मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 14 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज अपने निवास संत कबीर कुटीर पर पधारे पद्मश्री अवार्डी श्री महावीर गुड्डू, डॉ हरि ओम, श्री गुरविंदर सिंह और प्रो. रामचंद्र सिहाग को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। युवा पीढ़ी को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड के बारे जानकारी होनी चाहिए और ऐसे अवार्डियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि महावीर गुड्डू को लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रो. रामचंद्र सिहाग द्वारा मधुमक्खी पालन को बड़े स्तर पर अपनाने, डॉ. हरि ओम द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा गुरविंदर सिंह द्वारा समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं युवा- राज्यपाल

चंडीगढ़, 14 जून। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा आगे आएं। राज्यपाल अंबाला स्थित एसडी कॉलेज में रक्तदाता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशभर से यहां पहुंची स्टार महिला रक्तदाताओं और बेहतर काम करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संजय सिंह और पूर्व गृह मंत्री एवं अंबाला कैंट के मौजूदा विधायक अनिल विज भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि पूरे विश्व में स्वैच्छिक…

मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य – यादव

चंडीगढ़, 14 जून। हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अम्बाला व कुरूक्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां पर वर्ष 2023 के दौरान बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ था। इन क्षेत्रों के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व बाढ़ की संभावना वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों के सुरक्षात्मक उपाय करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।         उन्होंने अधिकारियों के साथ टांगरी नदी के सीमांत बांध के विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा जरुरत के अनुसार…

बाल व बंधुआ मजदूरी पर वर्कशॉप आयोजित

चंडीगढ़ 14 जून। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनमें स्वयं भगवान का वास होता है। इसलिए बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों को उनके संरक्षण के साथ-साथ बाल अधिकारों  का भी ख्याल रखना चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री आज पंचकूला में हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा उनके हितधारकों के लिए बाल एवं बंधुआ मजदूरी पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि किसी भी…

पीने के पानी की सप्लाई पर सरकार की नजर

चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में रेवाड़ी जिला सहित पूरे प्रदेश में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप हो सके इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार से कोई व्यवधान है तो उसका समाधान तत्परता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा ताकि आमजन को गर्मी…

पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी अमरजीत कौर कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़, 13 जून। सिरसा से पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी और 2009 में बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं अमरजीत कौर ने कांग्रेस ज्वाइन की है। कौर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुनील वर्मा नंबरदार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भिवानी भाजपा के मीडिया प्रभारी जय भगवान, पर्यावरण प्रकोष्ठ भिवानी भाजपा के सह-संयोजक…

शहरों में कृषि भूमि की खरीद -फरोख्त में N.D.C. की जरूरत नहीं – मंत्री

चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कृषि भूमि की खरीद व भूमि का कोई हिस्सा बेचने के लिए नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं से किसी भी एन.डी.सी. की जरूरत नहीं है, बल्कि भूमि मालिक सीधे तौर पर अपनी रजिस्ट्री करवा सकेंगे। ऐसी संपत्तियों पर किसी भी तरह का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क लागू नहीं होगा। राज्य में इस तरह की कुल 2,52,000 संपत्तियां हैं।शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा आज चंडीगढ़ में पत्रकारों को…

करनाल में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट

चंडीगढ़, 13 जून। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अब आने वाले कुछ माह में करनाल से भारत वर्ष के लिए हवाई सफर किया जा सकेगा। इसके लिए करनाल एयरोड्रोम को डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने की योजना है। नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आज करनाल में एयरोड्रोम, लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ करनाल में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की है। इस परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल के नागरिकों को सुविधा देने के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट की परियोजना को अमलीजामा पहनाना चाहते हैं इसी उद्देश्य से ही करनाल एयरोड्रोम का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों से डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने को लेकर जो भी कठिनाइयां थी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने करनाल एयरोड्रोम की वर्कशॉप, हवाई पट्टी और एयरोड्रोम के चारों तरफ बनाई गई चारदीवारी और अन्य मुख्य कक्षों का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि करनाल, अंबाला, पिंजौर, नारनौल और भिवानी में 3 से 4 हजार फुट की पट्टियां हैं। इन सभी हवाई पट्टियों का सर्वे किया जा रहा है और आरसीएस के तहत डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इन सभी हवाई पट्टियों का सर्वे करने के बाद अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और जहां-जहां संभावना होगी वहां डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित करनाल एयरोड्रोम तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

छात्रों व टीचरों की समस्याएं निपटाएं अधिकारी – मंत्री

चंडीगढ़ , 12 जून। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि अधिकारी, छात्रों और टीचरों की समस्याओं को जल्द निपटाएं, इसके लिए प्रत्येक जिले का अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। शिक्षा मंत्री पंचकूला में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की एसीएस जी.अनुपमा, विभाग के महानिदेशक आर एस ढिल्लो , माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। त्रिखा ने बैठक को बुस्टर-मीटिंग की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक के बाद विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि जहां अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं सुस्ती बरतने वालों की खिंचाई की जाएगी। फील्ड में उतरने की तैयारी में मंत्री शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे जुलाई माह से खुद प्रत्येक दिन दो सरकारी स्कूलों का दौरा भी करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस स्कूल का भवन , कमरे आदि नए बनकर तैयार हो गए हैं उनका जल्द ही उद्घाटन करने की योजना बनाई जाएगी और जरूरत के अनुसार नए भवनों का शिलान्यास करके कार्य को जल्द से जल्द अंजाम तक पहुँचाया जाएगा।  पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे शिक्षा –सारथी पत्रिका मंत्री ने विभाग द्वारा प्रकाशित की जा रही शिक्षा -सारथी पत्रिका का प्रसार बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें छात्रों की उपलब्धि और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समावेश होना चाहिए वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख्याति प्राप्त कार्यक्रम “मन की बात” की भी प्रमुख बातों को उचित स्थान दिया जाए। शिक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा -सारथी पत्रिका को केवल स्कूल की लाइब्रेरी तक सीमित न रखा जाए बल्कि गांव के पंच से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचनी सुनिश्चित की जानी चाहिए। पहली बार स्कूलों में समय पर पहुंची पाठ्यपुस्तकें मंत्री ने इस बात पर ख़ुशी ज़ाहिर की कि राज्य में पहली बार नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें समय पर पहुंच गई हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षाओं के आए परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि पास प्रतिशतता तीन गुणा तक बढ़ी है। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही सुपर -100 ,बुनियाद , कला उत्सव जैसी अन्य विद्यार्थी केंद्रित कई योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री को बताया गया कि प्रदेश के कई पीएमश्री स्कूलों में टूरिज्म जैसे व्यावसायिक कोर्स के पाठ्यक्रम शुरू किये गए हैं जिससे भविष्य में रोजगार के उभरते अवसरों का राज्य के युवा लाभ उठा सकेंगे। जुलाई में हर घर में पौधारोपण के लिए दस्तक देंगे छात्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जुलाई माह में अपने -अपने क्षेत्र के हर घर में दस्तक देंगे और नागरिकों को बारिश के मौसम में पौधारोपण करने के लिए आह्वान करेंगे। विद्यार्थी दरवाजा खटखटा कर घर के लोगों से पूछेंगे कि क्या आपने अपने हिस्से का पौधा लगा दिया है , क्योंकि पेड़ -पौधे लोगों को ऑक्सीजन के अलावा फ़ल -फूल और अन्य खाद्य व वस्तुएं भी उपलब्ध करवाते हैं। हर जिला का अलग से होगा नोडल अधिकारी शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने विद्यार्थियों की छात्रवृति , महिला अध्यापकों की चाइल्ड केयर लीव , एसीपी , वरिष्ठता सूची समेत अन्य कार्यों के शीघ्र निपटान के लिए टाइम -बाउंड निर्धारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिला के लिए अलग से नोडल अधिकारी लगाया जाए ताकि हर कार्य तत्परता से पूर्ण हो सके। इससे शैक्षणिक निष्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। प्रत्येक स्कूल को भी सूचना दी जाए कि उनके जिला का नोडल अधिकारी कौन लगाया गया है। अध्यापक यूनियन की मांगों को भी पूरा करेंगे उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न अध्यापक यूनियनों की जो मांगें केवल फाइलों में अटकी पड़ी हैं , उनको जल्द से जल्द फाइनल किया जाए और अन्य जायज़ मांगों का अध्ययन करके अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से भी उनकी समस्याओं बारे पूछा और कहा कि वे प्रदेश में शिक्षा की बेहतरी के लिए दृढ़ संकल्प हैं , कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनसे बेझिझक मिल सकता है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14…

लोकसभा की चुनावी हार के बाद बीजेपी ने नीतिगत हार भी की स्वीकार- हुड्डा

चंडीगढ़, 12 जून। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा की चुनावी हार के बाद अब बीजेपी ने अपनी नीतिगत हार भी स्वीकार कर ली है। क्योंकि जिस बीजेपी ने सत्ता में आते ही कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट आवंटन की स्कीम को बंद कर दिया था, वहीं बीजेपी अब प्लॉट बांटने की बात कह रही है। जो बीजेपी फैमिली और प्रॉपर्टी आईडी को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती थी, अब वहीं बीजेपी उनकी खामियों को स्वीकार कर रही है।…