Mushtaq Khan : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण मामले में नया खुलासा, एक मंडप में भी ले गए थे अपहरणकर्ता, एक्टर के फोन से भी कर ली खरीदारी

Actor Mushtaq Khan Kidanapping

अभिनेता मुश्ताक खान : फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि अपहरणकर्ता मुश्ताक़ खान को लेकर बिजनौर शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में भी पहुंचे थे। जहां वे कुछ देर ही रुके और इसके बाद अभिनेता को चाहशीरी के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।  गदर ‘एक प्रेम कथा’ में सनी देओल के पाकिस्तानी दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में नया खुलासा हुआ है। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़…

Deoband News : जस्टिस शेखर यादव के बयान पर भड़के महमूद मदनी, बोले- संविधान का प्रतिनिधि बने, संविधान को पहुंचा रहे नुकसान

Jamiyat President Moulana Mahmud Madni

सहारनपुर : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के हालिया विवादित बयान की कड़ी आलोचना की है। महमूद मदनी ने कहा कि उन्होंने अपने पद की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सशक्त प्रतिनिधि देश को बांटने वाली ताकतों का सहयोगी बन रहा है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि कई ईमानदार जज हैं, जिनके फैसलों से देश का सम्मान बढ़ता है। लेकिन जस्टिस यादव ने अपने बयान से इस पेशे की गरिमा को धूमिल किया है।…

Saharanpur News : नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी कमी, जिलाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू की मुहिम

Saharanpur News

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला महिला चिकित्सालय को एमएनसीयू (मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट) से संतृप्त कराए जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में सभी चिकित्सा अधीक्षकों और सीएमओ के साथ बैठ कर खाका तैयार किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा जनपद में शिशु मृत्यु दर को कम करने और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए मुहिम प्रारंभ की गई है। जिसके तहत ज़िले के सभी सीएचसी और ज़िला महिला चिकित्सालय में एमएनसीयू और…

Cyber Crime : आयुष्मान योजना का भुगतान कराने के नाम पर डॉक्टर से ठगी, लखनऊ में बैठे 90 लाख ठगने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार

Ayushman was cheated in the name of payment

सहारनपुर : एक ओर जहां गरीब असाहय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड मुहैया करा रही है वहीं साइबर ठगों ने आयुष्मान कार्ड के भुगतान के नाम पर डॉक्टरों को ठगना शुरू आकर दिया है। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां आयुष्मान योजना के तहत इलाज का बिल पास कराने के नाम पर एक डॉक्टर से 90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस ने लखनऊ से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है।…

Sambhal Violence : संभल में हिंसा के के बाद घरों से फरार हुए दंगाई, ज्यादातर ने राजधानी दिल्ली में ली शरण, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दे रही दबिश

Sambhal Violence

संभल हिंसा : 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान संभल में हुए दंगे में शामिल आरोपियों की पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि सैकड़ों दंगाई घरों से निकलकर दिल्ली व अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने निगरानी व दबिश तेज कर दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश दंगाई दिल्ली में शरण लिए हुए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए निगरानी का भी सहारा…

Sambhal Violence : संभल हिंसा मामले में कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए मांगे 15 दिन, शाम तक फैसला करेगी कोर्ट 

Sambhal Violence

संभल : संभल के जामा मस्जिद मामले में सोमवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा है। कोर्ट कमिश्नर का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण वह सर्वे रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाए हैं। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है वहीं मस्जिद पक्ष के वकील ने इस पर आपत्ति जताई है। इस पर विरोधी पक्ष के अधिवक्ता शकील वारसी ने आपत्ति जताते हुए सर्वे रिपोर्ट पेश करने की बात कही है। कोर्ट ने उनसे…

Lakhimpur Kheri : महिला सिपाही के उत्पीड़न से परेशान पिता समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या, पहले पिता और फिर दो बेटों ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत के बाद दो बेटों ने भी आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले दोनों भाइयों ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने महिला कांस्टेबल और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी इलाके के गांव बाबूपुर में बुधवार रात एक बुजुर्ग…

News Impact : NEWS 14 TODAY की खबर का हुआ असर, टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्टरी सील, NEWS 14 TODAY  की खबर का लिया गया संज्ञान

NGT & Pollution Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बार फिर NEWS 14 TODAY की खबर का जोरदार असर हुआ है। जिला प्रशासन ने NEWS 14 TODAY की खबर का संज्ञान लिया है। टायर जलाकर प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर कार्यवाई की गई है। प्रदूषण विभाग ने एक फैक्टरी को सील कर दिया है। जबकि कई फैक्टरियों को हिदायत देकर छोड़ दिया। हालाँकि जिस वक्त प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्टरियों में छापेमारी की उस वक्त फैक्टरी में बड़े पैमाने पर पुराने टायर जलाये जा रहे थे। जिससे आसपास के…

CM Yogi : अयोध्या में गरजे सीएम योगी, बोले- जो बाबर ने अयोध्या में किया वही संभल में हुआ, ऐसा ही बांग्लादेश में हो रहा है

CM Yogi In Action Mode

अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन किया। 5 से 8 दिसंबर तक सरयू तट पर स्थित राम कथा पार्क में गीत, संगीत और आध्यात्म की त्रिवेणी बहेगी। सीएम सुबह अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामायण मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। सीएम के जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाह समारोह में भी शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुंडों के संरक्षण के बिना…

Sambhal Violence : संभल हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चौराहों पर लगाने की तैयारी में जुटा प्रशासन, 400 उपद्रवियों की हुई पहचान, अब तक 2750 लोगों पर मुकदमा

Sambhal Violence

संभल : जिला प्रशासन संभल हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर चौराहों पर लगाने की तैयारी में जुटा है। 400 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर उनके पोस्टर लगाएगा। शांति समिति की बैठक में पोस्टरों की संख्या तय की जाएगी। हिंसा मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी राजेंद्र…