Saharanpur News : प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ कर दी ऐसी शिकायत, शादी के गवाह बनी पुलिस और शादी का मंडप बना पुलिस थाना

Girl Marriage To Aged

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक अनोखी शादी देखने को मिली है। एक प्रेमी जोड़े की शादी में पुलिसकर्मी बाराती बने और थाने में स्थित मंदिर में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। वहीं, दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही दुल्हन की थाने से ही ससुराल के लिए विदाई हुई। थाने में हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि सहारनपुर का एक थाना…

Saharanpur News : देहरादून में जहरीले कुट्टू से सैकड़ों लोग बीमार, सीएम धामी के निर्देश पर सहारनपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी जारी, कुट्टू समेत कई समानों के लिए सेंपल

Raid on buckwheat flour

सहारनपुर/देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी में कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद देहरादून से लेकर सहारनपुर तक हड़कंप मचा हुआ है। सीएम धामी के निर्देश पर सहारनपुर थाना नगर कोतवाली इलाके के मोरगंज और दाल मंडी के पुल के पास खाद्य विभाग की टीमों की छापेमारी लगातार जारी। जानकारी के मुताबिक़ सहारनपुर की सहाय ट्रेडर्स (फर्म) के नाम से खराब कुट्टू का आटा सप्लाई किया गया था। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग उक्त फर्म की तलाश में जुटा…

Eid Mubarak : ईद की नमाज के बाद बोले सांसद इमरान मसूद, पीएम मोदी की किट की मुसलमानों को नहीं जरूरत

MP Imran Masood spoke after Eid prayers

सहारनपुर : सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नवरात्र और ईद उल फितर की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्यौहार खुशियों का नाम है, विवाद का नहीं। उन्होंने सहारनपुर और देवबंद में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा करने के लिए लोगों की सराहना की। इस दौरान इमरान मसूद ने यह भी कहा कि नवरात्र को लेकर सब लोग मांस की दुकाने बंद करने की बात तो करते हैं लेकिन शराब की दुकानों को बंद कराने पर कोई बात नहीं कर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…

Saharanpur Eid : शांतिपूर्ण अदा की गई ईद की नमाज, युवाओं ने फिलिस्तीन के झंडे लहरा कर ज़िंदाबाद के लगाए नारे

They waved the flag of Palestine and shouted slogans of Zindabad

सहारनपुर : सहारनपुर की ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। नमाजियों ने जहां गाइडलाइन का पालन किया वहीं नमाज के बाद युवाओं ने न सिर्फ फिलस्तीन देश का झंडा फहराया बल्कि फिलस्तीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। अच्छी बात ये रही कि किसी भी नमाजी ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी। हालांकि युवाओं के एक समूह ने जुलूस निकाला कर नारे ए तकदीर और अल्लाह हु अकबर के नारे के साथ फिलस्तीन जिंदाबाद के नारे लगा कर माहौल खराब करने की कोशिश की। घंटा घर चौंक…

Qatil Daughter : मौत से पहले जेल में घुट-घुट कर मर रही है शबनम, 16 साल पहले प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी पूरे परिवार की हत्या

Killer Daughter

अमरोहा : राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज होने के बाद जेल में सात लोगों की हत्या करने वाली शबनम मौत से पहले जेल में घुट-घुट कर मर रही है। करीब छह महीने पहले जेल में बंद उस्मान सैफी से मुलाकात के दौरान शबनम ने अपना दर्द बयां किया था। घटना को याद कर वह जेल में छिप-छिप कर रोती है। करीब 16 साल पहले उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे परिवार की हत्या कर दी थी। शबनम के बेटे की परवरिश करने वाले बुलंदशहर निवासी उस्मान सैफी ने…

Saharanpur News : शमीम अहमद मंडल अध्यक्ष और विपिन सैनी बने महासचिव, सिंचाई संघ उच्च पदाधिकारियों का जताया आभार 

Saharanpur News

सहारनपुर : शनिवार को अपर खंड पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर के सिंचाई संघ के कार्यालय में सिंचाई संघ सहारनपुर की एक बैठक हुई। इस बैठक में सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के शमीम अहमद सींचपाल को मंडल अध्यक्ष और विपिन कुमार सैनी को मंडल सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में सिंचाई संघ सहारनपुर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि वे सिंचाई संघ को मजबूती प्रदान करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।…

Saurabh Murder Case : सौरभ हत्याकांड के आरोपियों के साथ थाना अध्यक्ष का फर्जी वीडियो वायरल, जांच में जुटा पुलिस महकमा

Gave a horrific death to the husband

मेरठ : मेरठ में प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर बनाया और अपलोड किया गया है। पुलिस वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई कर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि थाना प्रभारी की छवि खराब करने की नीयत से…

Mann Ki Baat : “मन की बात” में बोले पीएम मोदी, बच्चों से गर्मी की छुट्टियों में अपने हुनर ​​को निखारे अभिभावक

PM RADIO PROGRAMME

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात की। आज पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम का 120वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी अपने “मन की बात” करते हैं। इस दौरान वह देश की तरक्की में मदद करने वाले लोगों की प्रेरणादायी बातें साझा कर युवाओं का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं। देश-विदेश में लोग उनके कार्यक्रम को बड़े ध्यान से सुनते हैं। मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की…

Girl Sucide : महज 800 रूपये फीस न जमा करने पर छात्रा को परीक्षा से निकाला बाहर, क्षुब्द होकर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Student commits suicide after being expelled from exam

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां परीक्षा हॉल से बाहर निकाले जाने से आहत कक्षा 9 की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा गांव के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। उसकी महज 800 रुपये फीस बकाया थी। शनिवार सुबह 8 बजे जब वह परीक्षा देने पहुंची तो उसे कक्षा से बाहर निकाल दिया गया। मां ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य, क्लर्क व चपरासी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आपको बता दें कि शनिवार को…

MP Ramji Lal Suman : सांसद रामजी लाल सुमन के समर्थन में सड़कों पर उतरी समाजवादी पार्टी, नारेबाजी के बाद पुलिस से हुई नोकझोंक

SP With MP Ramji Lal Suman

ललितपुर : 26 मार्च को आगरा में सांसद रामजी लाल सुमन के आवास को करणी सेना के पदाधिकारियों ने उनके वाहनों समेत निशाना बनाया था। इतना ही नहीं सांसद के परिजनों पर भी हमला किया गया था। जिसके विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी एकजुटता के साथ सड़कों पर उतर आई और सपा जिला अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। शनिवार को बाबा साहब अंबेडकर पार्क में सपा नेताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां बड़ी संख्या…