जेजेपी की मेहनत के आगे नहीं टिक पाएंगे बीजेपी-कांग्रेस नेता – दुष्यंत

चंडीगढ़, 5 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि गर्मी के मौसम में लोकसभा चुनाव का पारा भी हाई हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन चुनावी मैदान में जेजेपी कार्यकर्ता मेहनत करके चुनावी पारे को बढ़ाते जाएंगे और एससी में रहने वाले कांग्रेस और बीजेपी वाले मैदान में टिक नहीं पाएंगे। वे रविवार को दादरी में भिवानी-महेंद्रगढ़ से जेजेपी उम्मीदवार राव बहादुर सिंह द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी…

किसान नेता चढुनी ने कुरुक्षेत्र में दिया इनेलो को समर्थन

कुरूक्षेत्र, 5 मई। संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रधान एवं किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी और किसान नेत्री कांता अल्हाड़िया ने रविवार को कुरूक्षेत्र में इनेलो के लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए अपना समर्थन दिया।  चढुनी ने किसान संगठन एसकेएम से भी अपील की कि वो भी अभय सिंह चौटाला को समर्थन दें। अभय सिंह चौटाला ने किसान नेताओं द्वारा समर्थन दिए जाने पर उनका धन्यवाद किया और आभार जताया। चढुनी ने कहा कि किसानों के दुख दर्द को इनेलो ने समझा है और किसान…

सोशल मीडिया की निगरानी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़, 5 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के जिलों में गठित सोशल मीडिया की निगरानी टीमों के अधिकारी सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखें, सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापनों का खर्चा भी संबंधित उम्मीदवार या पार्टी के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि अखबार, टेलीविजन व रेडियो की तरह सोशल मीडिया पर भी चुनाव के दौरान प्रचार किया जाता है, जिस पर राशि खर्च होती है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर…

पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर – सैलजा

रतिया, 05 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गलत नीतियों को लागू कर पूरे देश के लोगों को ठगा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को लोगों को रोने के लिए विवश कर दिया है। मगर अब समय बदल रहा है, देश में लोग भी बदलाव चाहते हैं, लोकतंत्र में मतदाता बड़ी शक्ति होती है। पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है और…

बीजेपी झूठ की दुकान बन चुकी, जनता से किए वादे निकले जुमले -गुप्ता

कैथल, 4 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पक्के मकान देने के वादे पर बीजेपी सरकार को घेरा। इसके बाद उन्होंने पुंडरी विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा निकाली। गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में जोर शोरों से चुनाव प्रचार चल रहा है और हर गांव व शहर के वार्ड में लोग इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना चाहते हैं। लोग बीजेपी से…

राज्यपाल ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

चंडीगढ़ 4, मई। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज टेक्निकल हवाई अड्डे, चंडीगढ़ पधारने पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें शॉल तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर प्रदेशवासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow…

बीजेपी-कांग्रेस की हकीकत पहचान गई जनता – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 4 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जनता कांग्रेस और बीजेपी की अच्छी तरह से  हकीकत पहचान गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जेजेपी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और पार्टी कार्यकर्ता खासा उत्साहित है। वे शनिवार को करनाल और सोनीपत में जेजेपी उम्मीदवारों का नामांकन भरवाने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अंदरूनी कलह के कारण कांग्रेस का पतन तय है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अपने…

दीपेन्द्र हुड्डा ने रोहतक से भरा नामांकन

चंडीगढ़, 4 मई। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज रोहतक उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले दीपेन्द्र हुड्डा ने सपरिवार पूरे विधि-विधान से पूजन और हवन किया तथा क्षेत्र में विकास और खुशहाली के लिये प्रार्थना की।  इसके बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेस विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं के रोड-शो के साथ जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अंबेडकर चौक पर जनसभा थी, जिसने रैली…

लोकसभा चुनाव – प्रवर्तन एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ 3 मई। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदेश में 34.77 करोड़ रुपये की नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ तथा कीमती धातुएं व वस्तुएं जब्त की हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और एजेंसियों द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।         मुख्य सचिव आज यहां लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न  एजेंसियों द्वारा नगद राशि, अवैध शराब, ड्रग्स व अन्य वस्तुओं को जब्त करने संबंधी…

राज बब्बर का नामांकन करवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

गुरुग्राम, 3 मई। हरियाणा की बीजेपी सरकार से सिर्फ बदमाश, भ्रष्टाचारी और नशे के कारोबारी खुश हैं। दिन-दिहाड़े गोलीबारी, रोज नया घोटाला और लगातार बढ़ता नशा ही इस सरकार की पहचान है। इसलिए आम जनता बीजेपी की नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।  ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का नामांकन करवाने पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, विधायक आफताब अहमद समेत कई वरिष्ठ…