पंचकूला, 15 अप्रैल। साइबर सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को अपनी जमा पूंजी को साइबर फ्रॉड में ना गंवाना पड़े। हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के माध्यम से रोजाना साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग साइबर फ्रॉड का शिकार ना हो। इसके लिए पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है परिणामस्वरूप अब…
Category: हरियाणा
राज्यपाल ने उठाया वंदे भारत रेल सफर का आनंद
चंडीगढ़, 15 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर रेल से तय किया। उन्होंने गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए कार या हवाई जहाज़ की बजाए वन्दे भारत ट्रेन से सफर करने को तरजीह दी। उनके इस सफर में उनके साथ अन्य सदस्य भी शामिल रहें। बंडारू दत्तात्रेय ने इस रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और पिछले कुछ समय में रेलवे व्यवस्था में हुए सुधारों का भी अनुभव हासिल…
शिक्षा और संस्कार के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता -योगेश कुमार
पंचकूला 14 अप्रैल। हैफेड के सचिव योगेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे है। उन्होंने सभी को समानता का अधिकार देने के साथ साथ समाज में आर्थिक खुशहाली लाने का प्रयास किया। बाबा साहेब महान समाज सुधारक, प्रख्यात विद्वान थे जिन्होंने जीवन भर समाज की भलाई के लिए कार्य किया। श्री योगेश कुमार पंचकूला में बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की 133वी जयंती और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कारों के बिना कोई भी…
हरियाणवियों के हक पर बाहरियों का कब्जा – सैलजा
चंडीगढ़, 14 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की सरकारी नौकरियों में हरियाणा के युवाओं की बजाए अन्य प्रदेशों के आवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्लास-1 व 2 की जिन पोस्ट पर हरियाणवियों को काबिज होना चाहिए, उन पर बाहरियों को काबिज किया जा रहा है। सरकारी नौकरियों की इस बंदरबांट खुद भाजपा सरकार का भर्ती गैंग जुटा हुआ है, जिसकी पसंद हरियाणा के उच्च…
जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 14 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने प्रशासनिक सचिवों, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान की फ़सल का जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनाज मंडियों से फसलों का समय पर उठान करने और किसानों की हर सुविधा का पूरा ख्याल रखने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों से रबी-फ़सल की खरीद से संबंधित…
26 अप्रैल तक नागरिक बनवा सकते हैं वोट – अग्रवाल
चंडीगढ़, 13 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी मतदाता हैं, इसलिए अभी भी यदि किसी नागरिक का वोटर कार्ड नहीं बना है तो वह तुरंत अपना वोटर कार्ड बनवाएं, ताकि चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। नागरिक 26 अप्रैल, 2024 तक अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति संबंधित बी.एल.ओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के पास फॉर्म-6 भरकर वोट बनवा सकते हैं। यह फॉर्म मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विभाग की वेबसाइट https://www.ceoharyana.gov.in/ पर…
मोदी के नेतृत्व में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री
नारायणगढ़ (अंबाला), 13 अप्रेल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब आदमी की चिंता की है और उनके लिए योजनाएं बनाने का काम किया है, जिससे गरीब आदमी को लाभ मिला है। गरीब आदमी के लिए आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ-साथ किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी योजनाएं हैं जिनसे देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। वह आज अपने गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया…
कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफी आयोग का होगा गठन – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 13 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान न्याय के तहत कम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। मीडिया को जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के दम पर ही हम हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाने में सक्षम…
इनेलो करेगी जनता के सपनों को साकार – अभय चौटाला
कैथल, 12 अप्रेल। भाजपा के मोदी की गारंटी के नारे के मुकाबले अभय चौटाला ने इनेलो के लिए चौ. देवीलाल की गारंटी का नारा देकर लोगों से वोट की अपील की है। कलायत हलका के अपने दौरे के दूसरे दिन अभय चौटाला ने यह नारा दिया और कहा कि जिस तरह से चौधरी देवीलाल ने 1987 में दी अपनी गारंटियों को चुनाव आते ही पूरा कर दिया था, उसी तरह से चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने जो अब गारंटी दी हैं, इनेलो की सरकार बनने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। कलायत…
पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल अहलावत कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही नेताओं और उनके समर्थकों का दूसरे दलों में आने-जाने का क्रम तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में प्रमुख रूप से बेरी से पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल अहलावत, सुभाष खिलेरी (पूर्व…
