सहकारी समितियों में गड़बड़ियों की जांच के लिए बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

चंडीगढ़, 28 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सभी जिलों में बनी हुई सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह टास्क फोर्स वर्ष 1992 से लेकर आज तक बनी सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच करेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।         मनोहर लाल ने कहा कि इन समितियों को अभी तक…

न कांग्रेस न आप, जनता एनडीए पर करे विश्वास – अजय चौटाला

चंडीगढ़, 27 फरवरी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि है कि कांग्रेस को प्रदेश की जनता बिल्कुल नकार चुकी है इसलिए आने वाला चुनाव जेजेपी के लिए ‘मिशन 2024’ को सफल बनाने का सुनहरा मौका है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उन्हें भरोसा दिलाए कि कांग्रेस और आप नहीं बल्कि जेजेपी ही उनके हितों की रक्षक थी, है और रहेगी। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि जनता को ना कांग्रेस ना आप बल्कि एनडीए पर भरोसा…

अंबाला में एसवाईएल पर पुल का काम 85 प्रतिशत पूरा – डिप्टी सीएम

चंडीगढ़, 27 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अम्बाला जिले में तीन नए पुलों का निर्माण एनएच-152 (अम्बाला हिसार रोड) से गांव खैरा तक लिंक रोड पर एसवाईएल नहर, एसवाईएल नहर नरवाना ब्रांच और समानांतर नाले पर किया जा रहा है। उन्होंने यहां विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि एसवाईएल नहर पर पुल का 85 फीसदी काम पूरा हो चूका। उन्होंने कहा कि एजेंसी के साथ चल रहे मुकदमे के कारण शेष कार्य रुका…

सभी विभागों का डाटा होगा डिजिटलाइज, बनेंगे डिजिटल रिकॉर्ड रूम

चंडीगढ़, 27 फरवरी। डिजिटल युग में आज हरियाणा ने नई उंचाईयों को छू लिया जब हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि सभी विभागों के रिकॉर्ड को डिजिटलाइज किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय तथा जिला स्तर पर डिजिटल रिकॉर्ड रूम तैयार किए जाएंगे। इस व्यवस्था के लिए मौजूदा बजट 2024-25 के अलावा आवश्यकता पड़ने पर आगामी अनुपूरक बजट अनुमानों में बजट का प्रावधान किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने कैथल जिला से राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को डिजिटाइज…

करनाल स्मार्ट सिटी के तहत पारदर्शिता से किए जा रहे कार्य – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 27 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल स्मार्ट सिटी के तहत पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं, किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं है। किसी कार्य को लेकर यदि किसी विधायक द्वारा कोई शिकायत दी जाती है, तो निश्चित तौर पर सरकार जांच करवाएगी और जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निश्चित कार्य…

राठी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच – विज

चंडीगढ़, 26 फरवरी। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड की सीबीआई जांच होगी। यह घोषणा प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किए। इससे पूर्व इस मुद्दे पर विपक्ष ने नफे सिंह राठी की हत्या पर सदन में उठाया और इस दौरान हंगामेदार माहौल बना रहा। विपक्ष ने सरकार को इस मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाते हुए सरकार की घेराबंदी की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख गृह मंत्री अनिल विज ने…

कौशल शिक्षा सबसे बड़ा धन-राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़, 26 फरवरी । हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कौशल शिक्षा जीवन में सबसे बड़ा धन है। उद्योग की सहायता से ही कौशल शिक्षा का पाठ्यक्रम विकसित किया जा सकता है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र में पूरे देश में अभिनव प्रयोग किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल सोमवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से 35 विषयों…

यूनिवर्सल हेल्थ कवर देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 25 फरवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से वर्चुअल माध्यम से जिला के गांव देवरखाना में नवनिर्मित  केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देवरखाना में कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  सांसद डॉ अरविंद  शर्मा, श्री राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय भारत सरकार, पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ प्रमुख रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ कवर देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बन गया है।  चिरायु आयुष्मान भारत योजना के तहत अंत्योदय…

महानगरों के विकास के लिए धन की कमी नहीं – डिप्टी सीएम

चंडीगढ़, 25 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार के पास महानगरों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जिससे महानगरों में सड़क नेटवर्क, जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली की बेहतर सुविधा पर पूरा फोकस किया जाएगा ताकि प्रदेश प्रगति के पथ पर और तेजी से दौड़े। वे रविवार को फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने…

पशु चिकित्सालय कॉल सेंटर 24X7 टोल फ्री नंबर 1962 शुरू

चंडीगढ़, 25 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में चल रही तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रदेश के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी। सीएम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 11.20 करोड़ रुपए की लागत की 70 मोबाइल पशुधन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने लैपटॉप का बटन दबाकर प्रदेश में पशु चिकित्सालय काल सेंटर 24X7 टोल फ्री नंबर 1962 का शुभारंभ भी किया। इस अवसर…