ख़ुदकुशी करना इस्लाम में हराम, देवबंदी उलेमा का फरमान – Deoband Ulema

Deoband News

देवबंद : उत्तर प्रदेश के ज़िला देवरिया से बकरीद के दिन सामने आई एक दर्दनाक और सनसनीखेज़ घटना ने सभी को झकझोर दिया है। एक बुज़ुर्ग शख़्स ने बकरीद की कुर्बानी के दिन खुद को ही कुर्बान कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि “इंसान जिस बकरे को बेटे की तरह पालता है, उसकी कुर्बानी देता है, वह भी तो एक जानदार है… मैं अपनी कुर्बानी खुद अल्लाह और रसूल के नाम पर कर रहा हूं… किसी ने मुझे क़त्ल नहीं किया।”…

सहारनपुर के किसान ने शुरू की सिंदूर की खेती, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन

Saharanpur farmer started cultivation of vermillion

सहारनपुर : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पर्यटक महिलाओं के पतियों को गोली मारने के बाद “ऑपरेशन सिंदूर” के जरिए पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी गई थी। जिसके बाद इन दिनों सिंदूर का व्यापार हो रहा है। ऐसे में सहारनपुर के सुधीर सैनी ने पथरीली जमीन में सिंदूर उगाकर अनूठी मिसाल कायम की है। सिंदूर की खेती कर किसान सुधीर सैनी अपनी बहू और बेटियों की विदाई के लिए सिंदूर तैयार…

मायावती ने बैलेट पेपर से बसपा की वापसी का दावा किया, कहा- जातिवादी पार्टियों के बहकावे में न आएं, चंद्रशेखर को भी आड़े हाथों लिया – BSP President Mayawati

SC On Bulldozer

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी मुख्यालय से बयान जारी किया है। मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बिना नाम लिए हमला बोला। उन्होंने अपने वोट बैंक को समझाने की कोशिश की है कि वे बहकावे में न आएं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि एक तरफ ऐसी पार्टियों के लोग कार्यक्रमों में यह कहते पाए जाते हैं कि वे कांशीराम और मायावती के अंबेडकरवादी मिशन को आगे…

शामली में ट्रेन पलटाने की कोशिश नाकाम, बदमाशों ने ट्रैक में रखे पत्थर और पाइप, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला – Shamli News

Attempt to overturn train in Shamli failed

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हु ही है। ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक की सूझबूझ से शामली और बलवा गांव के बीच बदमाशों की शरारत को नाकाम हो गया। घटना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली के अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली है। इस मामले के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रेलवे लाइन के दोनों ओर करीब…

आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने नौकरी से दिया इस्तीफा, पारिवारिक वजह से लिया फ़ैसला – Uttrakhand IPS News

IPS OFFICER RACHITA JUYAL RESIGNS

देहरादून : उत्तराखंड में आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते यह फैसला लिया है। अब इस पर राज्य सरकार को फैसला लेना है। हालांकि आईपीएस अधिकारी के इस आवेदन पर अंतिम मंजूरी केंद्र को मिलनी है। वैसे हाल ही में रचिता के एसपी विजिलेंस रहते हुए पुलिस विभाग का एक सब इंस्पेक्टर भी ट्रैप हुआ था, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। उत्तराखंड में 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल अपने…

32 महीने बाद अंकिता हत्याकांड में तीनों आरोपी दोषी करार, उम्र भर जेल में कटेगी जिंदगी – Ankita Bhandari Murder Mystery

Ankita Bhandari Murder Mystery

कोटद्वार : कोटद्वार के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया है। इन पर धारा 302, 201, 354 के तहत दोष सिद्ध हुआ है। कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और अंकिता के परिजनों को 4 लाख रुपये देने का आदेश भी…

उत्तराखंड में मिले दो कोरोना मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप – Corona In Uttrakhand

Corona Virus in Delhi-NCR

देहरादून : कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। भारत के भी कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, उत्तराखंड में अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। उत्तराखंड की स्वास्थ्य…

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, वकीलों ने खाली कराया परिसर, पहुंची कमांडो गाड़ियां – Haryana High Court bomb threat

Haryana High Court bomb threat

चंडीगढ़ : गुरूवार को हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट को बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में बम की तलाश में छानबीन की और संदिग्द लोगों से पूछताछ की है। वहीं, हाईकोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया। साथ ही बार एसोसिएशन ने भी दोपहर 2 बजे तक अपना कामकाज बंद रखा। दोपहर बाद हाईकोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई। अब स्थिति सामान्य हो गई…

इन 2 एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा है कोरोना, भारत के 3 राज्य अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया अपडेट – Covid – 19

Corona Virus in Delhi-NCR

नई दिल्ली : 2 एशियाई देशों हांगकांग और सिंगापुर में जहां कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में भी अब डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस आंकड़े ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। सिंगापुर में जहां मामलों की संख्या में 28% की वृद्धि हुई है, वहीं हांगकांग में सिर्फ एक हफ्ते में 31 गंभीर मामले सामने आए हैं। सिंगापुर को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि यहां COVID-19 मामलों की अनुमानित संख्या बढ़कर 14,200 हो गई है।…

बब्बन सिंह का डांसर के साथ अश्लील वीडियो, भाजपा ने पार्टी से निकाला, भाजपा नेता ने केतकी सिंह पर लगाया साजिश का आरोप – Babban SIngh Suspended

Babban Singh's obscene video with a dancer

लखनऊ : बलिया में बीजेपी नेता और रसड़ा चीनी मिल के उप चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्यवाई की गई है। बीजेपी ने बब्बन सिंह को तत्काल पार्टी से निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। हालांकि अपनी सफाई में बब्बन सिंह ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है और बांसडीह भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया…