यमुनानगर : जिला सचिवालय के बाहर एसपी को शिकायत देने पहुंचे पति-पत्नी ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि एक युवक ने उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित पति-पत्नी बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाना उचित समझा। आपको बता दें कि यमुनानगर के गांव प्रतापगढ़ के पति-पत्नी कर्मवीर और रेखा…
Category: हरियाणा
Haryana News : निकाय चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, जमीन और मकान का मालिकाना हक, मुफ्त पानी का कनेक्शन, महिलाओं को मिलेंगे पिंक टॉयलेट
चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। रोहतक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव के लिए जनता के सामने घोषणापत्र पेश करते हुए लोगों से 19 वादे किए हैं। हरियाणा सीएम ने जारी किया घोषणापत्र: रोहतक पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी मौजूद रहे। निकाय चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में भाजपा…
Saharanpur News : दूल्हे ने 21 लाख रुपये का दहेज ठुकराया, कहा- आप मुझे अपनी बेटी दे रहे हैं, इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए
सहारनपुर : हरियाणा के पंचकूला से आए दूल्हे ने 21 लाख रुपये का दहेज लौटा दिया। उसने सिर्फ एक रुपये और नारियल लेकर शादी रचाई। दूल्हे का कहना है कि दहेज एक बड़ी सामाजिक बुराई है। इसे रोका जाना चाहिए। हरियाणा के पंचकूला से सचिन राणा की बारात छुटमलपुर आई थी। दूल्हे ने दहेज लेने से इंकार किया तो सभी ने उसकी दिल खोलकर तारीफ की। बुधवार को छुटमलपुर के गांव गंगाली निवासी मनोज पुंडीर की बेटी स्नेहा की शादी छुटमलपुर के एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बारात हरियाणा के…
Saharanpur News : सहारनपुर की बेटी अल्पना सिंह ने करनाल में सिविल जज का किया पदग्रहण, घर में जश्न का माहौल
सहारनपुर : सहारनपुर की बेटी अल्पना सिंह ने आज करनाल जिला न्यायालय में सिविल जज का पदभार ग्रहण कर लिया है। बेरीबाग स्थित मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्र निर्माता अकादमी में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली अल्पना सिंह ने हरियाणा न्यायिक सेवा में जज का दायित्व ग्रहण किया तो उनके मोहल्ले और विद्यालय में उत्सव का माहौल बना हुआ है। प्रधानाचार्य इष्टा शर्मा ने अल्पना के बचपन को याद करते हुए कहा कि धैर्य, अनुशासन और पढ़ाई में लगन जैसे गुणों ने अन्य छात्राओं के लिए भी ‘जहां…
Haryana News : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में दो प्रस्तावों की सिफारिश, हरियाणा में 5 नए जिले, नई तहसीलें और उप तहसीलें बनाने पर चर्चा
चंडीगढ़ : हरियाणा में नए जिले, तहसील, उप-तहसील बनाने के मुद्दे पर मंगलवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में 2 प्रस्तावों की संस्तुति की गई। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में सिरसा जिले के गांव रंगा, लहंगेवाला, मत्तड़ और अलीकां को कालांवाली तहसील से हटाकर सिरसा तहसील में शामिल करने की संस्तुति की गई। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में…
Haryana Transfer : हरियाणा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS, 11 IPS और 67 HCS का तबादला
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी की। सूची में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। 2007 बैच के IPS पंकज नैन को पदोन्नति पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। IPS पंकज इससे पहले तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब नैन की CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPS की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। ये…
Indians Deported From America : अमेरिका से निकाले गए हरियाणा के 33 नागरिक, ट्रंप ने मिल्ट्री विमान से भेजा भारत
चंडीगढ़ : अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को आज अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया है। जिन 104 लोगों को निकाला गया है, उनमें हरियाणा के 33 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ लेते ही अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को निकालने का एलान किया था। आपको बता दें कि बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अमेरिकी सेना का C-17 विमान इन भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।…
Shamli Encounter : कग्गा गैंग के नाम से कांपते थे राजनेता, व्यापारी और उधमी, जानिए इनामी अरशद कैसे बना अपराध की दुनिया का बेताब बादशाह ?
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के शामली में एसटीएफ ने मुठभेड़ में 4 अपराधियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मारे गए 4 अपराधियों में सबसे चर्चित नाम अरशद का है। अरशद इस समय वेस्ट यूपी के कुख्यात कग्गा गैंग को संचालित कर रहा था। कग्गा गैंग ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में आतंक फैला रखा है। पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों से हथियार लूटना, खुलेआम वाहनों को हाईजैक कर लूटपाट करना। कग्गा गैंग का आतंक फैलाने का यही पैटर्न था। पश्चमी युपी में इस गैंग ने…
Haryana News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की बढ़ी मुश्किलें, महिला ने मोहन लाल और रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
हरियाणा : भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सोनल जिले के थाना कसौली में एक महिला ने नामजद तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने नौकरी के नाम पर मोहन लाल और रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…
CM Nayab Saini : यूपी में भी बनेगी नॉन स्टॉप सरकार, सहारनपुर में बोले हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कांग्रेस पर बरसे, सीएम योगी पीएम मोदी की तारीफ़
सहारनपुर : रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा और पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ़ की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग लंबे समय तक देश को लूटते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने वह काम करके दिखाया है उससे पहले लोग बोलते थे कि कांग्रेस की सरकार है इस सड़क से मत निकल जाना। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने सैनी समाज के साथ यूपी…
