चंडीगढ़, 17 मई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज ’टॉक टू यूयर सी. ई. ओ. पंजाब’ के शीर्षक के तहत करवाए गए दूसरे फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बात करते हुये पंजाब के निवासियों को सलाह दी कि राज्य में लोकसभा मतदान- 2024 के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर अगर कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान 50,000 रुपए या इससे अधिक की नकदी लेकर जा रहा है तो वह सबूत के तौर पर अपने साथ उचित दस्तावेज़ जैसे बैंक की रसीद आदि…
Category: पंजाब
फेसबुक लाइव आएंगे पंजाब के सीईओ
चंडीगढ़, 16 मई। बीते महीने पहले फेसबुक लाइव प्रोग्राम की सफलता के बाद पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी शुक्रवार (17 मई) को सुबह 11 बजे से 11 बजकर 30 बजे तक ’टॉक टू यूयर सी. ई. ओ. पंजाब’ शीर्षक अधीन दूसरा फेसबुक लाइव सेशन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे लोकसभा मतदान से संबंधित मतदाताओं के सवालों का जवाब देंगे। सिबिन सी ने बताया कि इस पहलकदमी का एकमात्र उद्देश्य वोटरों के दरमियान जागरूकता फैलाना और चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित उनके अंदेशों को दूर करना है। उन्होंने कहा…
पूर्व स्पीकर निर्मल काहलों के बेटे रविकरन भाजपा में शामिल
चंडीगढ़, 16 मई। पूर्व विधानसभा स्पीकर और शिरोमणि अकाली दल की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके निर्मल सिंह काहलों के बेटे रविकरन् काहलों वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए। रविकरन शिरोमणि अकाली दल की माझा यूथ विंग के अध्यक्ष थे। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने उन्हें डेरा बाबा नानक सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादविंदर सिंह, डेरा बाबा नानक म्युनिसिपल…
पंजाब में 80 % पुलिस और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियां होंगी तैनात
चंडीगढ़/ अमृतसर/ जालंधर, 15 मई। सरहदी राज्य में आगामी लोक सभा मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से और आम लोगों में विश्वास पैदा करने के साथ- साथ संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और केंद्रीय बलों की कम से कम 225 और कंपनियाँ जल्दी ही राज्य में पहुंच जाएंगी। बता दे कि राज्य में केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी है। यह जानकारी आज…
आप या मान से प्रश्न क्यूँ नहीं पूछते किसान संगठन – जाखड़
चंडीगढ़, 15 मई। किसान संगठन पंजाब के लोगों गुमराह न करें। हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले किसान संगठनों को अपने सवालों के जवाब जगह-जगह प्रदर्शन करने से नहीं मिलेंगे, जवाब संसद में ही मिलेंगे इसलिए किसान संगठन चुनाव लड़े और तर्कों का साथ अपनी बात संसद में रखें। यह कहना है पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का, जिन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान किसान संगठनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ने कहा कि किसान संगठन आम आदमी पार्टी या कांग्रेस का खुलकर समर्थन करें और उनसे गारंटी ले कि वह उनके…
रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा
चंडीगढ़, 15 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के तहत धवार को होशियारपुर जिले के राजस्व हलका पंडोरी सर्कल में बतौर पटवारी तैनात रमेश कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी को होशियारपुर के गांव तनूली की निवासी जसविन्दर कौर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपने पति समेत ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि…
पंजाब पुलिस ने एसएफजे के तीन गुर्गों को किया काबू
बठिंडा, 14 मई। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा और बठिंडा पुलिस ने साझे आपरेशन के दौरान सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के तीन गुर्गों को पंजाब में बठिंडा और दिल्ली की अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि एसएएफजे – जो मास्टर माइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू की हिमायत प्राप्त है- को भारत सरकार द्वारा गैर-कानूनी संगठन के तौर पर मनोनीत किया गया है। हाल ही में 24 अप्रैल को बठिंडा के ज़िला प्रशासनिक…
रिश्वत मामले में एएसआई काबू
चंडीगढ़, 13 मई। पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज जालंधर जिले के थाना फिल्लौर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) हरभजन लाल को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को शिन्दू निवासी गांव नंगल, तहसील फिल्लौर (जालंधर) की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसके लड़के के खिलाफ दर्ज पुलिस केस की…
परनीत कौर ने किया पटियाला से नामांकन दाखिल
पटियाला, 12 मई। पटियाला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर ने अपने रोड शो के बाद नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अनिल सरीन सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व हुए रोड शो के दौरान “पटियाले दा भरोसा परनीत कौर,” “अस्सी रिश्ता निभाएंगे, परनीत कौर नू जितावांगे,” “फिर एक बार, मोदी सरकार,” और “जय श्री राम” के नारे लगे। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा, ”यह चुनाव केवल राजनीति के बारे में नहीं…
खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा – शर्मा
श्री आनंदपुर साहिब, 12 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार की गति तेज करते हुए रविवार को मोरिंडा,चमकौर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में अनेक बैठकों और जनसभाओं को संबोदित किया। श्री चमकौर साहिब में भाजपा के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा में डा. सुभाष शर्मा ने खनन माफिया पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि अकाली और कांग्रेस नेताओं ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती को केवल अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किया और अपनी…
