सहारनपुर : जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताये जाने के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने तहसीलदार सदर को जांच सौंपी है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर यह कदम उठाते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए हैं की शिकायत में उल्लेखित तथ्यों की जांच कर आख्या अभिलेखों सहित यथाशीघ्र भेजें। आपको बता दें कि बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Category: शासन/प्रशासन
Income Tax Raid : राणा ग्रुप की शुगर मिल पर इनकम टैक्स की छापेमारी, अब तक 30 लोगों से की गई पूछताछ
शामली : आयकर विभाग की टीम गुरुवार को ऊन शुगर मिल पहुंची। शुक्रवार रात तक जांच और पूछताछ जारी रही। हालांकि, आयकर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। राणा ग्रुप की सुपीरियर फूड्स ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड शुगर मिल ऊन में आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ जांच जारी रखी। दस्तावेजों से लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप तक की जांच की गई। यह मिल पंजाब के कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह के ग्रुप से जुड़ी हुई है। दरअसल, आयकर विभाग की…
News Impact : News14Today की खबर का हुआ असर, फर्जी दस्तावेजों पर 60 लाख ठगी के मामले में DRM ने दिए जांच के आदेश
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में News14Today की खबर का दमदार असर हुआ है। DRM दिल्ली डिवीजन ने जहां News14Today की खबर का संज्ञान लिया है वहीं मामले की जांच कर के आदेश दिए हैं। News14Today ने फतवो की नगरी देवबंद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से 60 लाख की ठगी की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। रेलवे अधिकारी और RPF अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। ठगी का मामला सामने आया तो आनन फानन में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ…
UP Excise Policy : प्रदेश की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, एक ही दुकान पर मिलेगी बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब
यूपी आबकारी नीति : यूपी की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। नई शराब निति के तहत अब लाइसेंस लॉटरी सिस्टम से मिला करेगा। इतना ही नहीं शराब, बियर के शौकीन लोगों को अलग अलग दुकानों पर नहीं जाना पडेगा यानी अब एक ही दुकान से सभी तरह की शराब बेची जा सकेगी। ख़ास बात ये है कि इस बार पुराने लइसेंसो का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 2025-26 की आबकारी नीति…
Fighter Plane Crashes : एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग, दोनों पॉयलेट सुरक्षित
शिवपुरी/मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल बताए जा रहे हैं। विमान एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंच गए थे। एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और दोनों पायलटों को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर नरवर तहसील के डबरासनी गांव में सेना का लड़ाकू विमान किसानों के खेत में क्रैश हो गया। विमान…
Uttrakhand News : उत्तराखंड का बजट सत्र गैरसैंण में नहीं बल्कि 18 फरवरी से देहरादून में शुरू होगा, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया ऐलान
देहरादून : राज्य सरकार आगामी विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि वित्त विभाग की ओर से हितधारकों और जनता से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि जनभावनाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जा सके। ऐसे में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा बजट सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत 18 फरवरी से 24 फरवरी के बीच देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सत्र आहूत किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में पहले घोषणा की थी कि आगामी बजट सत्र गैरसैंण…
Haryana News : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में दो प्रस्तावों की सिफारिश, हरियाणा में 5 नए जिले, नई तहसीलें और उप तहसीलें बनाने पर चर्चा
चंडीगढ़ : हरियाणा में नए जिले, तहसील, उप-तहसील बनाने के मुद्दे पर मंगलवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में 2 प्रस्तावों की संस्तुति की गई। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में सिरसा जिले के गांव रंगा, लहंगेवाला, मत्तड़ और अलीकां को कालांवाली तहसील से हटाकर सिरसा तहसील में शामिल करने की संस्तुति की गई। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में…
Haryana Transfer : हरियाणा सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS, 11 IPS और 67 HCS का तबादला
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी की। सूची में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। 2007 बैच के IPS पंकज नैन को पदोन्नति पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। IPS पंकज इससे पहले तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के विशेष अधिकारी रह चुके हैं। अब नैन की CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPS की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। ये…
Deoband News : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ हुआ खेला, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे से 60 लाख रुपये ठगे
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ खेला हुआ है। जालसाजों ने न सिर्फ किसान की जमीन हड़पने का खेल खेला है बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से 60 लाख रुपये भी ठग लिये हैं। ठगी का मामला सामने आया तो आनन फानन में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं 60 लाख की ठगी होने पर रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्च अधिकारीयों ने मामले की जांच बैठा दी है। आपको बता…
Mathura News : महिला पीसीएस अधिकारी पकड़ी गई रिश्वत लेते रंगे हाथ, लखनऊ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
मथुरा : मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया। कार्यालय में रखे दस्तावेजों की टीम ने जांच की, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं। डीपीआरओ किरण चौधरी ने किसी काम के लिए ग्राम प्रधान से 70 हजार रुपये की रिश्वत ली है। टीम महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। यहां शिकायतकर्ता ने…
