आंगनवाड़ी हेल्पर व वर्कर्स की जायज मांगें होंगी पूरी – गोयल

चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आंगनबाड़ियों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। नन्यौला ने यह जानकारी आज विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती पी अमनीत कुमार, निदेशक श्रीमती मोनिका मलिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री…

हरियाणा के लाल, केजरीवाल ने नाम की नहीं, काम की राजनीति की – मान

पिहोवा (कुरुक्षेत्र), 4 अगस्त। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान ने रविवार को पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, गेहल सिंह संधू, राज कौर गिल, सुमित हिंदुस्तानी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिहोवा पंजाब के साथ है, हम एक ही पानी पीते हैं। हमारे दुख सुख सांझे है,…

मुख्यमंत्री सैनी ने दिया किसानों को नायाब तोहफा

चंडीगढ़ 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और  महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि इस समय  प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की…

सीएम ने दिया अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ा भरोसा

कुरुक्षेत्र 4 अगस्त। लंबे संघर्ष के बाद हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने से 1500 अनुबंध/अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों के रोजगार पर संकट के खतरे में आधी राहत मिली है, बाकी 15 अगस्त से पहले कच्चे या अस्थायी शब्द से आजादी देकर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान कर रोजगार सुरक्षित करने पर ही पूरी होगी। हरियाणा यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन, (हुकटा) की   कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज कुरुक्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह को नियमित करने का ज्ञापन सौंपकर मांग…

हरियाणा में 1.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम लोगों में प्रेम और भाईचारा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने राहगीरी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से शरीर स्वस्थ रहता है, मनुष्य में नई उर्जा का संचार होता है, जिससे विकास को गति मिलती है। नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…

बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं – सैलजा

हिसार, 3 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत हिसार में पदयात्रा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा दस सालों से किए जा रहे जनविरोधी कार्यों से परेशान होकर जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के मूड में है और अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब दो माह बाद विधानसभा चुनावों में बीजेपी का तख्तापलट के लिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस…

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए होंगे 20,629 पोलिंग बूथ

चंडीगढ़, 3 अगस्त। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची के संशोधन प्रोग्राम अनुसार राज्य की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन सभी नामोदिष्ट स्थलों पर 2 अगस्त, 2024 को कर दिया गया है। उन्होंने  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इसका पूर्णत: अध्ययन करें तथा प्रारूप सूचियों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे निर्धारित फॉर्म-6, फॉर्म-7 व फॉर्म-8 के माध्यम से 16 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां सम्बंधित पंजीयन अधिकारी के पास दर्ज करवा…

सीएम ने तंजानिया में कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को सहयोग का दिया भरोसा

चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तंजानिया में अपना कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके हित क्षेत्रों में संबंधित विभागों के माध्यम से सहायता प्रदान करके उनके प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां हाल ही में तंजानिया का दौरा करने वाले हरियाणा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ एक डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। उद्योगपतियों से विदेशों में अपने उद्यम स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने का आग्रह करते…

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शीघ्र होंगे चुनाव – सीएम

चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक नाम दर्ज करवाए। प्रदेश सरकार द्वारा पहले नाम दर्ज करवाने के लिए ली जाने वाली 100 रुपये की फीस को अब खत्म कर दिया है। वोट बनवाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शीघ्र ही करवाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने असंध…

फर्जी वोट डलवाने वाले अफसर पर एक्शन

चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने यमुनानगर जिला में कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में अनियमितता बरतने पर प्रबंधक व उनके सहयोगी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। वे आज यमुनानगर जिला में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में कुल 12 परिवाद सुने गए , इनमें से 11 परिवादों का मौके पर अधिकारियों को निर्देश देकर उनका निराकरण करवाया और एक परिवाद को अगली बैठक के लिए लंबित रख लिया गया।  बैठक में…