चंडीगढ़, 9 मई। हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस का कहना है कि हरियाणा की भाजपा सरकार बहुमत खो चुकी है। हरियाणा में आज अल्पमत की असंवैधानिक सरकार चल रही है। ऐसे में राज्यपाल को सभी विधायकों की खुद के समक्ष परेड का समय देना चाहिए। कांग्रेस अपने सभी विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड करवाने के लिए तैयार है। जेजेपी द्वारा राज्यपाल को पत्र लिखने पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने…
Category: हरियाणा
महिलाओं और किसानों के प्रति विश्वासघात का प्रतीक है भाजपा – सैलजा
नरवाना, 08 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लेकर शुरू से ही कू्रर रही है, किसानों का आंदोलन जारी है पर उनसे बात करने के लिए सरकार के पास समय नहीं हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा साथ ही किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। एनडीए सरकार ने महिलाओं…
सरकार गिराने के लिए समूचे विपक्ष के साथ जेजेपी – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 8 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि निर्दलीय विधायकों द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के कारण प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री पद से तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए। बुधवार को हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का बहुमत साबित करने के लिए जेजेपी राज्यपाल को…
3 निर्दलीय विधायकों ने दिया कांग्रेस को समर्थन, संकट में बीजेपी
चंडीगढ़, 7 मई। लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले 3 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है। चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान, पूंडरी से विधायक रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर ने बीजेपी से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है। तीनों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में यह ऐलान किया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को समर्थन वापसी का पत्र भी भेजा। निर्दलीय विधायकों…
अल्पमत में सरकार, इस्तीफा दें सीएम नायब सैनी – सैलजा
चंडीगढ़, 7 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन से सरकार अल्पमत में आई गई, ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए साथ रही राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत है जबकि…
नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू
चंडीगढ़, 7 मई। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को लागू करने के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। इस दिशा में राज्य के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए पर्याप्त संख्या में फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके तहत जून 2024 तक लगभग 30,000 फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मुख्य सचिव आज यहां हुई सीसीटीएनएस और आईसीजेएस के लिए राज्य शीर्ष कमेटी की…
बीजेपी ने ई-टेंडरिंग लागू कर सरपंचों के अधिकार छीनने का काम किया – गुप्ता
गुहला-चीका/कैथल, 7 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को गुहला विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा की। इस दौरान सीवन खंड के 40 सरपंचों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने भी इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया। गुप्ता कहा कि सीवन ब्लॉक के 26 मौजूदा और 14 पूर्व सरपंचों ने इंडिया गठबंधन को समर्थन…
नशा विरोधी एस्केप एप का उद्घाटन
चंडीगढ़ 6 मई। भारत के पहले शैक्षणिक नशा निरोधक एस्केप रूम – चक्रव्यूह का उद्घाटन डीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर की उपस्थिति में किया गया। यह हरियाणा पुलिस द्वारा युवा आबादी की बेहतरी के लिए एक उल्लेखनीय पहल है। ओपी सिंह, एडीजीपी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सिबाश कविराज, आईजीपी अंबाला रेंज द्वारा परिकल्पित, चक्रव्यूह को किशोरों में सही विकल्प बनाने की क्षमता विकसित करने, उनके निर्णय लेने के कौशल को सशक्त बनाने और ड्रग्स को न कहने का एक मजबूत संदेश देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इतना…
अंबाला को मिली ई-लाइब्रेरी की सौगात
चंडीगढ़, 6 मई। अंबाला स्थित पुलिस लाइन में आज सरदार पटेल पुलिस ई-लाइब्रेरी की शुरूआत की गई। यह ई-लाइब्रेरी हरियाणा पुलिस के मुख्य सिपाही स्व. ताराचंद की स्मृति में तैयार की गई है जिसका उद्घाटन मुख्य सिपाही स्व ताराचंद की धर्मपत्नी श्रीमती खजानी देवी द्वारा किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने ई-लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। सलामी उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने…
मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया सबसे बड़ा विश्वासघात – सैलजा
डबवाली, 6 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलनरत है और मोदी सरकार है कि उससे झूठे वायदे कर गुमराह करती आ रहा है, इस सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है, कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान न्याय के तहत काम से कम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। कर्ज…
