मंत्री ने मेधावी छात्रों, टीचरों व एसएमसी प्रधानों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा है कि स्कूलों का असली लक्ष्य किताबी शिक्षा देना नहीं बल्कि उन्हें संस्कारवान और नैतिकता में मजबूत करना भी है। बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना स्कूलों का लक्ष्य है। सीमा त्रिखा आज जिला फतेहाबाद में एक जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सह-सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। त्रिखा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के…

हिसार में बनेगा फूड हब – गुप्ता

चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, हिसार शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम हिसार द्वारा निरंतर बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। गुप्ता आज हिसार में 4 हजार वर्ग गज में बनने वाले स्ट्रीट फूड हब का शिलान्यास करने के पश्चात मधुबन पार्क के समीप कैटल कैचर व्हीकल , इलेक्ट्रिक स्काई लिफ्टिंग मशीन व ट्री-ट्रीमिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर…

दुनिया में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन – सैनी

चंडीगढ़ 1 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि आज दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने रोशन किया है। वर्तमान राज्य सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दुनिया में परचम लहराने का काम किया है जिसके लिए उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों…

हरियाणा में अफसरों के ट्रांसफर

चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता विभाग और प्रभारी योजना समन्वय के सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही, उन्हें चीफ रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली भी लगाया गया है। मनीराम शर्मा को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा गृह विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक और…

अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत की तैयारी

चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों को प्रमुख उद्योगों के साथ जोड़ने के लिए व्यापक योजना बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है ताकि सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसएमई) के विकास को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास संत कबीर कुटीर पर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विभिन्न पहलों पर विचार-विमर्श किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार पहले से एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए…

अंबाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त में शुरू होगी फ्लाइट- मंत्री

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि बड़ी तेजी से अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आज  अंबाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे। इस दौरान मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन स्थल का…

डबल इंजन की सरकार कर रही शहीदों के सपनों को साकार – सैनी

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। देश व प्रदेश में विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आया है। डबल इंजन की सरकार ने नई योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया…

सीएम ने श्री तारा बाबा जी की समाधि पर नवाया शीश

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जिला सिरसा में रानियां रोड स्थित श्री तारा बाबा जी  कुटिया में पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा जी की समाधि पर शीश नवाया। उन्होंने बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना की। कुटिया में शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चल रही विशेष पूजा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संत आश्रम में पहुंचकर कथा वाचक जय किशोरी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के श्री तारा बाबा जी की कुटिया पहुंचने पर पूर्व…

विज ने राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज फिर लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा और प्रश्न उठाते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी बार-बार जातिगत जनगणना करने के लिए शोर मचा रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि यदि कोई क्रॉस ब्रीड होगा, यानि दादा उसका पारसी होगा और मां इटालियन होगी तो उसका किस जाति में लिखा जाएगा, ये मन में बार-बार प्रश्न उठा कि उसकी जाति क्या होगी’’। विज ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी जनसमस्याएं

चंडीगढ़, 30 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रुपये तथा नगरपालिका नारायणगढ़ को 10 करोड़ रुपये की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने लगभग  200 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकांश शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।         मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के द्वारा दिए…