चंडीगढ़, 31 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस के सहयोग से हैप्पीनेस सेंटर बनाया गया है, इस हैप्पीनेस सेंटर में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी व आमजन खुश रहने के तौर तरीके सीख सकेंगे और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना भी सरलता से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में स्थापित किए गए रेखी आनंद विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों…
Category: हरियाणा
शिक्षा में नए आयाम स्थापित करेगी संस्कारम यूनिवर्सिटी- राज्यपाल
चंडीगढ़, 29 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने को झज्जर के गांव पाटोदा में संस्कारम विश्वविद्यालय का विविधत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल, संस्कारम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुरदयाल सिंह, मीरपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेपी यादव सहित अनेक शिक्षाविद मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उच्च शिक्षा के संस्थान मंजूर कर ग्रामीण अंचल में भी विश्वस्तरीय शिक्षा मुहैया करा रही है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा…
फतेहाबाद जिले को मनोहर सौगात, सड़कों की सुधारी जाएगी दशा
चंडीगढ़, 29 जनवरी। हरियाणा के लोगों की आवाजाही आसान हो, इसके लिए सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद की 10 O.D.R. सड़कों के सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य इंजीनियरिंग विभाग, हिसार द्वारा हाल ही में किए गए मूल्यांकन में फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में इन 10 सड़कों की पहचान की गई थी, जिनमें विशेष…
मुख्यमंत्री ने सांसद धर्मबीर सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक
चंडीगढ़, 29 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह के स्थानीय महम रोड स्थित निवास स्थान पहुंचे और उनके पिता स्व. चौ. भल्ले राम के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चौ. भल्ले राम बड़े नेक इंसान थे। उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया। वे सात्विक प्रवृत्ति के थे तथा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना उनके स्वभाव में था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. चौ. भल्लेराम 94 साल की उम्र में अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके गए हैं और अपने पीछे भरा पूरा…
विपक्षी गठबंधन में बिखराव, कांग्रेस भी टूटेगी – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 29 जनवरी। विपक्षी गठबंधन पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि यह गठबंधन भानुमति के कुनबे की तरह है, जो कि कभी साथ नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार दूर हुए है और इसी तरह आम आदमी पार्टी और अन्य नेता भी दूर हो जाएंगे, अंत में कांग्रेस अकेली बचेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के पतन का कारण विपक्षी दलों का गठबंधन बनेगा। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि जनता बहुत जागरूक है और…
हरियाणा में ग्रुप-डी में बंपर भर्ती की तैयारी
चंडीगढ़, 29 जनवरी। हरियाणा में ग्रुप-डी में बंपर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कुल 13 हजार पद भरेगा। इन पदों को भरने का फैसला आज मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में लिया गया। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों को जिलों में कार्यरत ग्रुप-डी के रिक्त पदों की संख्या को तीन दिन के अंदर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।इस बैठक में जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़। उल्लेखनीय है कि…
मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्य के लिए गांव को सुपुर्द किया अपना पैतृक मकान
चंडीगढ़, 29 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिला के गांव बनियानी में स्थित अपने मकान को सामाजिक कार्य हेतु गांव को सौंप दिया। मुख्यमंत्री आज रोहतक से भिवानी जाते समय अपने गांव बनियानी पहुंचे और अपने पैतृक घर पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष सामाजिक कार्य के लिए अपने मकान को गांव के सुपुर्द करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव का ग्रामीणों ने जोरदार तालियां बजाकर व नारे लगाकर स्वागत किया। मनोहर लाल ने कहा कि यह गांव…
विज ने किया डिफेंस कॉलोनी बंध रोड के निर्माण का शिलान्यास
चंडीगढ़ 29 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी कच्चे बंध रोड को पक्का करने का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें सेना और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। अंबाला कैंट एक खूबसूरत शहर है, हमें मिलकर ही काम करने चाहिए क्योंकि यहां हम मिलकर बसे हुए हैं और मिलकर काम करने से शहर का और विकास होता हैं। विज आज अंबाला कैंट में सवा करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बध रोड को पक्का करने…
हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रम- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50-50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आज करनाल के मॉडल टाउन के वार्ड 11 में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य…
संतों की बात का अनुसरण करके जीवन में ला सकते है बड़ा बदलाव – मनोहर लाल
चंडीगढ़, 28 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल के बांसो गेट स्थित चौक पर संत शिरोमणि श्री 1008 श्री दुर्बल नाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण किया और समाज के लोगों को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब संतों की बात का अनुसरण करके अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और एक अच्छा इंसान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में वर्षों से ही संत महापुरूषों का अपना श्रेष्ठ स्थान है।…
