डीड राइटर और उसका सहायक लाखों की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़, 23 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान गुरदासपुर की कादियां सब-डिवीजन में काम करते हुए कंवरपाल सिंह (के.पी.) करार नवीस (डीड राईटर) और उसके सहायक को 22,5000 रुपए की रिश्वत की मांग करने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त करार नवीस और उसके निजी सहायक को कुलवंत सिंह निवासी गांव शेरपुर, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (मौजूदा समय बरतानिया निवासी) द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत…

एसडीएम का स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़, 23 मई 2024। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत फिरोजपुर एसडीएम ऑफिस में तैनात स्टेनो गुरमीत सिंह  को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजपुर के गांव हसन ढट्ट का रहने वाला है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के रहने वाले हरप्रीत सिंह कम्बो की एक शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी आरोपी ने रिहायशी मकान में से उसकी बहन के…

जाखड़ ने पटियाला में लिया मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा

पटियाला, 22 मई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को पटियाला पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया।  मोदी पटियाला में वीरवार (23 मई) को दोपहर बाद रैली करेंगे और भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के लिए जनता से वोट मांगेंगे। जाखड़ ने रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।  प्रदेश भाजपा प्रधान ने रैली की तैयारियों में जुटी कंपनी के लोगों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कंपनी को रैली में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम करने…

पंजाब में मतदान का समय बढ़ाए चुनाव आयोग – जाखड़

चंडीगढ़, 22 मई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर से राज्य में मतदान के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में जाखड़ ने चुनाव आयोग एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने मतदान का समय सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक करने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण में एक जून को होगा। इस समय राज्य में…

मान ने किसानों का शोषण कर उन्हें मोदी के खिलाफ भड़काया – शर्मा

चमकौर साहिब, 22 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार को निशाने पर लिया। यहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मान ने सत्ता में आने से पहले केवल ‘झूठे वादे’ करके किसानों का शोषण किया और सत्ता हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्हें मोदी के खिलाफ ‘भड़काया’ था। किसानों  से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, “मान ने किसानों को 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन…

जंगलात बेलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को अमृतसर जिले के वन विभाग में बेलदार के तौर पर तैनात निर्मल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।   ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को जोबनदीप सिंह निवासी गांव घरिंडा, तहसील अटारी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।   उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह लकड़ी का आरा लगाना चाहता है,…

रिश्वत लेते बिजली लाइनमैन व पूर्व सरपंच गिरफ्तार

चंडीगढ़, 20 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को खन्ना स्थित पी.एस.पी.सी.एल में तैनात लाइनमैन मनजिंदर सिंह उर्फ राजू और गांव दुलवां के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह को 12000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामला खन्ना के रहने वाले सहायक सब इंस्पेक्टर (सेवामुक्त) बलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अपने प्लॉट के लिए बिजली का नया मीटर लगाने के लिए आवेदन किया…

पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें मान - शर्मा

श्री आनंदपुर साहिब, 20 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्याएं, लूट, जबरन वसूली और गिरोह युद्ध हो रहे हैं। आप के सत्ता में आने के बाद मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला, कब्बडी खिलाड़ी संदीप सिंह “नंगल…

मोदी सरकार ने बिना भेदभाव किया पंजाब का विकास – जाखड़

चंडीगढ़, 19 मई। पिछले दस साल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब के विकास के लिए कई काम किए हैं। चाहे सामाजिक सुरक्षा की बात हो, कृषि की बात हो या स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, कल्याण, रेलवे, मकान बनाना, बिजली, पोषण, सड़क नेटवर्क या रोजगार की हो, पंजाब को पिछले एक दशक में भारी केंद्रीय सहायता मिली है। यह बात पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में कही। इस मौके पर जाखड़ ने साडा संकल्प विकसित पंजाब नाम की एक बुकलेट भी लांच की,…

श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग – शर्मा

बलाचौर, 19 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज बलाचौर में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब हलके का सबसे अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि कॉटन उद्योग में काम करने के लिए हमारे हलके के सैकड़ों युवा नौकरी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जाते हैं। छोटी उम्र में घर से दूर जाने के कारण युवाओं और उनके परिवारों दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।  उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र…