Sambhal Violence : संभल जा रहे सपा सांसद हरेंद्र मलिक को पुलिस ने रोका, गाजीपुर बॉर्डर के NH-9 पर लगा लंबा जाम

Sambhal Violence

दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद हरेंद्र मलिक संभल जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया है। समाजवादी पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद के नेतृत्व में पांच सांसदों समेत 15 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने का ऐलान किया था। प्रतिनिधिमंडल को पार्टी ने पीड़ितों से मिलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल हैं। हरेंद्र मलिक संभल जा रहे थे। जिसके चलते गाजियाबाद गाजीपुर बॉर्डर NH 9 मेरठ…

MP Imran Masood : संभल की घटना पर सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान,बोले- देश में अराजकता का बन रहा माहौल, पुलिस और सरकार की साजिश

Imran Masood Back To Home

सहारनपुर : सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल और बहराइच जिले की घटना को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमान क्या करें, हमारे देश में क्या हालात बन गए हैं। अगर हम घर में रहेंगे तो दंगाई घुसकर मार देंगे और अगर बाहर निकलेंगे तो पुलिस मार देगी। अभी तक मस्जिदों में सर्वे कर मूर्तियों की तलाश की जा रही है। भविष्य में चर्च और गुरुद्वारों में भी सर्वे शुरू होंगे। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल…

Farmers & Government : किसान शक्ति से आर्थिक स्तर व व्यवस्था में परिवर्तन संभव, केंद्र सरकार ले संज्ञान

Farmers Announcement No MSP No Vote

दिल्ली : हमारे कृषि प्रधान देश में किसानों को पारंपरिक खेती से आधुनिक खेती की ओर ले जाने की योजनाओं पर ठोस कदम उठाने के प्रयास नाकाफी रहे हैं। सरकारें हमेशा से ही उद्योगों और निर्माण कार्यों को बढ़ावा देने में रुचि दिखाती रही हैं, जबकि आज भी करीब 60 फीसदी आबादी कृषि या कृषि से जुड़े क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाती है। हम अपने दादा-परदादाओं के जमाने में सुनते थे कि अंग्रेजों के जमाने में जमींदारों द्वारा किसानों का सबसे ज्यादा शोषण किया जाता था। लेकिन उस जमाने में…

NGT & Pollution : NGT के बैन के बाद रात के अंधेरे में चल रही टायर जलाने की फैक्ट्रियां, धुंए और जहरीली गैस से फ़ैल रही गंभीर बीमारियां, कैंसर और टीबी से हो रही मौत

NGT & Pollution

सहारनपुर : एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते NGT ने देश भर में पराली, फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया है वहीं जनपद सहारनपुर में कुछ लोग NGT के निर्देशों को न सिर्फ ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि पुराने टायर जलाकर पर्यावरण को तो प्रदूषित कर ही रहे हैं आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। सहारनपुर में टायर जलाने के लिए दर्जनों फैक्टरियां चल रही हैं। ख़ास बात ये है कि जिला प्रशासन इन फैक्ट्रियों से अनजान बना हुआ है। हालांकि इन फैक्टरियों को उत्तर प्रदेश…

Saharanpur News : जिला अस्पताल में गार्ड ने सात साल की बच्ची से की छेड़छाड़, बेड पर लेटी रही बेबस बीमार मां

UP Crime News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के जिला अस्पताल में सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह चार बजे अस्पताल के गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। परिजनों को पता चला तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। आनन फानन में अस्पताल प्रशासन ने आरोपी गार्ड को नौकरी से हटाकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी नहीं कराई। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को…

Bareilly News : बरेली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को समर्थकों समेत हिरासत में लिया, संभल जाने से रोका 

Maulana Tauqeer Raza

बरेली : संभल हिंसा में मारे गए पांच लोगों को शहीद बताने वाले मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर से संभल के लिए निकले। पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया गया। आपको बता दें कि बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद संभल के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें सीबीगंज में रोक लिया। पुलिस ने उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया, जिससे…

Sambhal Violence : नौजवानों को धर्म के नाम पर भड़काने का हो रहा काम, तौकीर रज़ा जैसे लोगों को भेजा जाए जेल- कारी अबरार जमाल 

Sambhal Violence

सहारनपुर : संभल हिंसा के बाद जहां सियासतदान अपनी सियासी रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं वहीं धर्मगुरु इस हिंसा की निंदा कर रहे हैं। कुछ इस्लामिक संगठन हिंसा के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं तो कुछ संगठन धर्म गुरुओं पर युवाओं को धर्म के नाम पर भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। जमीयत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी अबरार जमाल ने संभल हिंसा पर निंदा करते हुए कहा कि यह घटना निंदनीय है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। लोग इस घटना को एक दिन…

बरेली पुल हादसा : पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेकर दिए निर्देश

Bareilly Bridge accident

बरेली : बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर अधूरे पुल से कार गिरने से तीन लोगों की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। घटना की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार व महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेज दी है। एप्रोच रोड बह जाने के बाद भी…

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गवाही का मौका मांगा, अब 6 दिसंबर को होगी सुनवाई 

Loksabha Chunav

लखनऊ : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी के पुराने ब्यान उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। 2013 में मुज़फ्फरनगर में हुए दंगो के दौरान दिया गया ब्यान उनके गले की फांस बना हुआ है। आरोप है कि उन्होंने 24 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चुनावी रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा प्रभावित युवा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान से शिकायतकर्ता की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के…

Sambhal Violence : पुलिस ने सर्वे में जल्दबाजी कर माहौल बिगाड़ा, सांसद बर्क बोले- लाठी-गोली से जवाब दिया

Sambhal Violence News

संभल हिंसा : संभल हिंसा के बाद जहां प्रशासन उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाई कर रहा है वहीं हिंसा पर सियासत शुरू हो गई है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने संभल हिंसा के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद ने कहा कि पुलिस ने सर्वे में जल्दबाजी कर माहौल बिगाड़ा, जबकि उनके पिता ने भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया। दोनों ने निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पुलिस…