चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र व हरियाणा सरकार ने अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारा है। हमारी डबल इंजन की सरकार सही मायने में गरीब हितैषी है और गरीब को मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने कार्य गरीब के हित में किए गए उतने कार्य पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई। कांग्रेस ने गरीबों को झूठ बोलकर गुमराह कर…
Category: हरियाणा
विभागों से जुड़ी जनता की समस्याएं अब होगी दूर- सीएम
चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा सरकार अब सरकारी विभागों से जुड़ी आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए एक बड़ी पहल राज्य सरकार ने की है। इसके तहत चंडीगढ़ में मुख्य सचिव कार्यालय में “समाधान प्रकोष्ठ” बनाया गया है, जो जिला और उपमंडल स्तर पर कार्य दिवसों में हर रोज दो घंटे यानी सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाएगा। ऐसे शिविरों में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर हर जिले में शिविर लगाए जाने की शुरुआत भी…
सांसद सैलजा ने समाधान प्रकोष्ठ पर उठाए सवाल
सिरसा, 10 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल का खेल खेलना बंद करके लोगों के घर-द्वार पहुंचकर उनकी प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का काम करे। मीडिया को जारी बयान में सैलजा ने कहा कि जब गलती सरकार की है तो लोग कार्यालयों के चक्कर क्यों काटे, पहले तो सरकार को अपनी गलती के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए प्रॉपर्टी आईडी…
हजारों को 100-100 गज के प्लाटों के तोहफे की तैयारी
चंडीगढ़, 9 जून। लोकसभा चुनाव में लोगों के रुझान को भांपते हुए बीजेपी सरकार अब लोगों को खुश करने में जुटती नजर आ रही है। इस कड़ी में प्रदेश के बीपीएल लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉटों का कब्जा प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। यही नहीं कब्जा देकर इन प्लाटों की रजिस्ट्री भी मौके पर करवाई जाएगी। गरीबों को इस योजना का लाभ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मिलेगा। बीपीएल लाभार्थियों को यह लाभ 10 जून को मिलेगा और कुल 7500 से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।…
हरियाणा में 50,000 नई नौकरियों की घोषणा
चंडीगढ़, 8 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही विभिन्न श्रेणियों में 50,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को ग्रुप-डी की नौकरियां भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री की यह घोषणा हरियाणा में रोजगार के अवसर प्रदान करने और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। नायब सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह से…
हिम्मत सिंह ने ली H.S.S.C. के नए चेयरमैन के रूप में शपथ
चंडीगढ़, 8 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज यहां हिम्मत सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के नये चेयरमैन के पद की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हिम्मत सिंह ने निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि वे आयोग की गरिमा को बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर चयन हो और यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। हिम्मत सिंह एचएसएससी के चेयरमैन नियुक्त होने से पहले हरियाणा महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप…
जेजेपी की सभी इकाईयां भंग
चंडीगढ़, 8 जून। जननायक जनता पार्टी ने अपनी सभी प्रमुख इकाईयों को भंग कर दिया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जेजेपी ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है। अब जेजेपी जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि…
पंचायतों के जोहड़ साफ करने के निर्देश
चंडीगढ़, 7 जून। हरियाणा के विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि आने वाले 10 दिनों में सभी पंचायतों के जोहड़ों के पानी की निकासी कार्य पर अधिक ध्यान दिया जाए। इसके अलावा, जोहड़ों की गार्द/मिट्टी को निकालकर पंचायत के किसी एक स्थान पर एकत्र कर दिया जाए। ढांडा ने यह बात विकास एवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि…
आप और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने मन से काम किया – गुप्ता
कुरुक्षेत्र, 06 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने मन से काम किया लेकिन, मैं 29000 वोटों से रह गया। मुझे वोटों का अच्छा प्रतिशत मिला, यदि 15000 वोट और मिल जाती तो मैं भी जीत जाता। गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चार विधानसभा में जीते भी हैं लेकिन, शहरी क्षेत्र में हम थोड़ा पीछे रहे। मुझे कुरुक्षेत्र की जनता का इतना आशीर्वाद मिला है कि मैं आगे भी इनकी…
मेरी जीत सिरसा के लोगों की जीत है – सैलजा
सिरसा, 7 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा सीट पर मिली प्रचंड जीत उनकी नहीं सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों की जीत है। प्रदेश में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत प्रदेश के लोगों की जीत है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने दस साल से झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा को नकार दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता…
