UPPSC No Normalization : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराए जाने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन और आयोग प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए सोमवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया…
Author: NEWS14 TODAY
Congress MP Imran Masood : वक्फ बोर्ड विधेयक से खतरे होगा मुसलमानों का भविष्य, MP इमरान मसूद ने सविधान पर बताया हमला
MP इमरान मसूद : उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता एवं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ बोर्ड बिल को लेकर बड़ा ब्यान दिया है। इमरान मसूद ने न सिर्फ मुसलमानों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है बल्कि वक्फ बोर्ड विधेयक को मुसलमानों और देश के संविधान पर हमला करार दिया है। इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ बिल लागू करना मुसलमानों पर ही नहीं बल्कि देश के संविधान पर भी हमला है। जिसके बाद देश की राजनीती में अलग बहस छिड़ गई है। आपको बता दें…
Saharanpur News : देहरादून में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 10 करोड़ 71 लाख की ठगी, होटल कारोबारी की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर के एक होटल व्यवसायी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। देहरादून में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर होटल व्यवसायी से 10 करोड़ 71 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने न सिर्फ होटल संचालक से नौ अलग-अलग जगहों की प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली बल्कि उसका पैसा हड़प लिया है। जालसाजों ने उसकी प्रॉपर्टी का होटल संचालक को पैसा भी नहीं दिया। हैरत की बात तो ये है कि देहरादून जिस प्रॉपर्टी को दिलाने की बात कही गई…
Meerut Crime News : मदरसे के शिक्षक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, अब होगी कार्यवाई
मेरठ : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहु-बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के दावे कर रही हैं वहीं पश्चमी यूपी के मेरठ में छात्रा के साथ हुई यह घटना कुछ और ही ब्यान कर रही है। जहां थाना जानी इलाके के गांव में मदरसे के एक शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा के साथ न सिर्फ अश्लील इशारे किए बल्कि अश्लील हरकतें की हैं। जिसके बाद से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है और डरी सहमी हुई है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाई की मांग…
BSP Mayawati : बसपा हाईकमान ने तीन बड़े नेताओं को किया पार्टी से बाहर, कई नेता और रडार पर
बसपा में घमासान : विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी में घमासान मच गया है। पार्टी हाईकमान ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मेरठ मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम, जिला प्रभारी दिनेश काजीपुर और महावीर प्रधान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले तीनों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनके अलावा वेस्ट यूपी के तीन बड़े नेता भी पार्टी हाईकमान के रडार पर हैं। वहीं प्रशांत गौतम का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल होने…
Darul Ulum Deoband : दारुल उलूम देवबंद में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटी, महिलाओं ने कही बड़ी बात
सहारनपुर/देवबंद : फतवों के शहर दारुल प्रबंधन ने 17 मई को संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। कल दारुल उलूम ने यह रोक हटा ली। इसका मतलब है कि मुस्लिम महिलाएं फिर से विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम में आ-जा सकेंगी। लेकिन इसके लिए दारुल उलूम ने नियम और शर्तें लागू की हैं। इतना ही नहीं परिसर में घूमने के लिए प्रवेश पास जारी करने का भी फैसला किया है। महिलाओं ने दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटाने पर प्रबंधन…
Duble Murder : दिन दहाड़े डबल मर्डर से दहला सहारनपुर, ट्रक चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस मकहमे में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना नागल इलाके में एक ट्रक चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों लोग पंजाब नंबर ट्रक में माल लेकर रुड़की की ओर जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक़ कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दोनों को तीन-तीन गोलियां मार दीं। चौकाने वाली बात तो ये है कि घटना के बाद दोनों एक घंटे तक सड़क पर मृत पड़े रहे। पुलिस को इसकी…
Darul Ulum Deoband : दारुल उलूम में महलाओं की नो-एंट्री से हटी रोक, सशर्त घूमने की मिलेगी इजाजत, रील बनाने पर पाबन्दी जारी
देवबंद : विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम प्रबंधन ने छह माह बाद सशर्त महिलाओं को संस्था में प्रवेश की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। दरअसल 17 मई को दारुल उलूम प्रबंधन ने संस्था परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। तर्क दिया गया था कि महिलाएं यहां आकर रील बनाती हैं, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। इससे संस्था की बदनामी हो रही है। साथ ही छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आपको…
UP Crime News : भाजपा नेता की दरिंदगी, अकेली महिला के साथ हैवानियत, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
यूपी : यूपी के औरैया जिले में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के पूर्व प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने गुरुवार दोपहर 10 महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें लिखा कि वह महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान के लिए महिला संगठन चलाती है। नवंबर 2021 में उसकी मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम में भारतीय किसान मोर्चा के नेता नरेंद्र त्रिपाठी से हुई। उन्होंने संगठन चलाने में सहयोग करने की बात…
Saharanpur : सार्क देशों के कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करेंगे वीरेन्द्र आज़म, फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर द्वारा भेजा गया आमंत्रण
सहारनपुर : सहारनपुर के कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.वीरेन्द्र आज़म सार्क देशों के कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करेंगे। फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर की अध्यक्ष मशहूर पंजाबी साहित्यकार पद्मश्री अजीत कौर की ओर से उन्हें इस सम्बंध में निमंत्रण भेजा गया है। गत वर्ष भी उनके द्वारा सार्क कवि सम्मेलन में काव्य पाठ किया गया था। फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर द्वारा 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक दिल्ली के एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड लिटरेचर परिसर में फोसवाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। महोत्सव…
