साइबर क्राइम पुलिस की साइबर ठगी पर सर्जिकल स्ट्राइक

चंडीगढ़ 12 जून। हरियाणा पुलिस ने ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार की टीम ने फर्जी तिरंगा ऐप बनाकर ट्रेडिंग के जरिए लोगों के साथ ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पलवल की पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फर्जी गैंबलिंग एप तिरंगा के माध्यम से कलर ट्रेडिंग करके नई पीढ़ी के बच्चों को लालच में डालकर उनसे करोड़ों रुपए का फ्रॉड…

ड्रोन ने कराया कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ड्रोन के माध्यम से रैकी करते हुए कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गुरूग्राम पुलिस ने ड्रोन की मदद से पहाड़ियों पर अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब बनाने की भट्ठी को ढूंढ निकाला  और रेड करते हुए इसमें संलिप्त 6 आरोपियों तथा एक नाबालिग को गिरफतार किया । गुरूग्राम पुलिस द्वारा मौके से 1600 लीटर लाहन तथा करीब 50 लीटर कच्ची…

टीचरों की जायज मांगें जल्द होंगी पूरी – मंत्री

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की जायज़ मांगो को पूरा किया जाएगा ताकि अध्यापक मन लगाकर बच्चों को पढ़ा सकें। राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने यह आश्वासन आज यहां अपने कार्यालय में उनसे मिलने आए अध्यापक प्रतिनिधियों को दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे ख़ुद एक शिक्षक रही हैं, इसलिए उनको भली-भांति पता है समाज सुधार में एक शिक्षक का कितना महत्व होता है। अध्यापक स्कूल में बच्चों को पाठ्यक्रम की पढाई तो करवाते ही हैं, साथ वे संस्कारों की शिक्षा देने में…

एससी छात्रों को जल्द मिलेगी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शीघ्र ही संयुक्त बैठक बुलाई जाए और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पिछले वर्ष की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की लंबित राशि जारी की जाए। इसके अलावा, इस वर्ष से दाखिले के साथ ही छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े।         मुख्यमंत्री…

सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में लगेंगे सोलर सिस्टम

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में सोलर सिस्टम लगाए जाएं ताकि बिजली के खर्चे की बचत हो सके और साथ ही इससे पर्यावरण संतुलन में सहयोग मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने उच्चत्तर शिक्षा विभाग की एक मासिक पत्रिका प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए जिसमें विभिन्न कॉलेज, यूनिवर्सिटी और उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों की विशेष अर्जित उपलब्धियों का विवरण हो।         मंत्री त्रिखा आज पंचकूला के शिक्षा सदन में उच्चतर शिक्षा विभाग की बैठक…

श्रमिकों को टूलकिट, साइकिल, सिलाई मशीनों का तुरंत मिलेगा पैसा

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा भवन और अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के श्रमिकों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए टूलकिट, साइकिल योजना, सिलाई मशीनों का लंबित पैसा तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, ईएसआई की तर्ज पर सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ मिले, इसके लिए नई योजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।         मुख्यमंत्री आज यहां श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा…

मानसून के मद्देनजर हरियाणा ने शुरू की तैयारी

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले 30 जून तक बाढ़ रोकथाम की तैयारियां पूरी कर लें। पिछले वर्ष बाढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र जिले काफी प्रभावित हुए थे। शॉर्ट टर्म स्कीमों के कार्य पूरा करवाना सुनिश्चित करें।         मुख्यमंत्री आज यहां  बाढ़ रोकथाम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव भी उपस्थित थे।         मुख्यमंत्री ने कहा कि रजवाहों व…

लोकसभा में बीजेपी हुई हाफ, विधानसभा में हो जाएगी साफ- हुड्डा

चंडीगढ़, 11 जून। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी हाफ हो गई है और विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ हो जाएगी। हुड्डा पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र  सिंह हुड्डा , जयप्रकाश और कई विधायक मौजूद रहे । हुड्डा ने बताया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। पार्टी को 36 बिरादरी का भरपूर समर्थन हासिल हुआ है। तमाम राज्यों के मुकाबले हरियाणा में इंडिया गठबंधन…

इंडस्ट्रियल यूनिट्स मेंसुरक्षा के कदम करें मजबूत – शर्मा

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में बॉयलर समेत अन्य उपकरणों के सुरक्षा मानदंडों को गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए ताकि जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके। इसके लिए उद्योग और श्रम विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल  बनाकर सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करेंगे। उद्योग मंत्री ने यह निर्देश आज यहां उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए।…

प्रदेश में 31 अगस्त तक सड़कों की बदलेगी सूरत सीएम

चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों का 31 अगस्त तक सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया की अवधि को भी सात दिन करने के आदेश दिए हैं।         मुख्यमंत्री नायब सिंह सोमवार को करनाल में अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे।         मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लंबित विकास कार्यों और योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही…