ओले से हुए फसल खराबे का मिलेगा मुआवजा – डिप्टी सीएम

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक फरवरी से फसलों की जनरल गिरदावरी शुरू हो गई है जो कि एक मार्च 2024 तक प्रदेश भर में चलेगी, इस दौरान राज्य में ओले गिरने से फसलों को जो नुकसान हुआ है उसकी जिला प्रशासन को रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हुए हैं, साथ ही किसान खुद भी राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति-पोर्टल पर नुकसान की रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट मिलने पर किसानों को उनकी क्षति की पूर्ति के लिए मुआवजा…

उचाना नहीं छोड़ूंगा – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 4 फरवरी। मैं यंग और डायनामिक हूं, न कि मैं टायर्ड और रिटायर्ड हुआ हूं। कुछ नेता अपने जीवन का आखिरी चुनाव कहकर वोट मांगते है लेकिन, अगले चुनाव में वे फिर चुनाव लड़ते दिखाई देते हैं। देश और प्रदेश के विकास के लिए मैं निरंतर राजनीति करते हुए 80 साल की उम्र तक काम करता रहूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी भी बनती है। पिछले दस सालों में मैंने जरूरत पड़ने पर बतौर सांसद संसद में ट्रैक्टर ले जाकर किसानों की आवाज बुलंद की और अब बतौर डिप्टी सीएम…

नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड आयोजित

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा पुलिस तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में  हैकाथॉन का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि पहले के समय में जहां संचार के सीमित साधन होते थे…

हरियाणा को आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयास- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले। मनोहर लाल आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से ‘‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’’ की…

विज व द ग्रेट खली ने टी-स्टॉल पर ली चाय की चुस्कियां

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अंबाला कैंट सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर रेस्लर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात करते हुए सुबह चाय की चुस्कियां ली। गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली जिन्होंने बड़े-बड़े…

हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन

चंडीगढ़, 3  फरवरी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज  सूरजकुंड फरीदाबाद में ‘हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’ – एक नये  एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का  विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल विशेषतौर पर मौजूद रहे। पुस्तक का विमोचन करने के बाद उप राष्ट्रपति ने हरियाणा को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया कार्य आसान नहीं था। व्यवस्था परिवर्तन का यह…

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता

चंडीगढ़, 2 फरवरी। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में 100 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।ब्यूरो ने इस मामले में 10 वरिष्ठ अधिकारियों तथा 4 निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम के संज्ञान में मामला आया था  जिसकी पड़ताल करने पर इस घोटाले का उजागर हुआ। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार…

37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का भव्य आगाज

चंडीगढ़, 2 फरवरी। हरियाणा के सूरजकुंड में आज 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का भव्य आगाज हुआ, जो 18 फरवरी तक चलेगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।राष्ट्रपति ने मेला परिसर में हरियाणा की अपना घर पवेलियन का दौरा किया और हरियाणवी संस्कृति की झलक बिखेर रहे यंत्रों की बारीकी से जानकारी भी ली। उन्होंने मेला के थीम स्टेट गुजरात राज्य के स्टॉल…

गृह मंत्री अनिल विज को मिला अनूठा उपहार

चंडीगढ, 2 फरवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आज अंबाला में उनके आवास पर हरियाणा के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने अयोध्या श्रीराम मंदिर का चंदन की खुशबू से सुगंधित एवं गोल्ड फॉयल प्रिंटिड डाक टिकट भेंट की। गृह मंत्री अनिल विज ने डाक टिकट को बेहद खूबसूरत बताते हुए इसकी प्रशंसा की।         चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने बताया कि श्री राम मंदिर जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों का सैट तैयार किया गया है। इन…

चुनाव नजदीक, तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता – अजय चौटाला

चंडीगढ़, 2 फरवरी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए जेजेपी को और मजबूती प्रदान करें।यह आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए किया। इस मौके पर वे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना। अजय चौटाला ने शुक्रवार को गांव सुरेहती पिलानियां, निंबी छाजियावास,…