नई दिल्ली : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की रात वक्फ संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुस्लिम वक्फ निरस विधेयक-2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि संसद के निम्नलिखित अधिनियम को 5 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त हुई और इसे आम जनता की जानकारी के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 प्रकाशित किया जाता है। आपको बता दें कि संसद ने शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दी थी।…
Author: NEWS14 TODAY
Saharanpur Sports : एशियन खेलों में स्वर्ण लाने की तैयारी में जुटा सहारनपुर का अभिनव, चीन को पराजय करने का बनाया लक्ष्य
सहारनपुर : वेटलिफ्टर अभिनव का लक्ष्य 2025 में होने वाले वर्ल्ड गेम्स और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करना है। वे 72.5 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने और पिछली बार से अधिक वजन उठाकर भारत का झंडा फहराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। यह कहानी सहारनपुर के अभिनव सवई नामक एक पावरलिफ्टर की है, जिसने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ सफलता हासिल की। अभिनव ने कॉलेज के दिनों में पावरलिफ्टिंग में रुचि दिखाई और धीरे-धीरे इसकी तैयारी शुरू…
Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, राम मंदिर निर्माण पर फिर उठाये सवाल, बोले- अभी अधूरा है राम मंदिर
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में श्री रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहली बार राम लला के दरबार पहुंचे और भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेका और अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। दर्शन पूजन के बाद सपा सांसद ने एक बार फिर राम मंदिर के काम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर अभी अधूरा है। इसे पूरा होने में कम से कम 2 साल लगेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद सांसद अवधेश…
रिश्ते शर्मसार : बुआ ने 12 साल की भतीजी को 9 लाख रुपये में बेचा, बुजुर्ग पिता ने पुलिस से की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा : अमरोहा जिले के थाना रहरा इलाके में बुआ-भतीजी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सगी बुआ ने नाबालिग भतीजी का न सिर्फ सौदा कर दिया बल्कि अधेड़ व्यक्ति को 9 लाख रूपये में बेच दिया है। बुजुर्ग पिता ने बताया कि उनकी बहन उसकी दोनों बेटियों 10 साल और 12 साल की अच्छी परवरिश करने के बहाने अपने घर ले गई। जहां उसने 12 साल की बड़ी बेटी को बुलंदशहर निवासी 40 साल के अधेड़ व्यक्ति को बेच दिया है। नाबालिग को बेचे जाने…
Saharanpur News : कलेक्ट्रेट तिराहे पर महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने पति का टेंपो रोका तो भड़क गई पत्नी
सहारनपुर : सहारनपुर के कलेक्ट्रेट तिराहे पर उस वक्त हंगामा हो गया जब ट्रेफिक पुलिस ने ऑटो का चालान करने की कशिश की। ऑटो में बैठी चालक की पत्नी ने न सिर्फ चालान करने से रोक दिया बल्कि पुलिस के रवैये से नाराज होकर जमकर हंगामा काटा। महिला और ऑटो चालक ने पुलिस कर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। महिला का आरोप है कि वे अपने ऑटो में निजी काम से आये थे लेकिन पुलिस ने बिना पूछताछ किये ही चालान करने का प्रयास किया। इस दौरान बीच सड़क पर…
Saharanpur News : फिलस्तीन का झंडा फहराने पर गई साकिब खान की नौकरी, विद्युत विभाग ने किया बर्खास्त
सहारनपुर : सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। साकिब नाम के युवक ने न सिर्फ नमाज के बाद फिलस्तीन का झंडा फहराया था बल्कि फेसबुक सोशल मीडिया पर भी फिलस्तीन के झंडे के साथ अपनी फोटो साझा की थी। आरोपी साकिब खान विद्युत विभाग में संविदाकर्मी है और गागलहेड़ी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। फिलस्तीन का झंडा फहराने के मामले में जहां पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार…
Saharanpur News : डीएम ने सरकारी अस्पताल में की छापेमारी, खामियां मिलने पर सीएमएस और डॉक्टरों को लगाई फटकार
सहारनपुर : सहारनपुर जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई जिसके चलते जिलाधिकारी ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि संबधित डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार के बारे जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद दौरान अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल रहा। सबसे पहले वह एसआईसी डॉ. सुधा सुमन…
Saharanpur News : सहारनपुर में बोले चंद्रशेखर आजाद, वक्फ बोर्ड अधिनियम मुसलमानों पर थोपा जा रहा है, ससडक से संसद तक खुलकर विरोध होगा
सहारनपुर : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने जनमंच सभागार में भाईचारा प्रबुध्द सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र की मनुवादी सरकार मुसलमानों पर वक़्फ़ बोर्ड अधिनियम जबदस्ती थोप रही है। उत्तर प्रदेश में ही नहीं पुरे देश में दलित समाज कहीं भी सुरक्षित नहीं है। दलित और अल्पसंख्यक डरा हुआ है। वजह है कि 2027 में आजाद समाज पार्टी अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट…
PM Modi On Waqf Board : वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर बोले पीएम मोदी, अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का होगा अंत
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के दोनों सदनों द्वारा पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हाशिए पर पड़े लोगों, जो आवाज और अवसर दोनों से वंचित थे ऐसे लोगों को मदद मिलेगी। गुरुवार को राज्यसभा में इसके समर्थन में 128 और खिलाफ में 95 वोट पड़े। इससे पहले लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और खिलाफ में 232 सांसदों ने वोट डाले थे। इस मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…
Waqf Board Bill : कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी
दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि पार्टी जल्द ही इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। यह कदम कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में संशोधन और चुनाव संचालन नियम (2024) में संशोधन सहित कई कानूनों को अदालत में चुनौती देने के प्रयासों का हिस्सा है। पार्टी पूजा स्थल अधिनियम…
