पंजाब ने की कारोबारियों के साथ बैठक

चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा ने आज मोहाली में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के हल के लिए अलग- अलग कारोबारी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वर्मा ने मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की लेबर ला समिति के चेयरमैन जसबीर सिंह से मांग पत्र प्राप्त किया। इस पत्र  में व्यापारिक भाईचारे को आने वाली अलग-अलग मुश्किलों को उजागर किया गया है। वर्मा ने व्यापारिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार सभी व्यापारियों को राज्य के विकास में हिस्सेदार…

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

चंडीगढ़, 13 जून। पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। इस दौरान पुरोहित ने राष्ट्रपति को पंजाब राज्य में हाल ही में हुए विभिन्न घटनाक्रमों और हो रही पहलकदमियों से अवगत कराया। बनवारी लाल पुरोहित ने विस्तृत जानकारी देने के अलावा राष्ट्रपति को पंजाब पधारकर राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से रू-ब-रू होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों के शानदार आतिथ्य के बारे में भी बात की जो पूरे विश्व में अपने…

मेथेनॉल की आवाजाही का मुद्दे पर केंद्र से बात करेगा पंजाब

चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां एसीएस -एफसी (कराधान) विकास प्रताप,और आबकारी और कराधान आयुक्त वरुण रूज्म को निर्देश दिए कि मेथनौल की अंतरराज्यीय आवाजाही की निगरानी करने के लिए एक मज़बूत ढांचा बनाने का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस रसायन की जहरीली शराब बनाने के लिए किये जाने वाले दुरुपयोग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अप्रैल और मई महीनों के लिए आबकारी विभाग की एनफोर्समेंट गतिविधियों…

बासमती की पैदावार बढ़ाने का रोडमैप तैयार

चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब सरकार ने मौजूदा बुवाई सीजन के दौरान बासमती की पैदावार बढ़ाने का रोडमैप तैयार कर लिया है।  बनाई गई योजना के अनुसार इस बार इस फसल अधीन 67 प्रतिशत क्षेत्र और बढ़ाने का लक्ष्य निश्चित किया है जिससे राज्य के किसानों को पानी की अधिक खपत वाले धान से छुटकारा दिलाया जा सके। यह जानकारी आज कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि साल 2024-25 के दौरान बासमती अधीन तकरीबन 10 लाख…

दिव्यांगजनों के बैकलॉग के पद भरने की तैयारी

चंडीगढ़, 12 जून। पंजाब में सभी के लिए समान मौके प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के लिए खाली आरक्षित पदों को भरने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू करेगी।  आर. पी. डब्ल्यू. डी. एक्ट 2016 की धारा 34 के तहत सरकार ने अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती और तरक्की दोनों में पी. डब्ल्यू. डी. के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण रखा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के अनुसार…

धान के सीजन में किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली

चंडीगढ़, 11 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्विघ्न एवं निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान के सीजन के दौरान सरकार किसानों को कम से कम आठ घंटे बिजली स्पलाई करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निरंतर बिजली सप्लाई के लिए उचित इंतज़ाम किये हैं जिससे धान के सीजन के…

दिव्यांग छात्रों को दी जा रही स्कॉलरशिप

चंडीगढ़, 11 जून। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर की नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग दिव्यांग विद्यार्थियों की सहायता के लिए लगातार काम कर रहा है।  पंजाब राज्य में स्कालरशिप योजना फार कैंडीडेट हैंडीकैप्ड बुआइज एंड गर्लज़ स्कॉलरशिप योजना फार हैंडीकैप अधीन 12607 लाभपात्रियों को 3.08 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय स्कालरशिप टू हैंडीकैप योजना के तहत 249 छात्रों को 39.71 लाख रुपए का…

पोस्ट मैट्रिक योजना पर झूठ बोल रहे हैं चीमा – सांपला

चंडीगढ़, 10 जून। पंजाब में दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जानबूझकर रोकने के राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि चीमा सरासर झूठ बोल रहे हैं। वह सिर्फ भाजपा को बदनाम करने के लिए ऐसे तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। वित्त मंत्री के ओहदे पर बैठे जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसी ओछी राजनीति शोभा नहीं देती। सांपला बोले कि चीमा का यह कहना कि केंद्र की भाजपा सरकार…

सांसद कंगना द्वारा पंजाबियों को आतंकवादी बताना निंदनीय – मान

मोहाली, 10 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका और राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। पत्रकारों के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें ज़ुल्म, अन्याय और ज़ुल्म का डट कर विरोध करने का उपदेश दिया है । उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ज्ञान और बुद्धिमत्ता का खज़़ाना है, जो पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। भगवंत सिंह मान ने गुरबाणी का शब्द ‘ पवणु गुरू, पाणी पिता, माता…

पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़, 9 जून। पंजाब सरकार ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस मौके सोमवार 10 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट- 1881 की धारा 25 के तहत की गई है।  उन्होंने कहा कि 10 जून को सूबे भर के सभी सरकारी दफ़्तर, बोर्ड/ कारपोरेशन और सरकारी शैक्षिक अदारे बंद रहेंगे। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें,…