राज्यपाल ने दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

चंडीगढ़, 12 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित होने पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। दत्तात्रेय ने देश के प्रति आडवाणी के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए भारत सरकार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “मैं ऐसे महान व्यक्तित्व वाले दिग्गज से मिलकर बहुत प्रसन्न और धन्य महसूस कर रहा हूँ।” दिल्ली में आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात…

चैत्र नवरात्र – तीनों मंदिरों में आया 24 लाख 82 हजार 101 रुपए चढ़ावा

पंचकूला, 11 अप्रैल। चैत्र नवरात्र मेले  के तीसरे दिन आज  श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 24 लाख 82 हजार 101 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में 76,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में  20 लाख 91 हज़ार 029 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में  2 लाख 51 हजार 922 रुपये और चंडी माता मंदिर में 1लाख 39 हजार 150 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए।…

कनीना स्कूल बस दुर्घटना पर सीएम ने जताया दुख

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना खंड के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना में बच्चों के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नायब सिंह ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन…

पंचकूला की मंडियों में सैंकड़ों टन सरसों व गेहूं की हुई खरीद

पंचकूला, 11 अप्रैल : जिला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 612 मीट्रिक टन सरसों व 385 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है और 481 मीट्रिक टन सरसों का अब तक उठान किया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा पंचकूला, बरवाला…

मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर कार्ड

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न डिजिटल पहल की हैं। इनमें सबसे प्रमुख है ई-एपिक यानि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र को डिजिटल तरीके से प्राप्त करना। अब मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट…

राज्यपाल ने ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्री फुले एक प्रमुख समाज सुधारक, विचारक और महान समर्पित कार्यकर्ता थे। उनहोंने जाति व्यवस्था को चुनौती देने, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों की वकालत करने, महिला सशक्तिकरण और विशेषकर महिलाओं के साथ-साथ सभी लोगों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दत्तात्रेय ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जाति, पंथ या लिंग की…

कांग्रेस का न्याय पत्र ऐतिहासिक – अरोड़ा

चंडीगढ़, 4 अप्रेल। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस के आज जारी किए गए न्याय घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया है। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा आज देश के सभी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से परेशान है। कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में उन्हें मुद्दों को शामिल किया है जिनकी वजह से लोग परेशान है। अरोड़ा ने कहा बीजेपी ने किसानों के आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन, कभी भी कर्ज़ माफी और MSP गारंटी कानून…

तनाव मुक्त जीवन शैली के लिए अपनाएं योग क्रियाएं – डीजीपी

चंडीगढ़ 5 अप्रैल। प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रथम पुलिस महानिरीक्षक/अधीक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत सभी पुलिस अधिकारियों ने योग क्रिया करते हुए की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए योग क्रियाएं की। योग क्रियाओ के इस सत्र में पुलिस अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए गए। योगाचार्य हेमंत ने पुलिस अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने में योग क्रियाओ जैसे-प्राणायाम, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन की भूमिका…

शादी करवाने के बदले रुपए ऐंठने का मामला – मौलाना व अन्य गिरफ्तार

चंडीगढ़ 4 अप्रैल। हरियाणा पुलिस ने नूंह में बेटियों (लड़कियों) की शादी में कन्यादान देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रकम ऐंठने वाले बूबलहेड़ी निवासी मौलाना अरशद व जिला पलवल के राशिद को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों द्वारा 1400 लोगों के साथ कन्यादान के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए करीब 14 करोड रुपए का गबन किया जा चुका है। क्या था मामला- प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों आरोपियों द्वारा अलग-अलग योजनाओं का हवाला देते हुए एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक…

चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक से सम्मानित

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे प्रथम राज्य स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक/ अधीक्षक सम्मेलन में डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित किए गए चार पुलिसकर्मियों को मेडल,प्रशंसा पत्र तथा ₹50000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने इन चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही श्री कपूर ने सोनीपत जिला के बड़ी पुलिस स्टेशन को को राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन…