सिरसा 18 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लगातार उठ रहे सवालों से साफ है कि नीट परीक्षा बिल्कुल भी क्लीन नहीं है। भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को नए सिरे से नीट का एग्जाम लेना चाहिए। जिस तरह की हेराफेरी अभी तक उजागर हुई हैं, उससे साफ है कि केंद्र सरकार के इशारे पर लाखों छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर किया जा रहा है। एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट…
Category: हरियाणा
तीसरी बार बनेगी हरियाणा में बीजेपी की सरकार – नायब सिंह
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह आज कुरुक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में साढे 9 वर्षो में डबल इंजन सरकार ने जबरदस्त काम किए है। योजनाबद्ध तरीके से आमजन के हितों को सुरक्षित करते…
लोगों की समस्याएं दूर करना मुख्य उद्देश्य – ढांडा
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने आज पानीपत के दिलवाना और खलीला प्रहलादपुर में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार खुले दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का समाधान किया। उक्त दोनों गांव की इस कार्यक्रम में करीब 120 जन समस्याएं पहुंची। मंत्री ने कहा कि वो राजनीति में सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं। यह सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करवाकर उन्हें सहूलियत देना…
तीर्थ यात्रा योजना के तहत रामलला के दर्शन के लिए बस रवाना
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला जिले से अयोध्या धाम के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस में 38 तीर्थ यात्री सवार थे, जो अयोध्या जाएंगे और श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम के दर्शनों के लिए मां अम्बा की पवित्र भूमि से जत्था रवाना किया है। एक लम्बे समय बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है जो…
हरियाणा में लगेगी अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट
चंडीगढ़ 17 जून। हरियाणा ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक अन्य महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है। इस कड़ी में राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट, खेदड़, हिसार में 7250 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट की अतिरिक्त अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में कही। इस यूनिट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रदेश बिजली उत्पादन के मामले में शीघ्र ही आत्मनिर्भर हो सकेगा। …
औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ , 16 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरशन लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली , पानी ,सड़क , सीवरेज जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि उद्योगपतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से एचएसआईआईडीसी को स्थानांतरित की गई सभी सम्पदाओं में भी जरुरी सुविधाएं जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज यहां एचएसआईआईडीसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।…
पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी
चंडीगढ़, 16 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की है कि पिंजौर में सेब (फल) और सब्जी मंडी 15 जुलाई को चालू हो जाएगी। सेब बेचने के लिए मंडी में सभी बुनियादी सुविधाएं 15 जुलाई से पहले उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विक्रेताओं को अधिक जगह मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज यहां हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में कृषि बाजारों को चलाने की दक्षता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। योजना…
वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ , 16 जून।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि जल्द ही वन-मित्र स्कीम के तहत वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी जिनको पौधों की देखभाल करने के लिए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग द्वारा वन -क्षेत्र में पहले से लगे हुए तथा हर वर्ष पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की ड्रोन से नियमित मैपिंग की जाए। वन भूमि पर आग लगने पर बुझाने में देरी होने पर फॉरेस्ट -गॉर्ड से लेकर उच्चाधिकारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री आज…
बीजेपी सरकार में हरियाणा में खुलेआम पनप रहा टैंकर माफिया – ढांडा
चंडीगढ़, 15 जून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को पानीपत और सोनीपत में हो रही पानी की चोरी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हरियाणा की बीजेपी सरकार मुनक नहर में हो रही पानी की चोरी पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा एक तरफ हरियाणा सरकार दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है, जबकि इसके उलट हरियाणा में टैंकर माफिया मुनक नहर से पानी चुराने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि…
हर वर्ग के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार – नायब सिंह
चंडीगढ़, 15 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिए प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में रिकॉर्ड तोड़ विकास के कार्य हुए हैं तथा पूरे विश्व में प्रधानमंत्री श्री मोदी की छवि एक सशक्त नेता…
