पंचकूला, 29 जुलाई। नई शिक्षा नीति-2020 की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह का समापन समारोह आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 पंचकूला में आयोजित किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गुप्ता ने इस अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ भोजन किया। उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित प्रीतिभोज के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। शिक्षा सप्ताह के दौरान पंचकूला के राजकीय…
Category: हरियाणा
विवि शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार नीति में हुआ संशोधन
चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार की नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। संशोधन के अनुसार, नीति में शिक्षकों की सेवाओं का मूल्यांकन करने के लिए 15 वर्ष की शर्त को अब 10 वर्ष कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से अब नये शिक्षकों को भी पुरस्कार प्राप्त करने का मौका…
हरियाणा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिए तय किया टारगेट – सीएम
चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन…
सीएम ने पेरिस ओलंपिक में मेडल विनर मनु भाकर को दी बधाई
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर विख्यात निशानेबाज मनु भाकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने मनु भाकर के उल्लेखनीय प्रदर्शन और ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मनु भाकर की इस उपलब्धि से प्रदेश और देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने मनु भाकर के समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता की प्रशंसा की, जिसके कारण वह वैश्विक मंच पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल करने…
हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 50 हजार पद
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ आयोग सभी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करा रहा है। शीघ्र ही लगभग 50 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। 27 जुलाई को 7416 टीजीटी पदों का परिणाम जारी कर दिया है। ज्यों ही सरकार से विभागों में खाली पदों के बारे आयोग को अवगत कराएगी, उसी के हिसाब पदों की भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन प्रकाशित करवा दिया…
प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व जातिवाद किया खत्म – जांगड़ा
चंडीगढ़, 28 जुलाई। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व जातिवाद को खत्म किया है और यह परिपाटी प्रदेश की राजनीति को दिशा व दशा बदलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आरंभ की गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया है। अब जनता ही उनसे हिसाब मांगेगी।इस मौके पर हरियाणा विधानसभा…
प्रशिक्षकों के मूल वेतन में 20 फीसदी की दर से भत्ता मंजूर
पंचकूला, 28 जुलाई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में रिक्रूट बैच संख्या-90 की दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए परेड की सलामी ली। इस दीक्षांत परेड में शामिल 988 सिपाही कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर आज जनसेवा को समर्पित हो गए। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक डा. सीएस राव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बैच को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में आवश्यक जानकारी दी। समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा…
मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपये – बिप्लब देब
हिसार, 27 जुलाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा को 14 हजार करोड़ रुपये देगी। यह खुलासा बिप्लव कुमार देब ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने इस बार के केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाने के साथ-साथ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर भी हमला बोला। बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है और लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजट पर भी…
शिक्षा में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाना टारगेट – शिक्षा मंत्री
चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पानीपत के आर्य महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में आज बतौर मुख्य अतिथि कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव व सुधार हुआ है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाने का है व इस पर बेहतरीन तरीके से कार्य हो रहा है। वर्तमान में साढ़े 14 हजार सरकारी स्कूलों में 25 लाख बच्चे शिक्षा…
आरटीसी भोंडसी से प्रशिक्षित सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित
पंचकूला, 27 जुलाई। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (भोंडसी) में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच का आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 978 प्रशिक्षु सिपाही देश सेवा की शपथ लेने के बाद हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। दीक्षांत समारोह में सूचना ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में ”साइबर क्राईम स्वच्छता एवं जागरूकता और शिष्टाचार”…
