सोनभद्र : जनपद सोनभद्र की तीन सगी बहनों ने उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि माता-पिता का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। ख़ास बात ये है तीनों बहनें साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता किसान हैं। इनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। ग्रामीण परिवेश और पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद इन्होंने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर ली है। इनके चयन से गांव ही नहीं बल्कि जिले…
Category: शासन/प्रशासन
Shamli News : भुगतान के लिए चीनी मिल के बाहर लगाया ताला, दो दर्जन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली : जनपद शामली के थानाभवन में बजाज शुगर मिल के मुख्य गेट पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करना किसानों को महंगा पड़ गया। धरने पर बैठने वाले छह नामजद व 20 अज्ञात किसानों के खिलाफ शुगर मिल प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसानों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद किसानों में रोष बना हुआ है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर कहा कि मिल पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो भाकियू…
Saharanpur Me CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की, प्रबंधन में मचा रहा हड़कंप
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर के पंवारका में नवनिर्मित मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय में सीएम के निरीक्षण के दौरान प्रबंधन में हड़कंप की स्तिथि रही। इस दौरान सीएम योगी ने भवन निर्माण को ले क्र सबंधित विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि सीएम योगी…
CM Yogi : उद्यमियों को चेक, ओडीओपी उपकरण और प्रमाण पत्रवितरित कर बोले सीएम योगी डबल इंजन सरकार ने सहारनपुर को दिलाई नई पहचान
सहारनपुर : वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के जरिए सहारनपुर की वुड कार्विंग को वैश्विक पहचान मिल रही है। आज करीब एक हजार करोड़ के वुड कार्विंग उत्पाद दुनिया में निर्यात हो रहे हैं। आज सहारनपुर की वुड कार्विंग दुनिया के बाजार में पहुंच रही है। सहारनपुर को दिल्ली और लखनऊ से जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जल्द ही सहारनपुर से दिल्ली का सफर महज सवा दो घंटे में पूरा होगा। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि दस साल पहले यहां विश्वविद्यालय…
CM Yogi Visit Saharanpur : युवा उधमी ऋण वितरण समारोह में बोले सीएम योगी, “उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया। हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट”
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मां शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण किया और जनमंच सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उधमी अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सीएम योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 582 युवा उद्यमियों और 310 स्वयं सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरण किये। सीएम योगी ने 49 करोड़ का ऋण वितरित किया और देश में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां और उद्देश्य गिनाये। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा…
CM Yogi Coming Saharanpur : सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च यानी कल सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आएंगे। सूबे के मुखिया के दौरे को लेकर जहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है वहीं जिला प्रशासन में हड़कंप की स्तिथि देखी जा रही है। सीएम योगी के स्वागत के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी शहर की जिन सड़कों से जाएंगे उन्हें गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में सफाई अभियान छेड़ दिया है। सीएम कार्यलय से कार्यक्रम पार्टी नेताओं और…
Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने सीएम योगी को ‘तीस मार खां’ बताया, बोले- क्या 144 साल बाद युवाओं को मिलेगा रोजगार?
लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुंभ मेले में 30 लोगों की मौत और 30 करोड़ की आय वाले बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार, महंगाई और आत्महत्या के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है। प्रयागराज में उर्दू प्रोफेसर अली अहमद फातिमा के घर पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर निर्देश देता रहा है, लेकिन…
CO Anuj Chaudhary : परिजनों ने सीओ अनुज चौधरी की जान को जताया खतरा, पिता ने सरकार से सुरक्षा की कर दी मांग
संभल/ मुज़फ्फरनगर : संभल सीओ अनुज चौधरी के पिता बृजपाल सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोग पागल हो गए हैं। कोई कह रहा है कि उसे मार दो। कोई कुछ और कह रहा है। कोई उसे गुंडा कह रहा है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों की भी इस पर नजर है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और अनुज चौधरी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। साल में 52 शुक्रवार और एक दिन होली होने का बयान देकर चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी की…
UP Police Constable Recruitment : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का परिणाम घोषित; अगले चरण के लिए 1,74,317 अभ्यर्थी चयनित
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती के लिए 48,17,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रदेश के 67 जिलों में आयोजित की गई थी। अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर 2024 से 7 फरवरी 2025 तक किया गया था। इसके बाद 10 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की…
Saharanpur News : हिन्दू संगठन के नाम पर निर्दोष को गोकशी में फंसाने के लिए 50 हजार में की डील, गाय के कंकाल लेकर जाम लगाने वाला विष गिरफ्तार
सहारनपुर : गौरक्षा के नाम पर हिंदू संगठन चलाने वाले चौधरी विश कांबोज को पुलिस ने पशुओं के कंकालों के साथ गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठन हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक ने 50 हजार रुपये लेकर न सिर्फ अंबाला हाईवे जाम किया था बल्कि गाय के कंकाल रखकर धरना भी दिया था। हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक ने अपने एक मुस्लिम दोस्त से गोकशी के झूठे केस में फंसाने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने जब हाईवे पर गाय के कंकाल रखने और सड़क जाम करने के…
