यमुनानगर, 21 मई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत यमुनागर के जगाधरी में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील की। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान, कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता और अशोक अरोड़ा सहित सैंकड़ो इंडिया गठबंधन के कार्यकर्त्ता व समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी शहादत…
Category: हरियाणा
पुलिस मुख्यालय में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस
चंडीगढ़, 21 मई। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा से लड़ने की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को हर वर्ष आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि श्री राजीव गांधी की मृत्यु एक आतंकवादी घटना में हुई थी। इस दिन लोगों को आतंकवाद और किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाती है। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों व…
हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई
चंडीगढ़, 21 मई। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष चुनाव खर्च पर्यवेक्षक श्री बी आर बालाकृष्णन ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा चुनाव के दौरान शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामान की जब्ती पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि 25 मई को हो रहे चुनाव में एजेंसियों को विशेष नाकों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। शराब फैक्ट्रियों पर भी पुलिस की निगरानी होनी चाहिए। बालाकृष्णन आज यहां यूटी गेस्ट हाउस में हरियाणा व पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। हरियाणा में करोड़ों की नकदी जब्त…
10 सालों में गरीब, मध्यम व हर वर्ग हुआ दुखी – कुमारी सैलजा
सिरसा, 20 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के राज में 10 साल में हर वर्ग दुखी हुआ है। गरीब व मध्यम वर्ग की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। बीजेपी के राज में बेरोजगारी पिछले 45 सालों में चर्म पर पहुंच चुकी है। भ्रष्टाचार खत्म करने की बजाय बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए धन इकट्ठा करने का काम किया है। ईडी और सीबीआई पीछे लगा कर बीजेपी ने भ्रष्टाचार किया…
राज्यपाल ने नीलम संजीव रेड्डी जयंती पर दी श्रद्धाजंलि
चंडीगढ़, 19 मई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय नीलम संजीव रेड्डी की जयंती के अवसर पर हरियाणा राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नीलम संजीव रेड्डी ने 1977 से 1982 तक भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। भारत के राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे आंध्र राज्य के उपमुख्यमंत्री और संयुक्त आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, लोकसभा के दो बार के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई…
पहरावर में बनेगा भगवान परशुराम मंदिर – जयहिंद
रोहतक, 19 मई। रविवार को रोहतक का तापमान शरीर को जला देने वाला था लेकिन, इन गर्म लू का असर पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे युवाओं -बुजुर्गों और महिलाओं पर न के बराबर था। जन्मोत्सव शुरू होने से लेकर आखिरी तक जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। भगवान भोलेनाथ और परशुराम के जयकारे लगाये जा रहे थे। इस मौके पर जन सभा को संबोधित करते हुए जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि मौसम गर्म है और यहाँ पहुंचे लोग उससे भी ज्यादा गर्म है।…
भाजपा को अपनी हार का एहसास हो चुका है – चौटाला
चंडीगढ़, 19 मई। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि वे गांव-गांव जा रहे हैं और ग्रामीणों से मिल रहे हैं। डॉ चौटाला ने कहा कि गांवों में उन्होंने ये महसूस किया है कि भाजपा के खिलाफ जनता में बहुत गुस्सा है। उन्होंने कहा कि जनता के भारी क्रोध को देखते हुए अब भाजपा को भी अपनी हार का एहसास हो गया है। अजय चौटाला ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में महंगाई को रोकने में भाजपा सरकार नाकाम रही है।…
कांग्रेस घोषणा-पत्र पर लोगों में भ्रम फैला रहे पीएम मोदी – पवन खेड़ा
चंडीगढ़, 18 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर के डर से कभी दक्षिण भारत में चुनाव नहीं लड़ते। जबकि राहुल गांधी उत्तर भारत और दक्षिण भारत हर जगह से चुनाव लड़ने की हिम्मत रखते हैं। ये कहना है कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा का। खेड़ा आज चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहुल गांधी को शहजादा बोलकर स्व. राजीव गांधी और स्व. इंदिरा गांधी की शहादत का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी शहजादे नहीं बल्कि…
ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई – मान
कैथल/कुरुक्षेत्र, 18 मई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के तहत आने वाली विधानसभा पूंडरी में जनसभा की। इसके साथ गुहला, पेहवा व रादौर में मेगा रोड शो में शिरकत की। उन्होंने इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए प्रचार किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूंडरी हलके सभी गांवों से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।यदि संविधान बदल गया तो देश में चुनाव नहीं होंगे : भगवंत मान मान ने कहा कि ये चुनाव खतरनाक…
जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना – सैलजा
फतेहाबाद, 17 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा और इसके लिए 25 मई को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाना होगा। इस जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना, दस साल भरोसा करके आपने देख…
