बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली दौरे के दौरान प्रदेश के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की। इस फैसले से प्रदेश के करीब 70 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और विकास को लेकर सरकार का पक्ष रखा। 2017 से पहले और अब के उत्तर…
Category: राजनीति
दिल्ली में कुमारी सैलजा से मिले हरीश रावत, 2027 में परिवर्तन का लक्ष्य दोहराया
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में जारी चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी खुद हरीश रावत ने साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई मामलों पर बातचीत हुई। रावत ने कहा कि सभी का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में परिवर्तन लाना है। हाल के दिनों में हरीश रावत और कुमारी सैलजा के बयान प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच हरीश…
डेनिस शराब विवाद पर हरीश रावत का पलटवार, बोले- जांच कराएं सुबोध उनियाल
देहरादून : उत्तराखंड में डेनिस शराब विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा पर पलटवार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि डेनिस शराब के मामले में घोटाला हुआ है, तो सरकार जांच कराए। वह खुद टास्क फोर्स के सामने पेश होने को तैयार हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भाजपा लगातार डेनिस शराब को लेकर उन्हें घेरती रही है। उन्होंने…
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे बसपा कार्यकर्ता, मायावती ने दोहराई भारत रत्न की मांग
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आवास पर कांशीराम की तस्वीर और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। मायावती के साथ उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मौजूद रहे। आकाश आनंद ने छुए मायावती के पैर कार्यक्रम के दौरान आकाश आनंद का मायावती के प्रति सम्मान चर्चा में रहा। समर्थकों के सामने…
वाराणसी में नितिन नबीन का मंथन, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद युवाओं से संवाद; 2027 पर नजर
वाराणसी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और षोडशोपचार पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद नितिन नबीन गांधी अध्ययन पीठ सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं और छात्रों से संवाद किया। गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित जेन जी संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई पीढ़ी के युवाओं के विचार और उनकी अपेक्षाएं…
गोरखपुर बनेगा पूर्वांचल की ‘नीली क्रांति’ का बड़ा केंद्र, 200 करोड़ की परियोजना पर काम तेज
गोरखपुर : पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर अब मत्स्य उत्पादन, शोध और कारोबार के क्षेत्र में भी बड़ी पहचान बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक जलीय संपदा को आर्थिक ताकत में बदलने के लिए गोरखपुर को ‘नीली क्रांति’ का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके तहत करीब 35 एकड़ में फिशरीज कॉलेज, इंटरनेशनल फिश रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक एक्वा पार्क और मॉडल फिश मंडी विकसित की जाएगी। पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये…
राज्यसभा नतीजों से योगी ने 2027 का बजाया बिगुल, बोले- ‘80-20 की लड़ाई फिर आ गई’, PDA का हाल भी सामने आएगा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर सियासी तस्वीर साफ होने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। लखनऊ के जीपीओ पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव के परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने जा रहा है। योगी ने कहा कि एक बार फिर ‘80-20’ की लड़ाई सामने…
हिसार में फिर सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, जयप्रकाश के समर्थन में सूरा तो घोड़ेला ने खोला मोर्चा
हिसार : हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के बाद से जारी अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक हो गई है। हिसार के बरवाला में कांग्रेस नेताओं के बीच सांसद जयप्रकाश (जेपी) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा ने जहां जयप्रकाश का बचाव करते हुए पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा, वहीं बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने जयप्रकाश पर लगाए जा रहे आरोपों को सही बताते हुए उन्हें जवाब देने की सलाह दी है। विवाद की शुरुआत कांग्रेस के भीतर…
हरियाणा में 7-8 अक्टूबर को सियासी घमासान, BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जवाब में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च
चंडीगढ़ : हरियाणा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भाजपा और कांग्रेस एक के बाद एक बड़े कार्यक्रमों के जरिए अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं। 7 अक्टूबर को भाजपा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए मैदान में उतरेगी, जबकि 8 अक्टूबर को कांग्रेस ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में रोष मार्च निकालेगी। दोनों दलों के कार्यक्रम लगातार दो दिनों में होने से हरियाणा की राजनीति में इनका असर खासा चर्चा में है।…
उत्तराखंड में SIR के बाद बदला चुनावी गणित, 11 लाख से ज्यादा मतदाता घटे; धर्मपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
देहरादून : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सियासी समीकरणों को नए सिरे से चर्चा में ला दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अंतिम सूची में 11 लाख 7 हजार 695 मतदाता कम हैं। सबसे बड़ा बदलाव देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर दिखाई दे रहा है, जहां करीब 57 हजार मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है। हालांकि, इस अंतर को सीधे SIR के दौरान काटे गए नामों की…
