ईस्ट पंजाब वार अवार्ड्स एक्ट-1948’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है जिसके तहत वित्तीय सहायता 10,000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति वर्ष की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ‘द ईस्ट…
‘पापरा एक्ट 1995’ में संशोधन से आम जनता को राहत – चीमा
चंडीगढ़, 3 सितंबर। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रस्तुत किए गए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट 1995 (पापरा एक्ट 1995) में किए गए संशोधन को पंजाब की अर्थव्यवस्था को सुधारने और आम लोगों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार देते हुए इसकी प्रशंसा की। इस संशोधन का समर्थन करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह पंजाब के उन लोगों को बड़ी राहत देने की तरफ बड़ा कदम…
पंजाब विधानसभा सत्र – प्रतिष्ठित शख्सियतों को श्रद्धांजलि अर्पित
चंडीगढ़, 2 सितंबर। पंजाब विधानसभा ने पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों, पत्रकार और राजनीतिक हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट की। 16वीं पंजाब विधानसभा के सातवें सत्र में सदन ने पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास, पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व राज्य मंत्री सुरजीत सिंह कोहली, पूर्व लोकसभा सदस्य कमल चौधरी, पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर, पूर्व विधायक धनवंत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सरदूल सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदेव सिंह, जगदीश प्रसाद और प्रतिष्ठित लेखक व कवि डॉ. सुरजीत पातर, ‘स्पोक्समैन’ अखबार के संस्थापक जोगिंदर सिंह,…