पत्नी के अवैध सबंधो के शक में खत्म हो गया पूरा परिवार, युवक ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद कर लिया सुसाइड – Unnao News

Unnao News Sucide After Family Murder

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। अवैध संबंधों के शक में युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों को सोते समय तकिए से गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसी कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी, एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। महिला और उसकी दो बेटियों…

गर्मी के पहले महीने में ही 390 ट्रांसफार्मर फूंके, बिजली विभाग में में मचा हड़कंप, गुणवत्ता पर उठे सवाल – Saharanpur News

390 transformers burnt in the first month of summer

सहारनपुर : आसमान से गर्मी की आफत से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं बढ़ता तापमान से बिजली विभाग की भी किरकरी हो रही है। गर्मी के पहले महीने में ही 390 ट्रांसफार्मर फूंकने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ये सब ट्रांसफार्मर अकेले सहारनपुर में ही खराब हुए हैं। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। आपको बता दें कि बढ़ते तापमान के साथ साथ ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने लगा है। ओवरलोडिंग…

दो दिन से लापता छात्र का शव पडोसी गाँव के नाले में मिला, परिजनों में कोहराम मचा – Saharanpur News

Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना इलाके के गांव सुल्तानपुर से 8 साल के बच्चे की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां दो दिन से लापता कक्षा पांचवीं के छात्र शरफराज पुत्र दिलशाद की हत्या कर दी गई है। जिसका शव गांव घघरौली के नाले में पड़ा मिला है। बच्चे की का शव मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने…

लखनऊ में  ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन, रक्षा मंत्री बोले – भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है – Operation Sindoor 2.0

Operation Sindoor 2.0

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना की ताकत का प्रभाव पाकिस्तान तक महसूस किया गया था। विशेष रूप से रावलपिंडी तक, जहां पाकिस्तानी सेना मुख्यालय है। भारत ने अपने सैन्य चौंकियो पर हमला करके पाकिस्तान को एक मजबूत संदेश दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय सेना ने न केवल वीरता और साहस दिखाया है, बल्कि संयम भी दिखाया है। हमने पाकिस्तान के कई सैन्य चौकियों पर हमला किया है और उन्हें करारा जवाब दिया है। भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने…

सीजफायर पर बोले उलेमा, कहा – हिंदुस्तान अमन का हामी, दुनिया समझे हमारा उसूल – Bharat-Pak War

Deoband News

सहारनपुर : भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फ़ायर पर प्रतिक्रिया देते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि “अलहमदुलिल्लाह! इंसानियत पसंद लोगों की दुआओं को खुदा ने क़ुबूल की और दोनों मुल्कों के दरमियान सीज़फ़ायर का एलान हुआ। यह अमन और चैन की तरफ़ एक उम्मीद भरी पहल है, जिसका हम दिल से इस्तेक़बाल करते हैं।” मौलाना गोरा ने आगे कहा कि “हमें तवक़्क़ो है कि पड़ोसी मुल्क अब किसी भी किस्म की नाज़ेबा या उकसावे वाली हरकत से परहेज़…

वायुसेना का बड़ा ऐलान, जारी रहेगा “ऑपरेशन सिन्दूर”, पाक की नापाक हरकतों के बाद लिया फैंसला – Operation Sindoor 2.0

Operation Sindoor

Operation Sindoor 2.0 : पाकिस्तान के साथ युद्द विराम के बाद भारतीय वायुसेना (IAF) ने बड़ा एलान किया है। सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” सीजफायर उल्ल्घन के बाद जारी रखने की बात कही है। वायुसेना ने कहा कि “हमने इस ऑपरेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया है और इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वायुसेना ने कहा कि “भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी कार्यों को सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस ऑपरेशन को सोच-समझकर और सावधानी से अंजाम दिया गया,…

पकिस्तान में नहीं बचा लोकतंत्र, सरकार पर हावी सेना प्रमुख असीम मुनीर, पकिस्तान की आवाम के लिए बना ख़तरा – Operation Sindoor 2.0

Operation Sindoor 2.0

नई दिल्ली : भारत-पाक युद्द विराम के कुछ घण्टे बाद ही सीजफायर उल्लंघन कर दिया। यानी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा। जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पकिस्तान में लोकतंत्र बचा है और पाकिस्तान में इस समय कौन राज कर रहा है? क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी, उसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भारत के चार राज्यों पर ड्रोन हमले शुरू कर दिए। जब ​​पीएम शाहबाज शरीफ ने सीजफायर का ऐलान…

ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध विराम की प्रशंसा की, कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की – Bharat-Pak War 2025

Donald Trump on Bharat-Pak War 2025

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को भारत और पाकिस्तान की “मौजूदा आक्रामकता को रोकने के लिए” एक समझौते पर पहुंचने के लिए प्रशंसा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि “उनकी विरासत उनके बहादुर कार्यों से काफी बढ़ गई है”। ट्रंप ने कहा कि वह दोनों देशों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करेंगे कि “क्या एक हजार साल बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है”। भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को नियंत्रण रेखा…

भारत-पाक युद्द पर लगा विराम, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ड्रंप की मध्यस्था ने बचा लिया पकिस्तान – Bharat-Pak War

Indo-Pak war put to an end

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्था के बाद भारत-पाक युद्द पर विराम लग गया है। राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोनॉल्ड ड्रंप ने कहा है कि “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि युद्ध विराम समझौता आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है।” पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री…

गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, न्यूज चैनलों को समाचार के दौरान सायरन न बजाने की सलाह दी – Bharat-Pak War

Indias strong reply to Pakistan suspension of Indus Treaty

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियानों के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल न करें। गृह मंत्रालय का यह आदेश भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के बीच आया है, जिसके कारण अधिकारियों को जनता की सुरक्षा के लिए हवाई हमले के सायरन और ब्लैकआउट जारी करने पड़े हैं।भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी शिविरों…