लोकसभा में बीजेपी हुई हाफ, विधानसभा में हो जाएगी साफ- हुड्डा

चंडीगढ़, 11 जून। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी हाफ हो गई है और विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ हो जाएगी। हुड्डा पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र  सिंह हुड्डा , जयप्रकाश और कई विधायक मौजूद रहे । हुड्डा ने बताया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। पार्टी को 36 बिरादरी का भरपूर समर्थन हासिल हुआ है। तमाम राज्यों के मुकाबले हरियाणा में इंडिया गठबंधन…

मानसून के मद्देनजर एक्शन प्लान तैयार

देहरादून, 11 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अधिकारियों को 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। धामी यहां मानसून की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात किया जाए। एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजली की तारों से कोई घटना घटित न हो। मानसून सीजन के…

इंडस्ट्रियल यूनिट्स मेंसुरक्षा के कदम करें मजबूत – शर्मा

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में बॉयलर समेत अन्य उपकरणों के सुरक्षा मानदंडों को गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए ताकि जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके। इसके लिए उद्योग और श्रम विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल  बनाकर सुरक्षा मानदंडों की निगरानी करेंगे। उद्योग मंत्री ने यह निर्देश आज यहां उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए।…

Saharanpur News : यमुना नदी के बीच में अवैध खनन जारी, मंडलायुक्त ने कार्यवाई का दिया आश्वासन 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर : एनजीटी के निर्देश पर खनन पट्टों की मंजूरी क्या मिली कि खनन माफिया अवैध खनन करने भूखे शेर की तरह टूट पड़े हैं। तहसील बेहट इलाके के खनन जोन में बिना किसी पट्टे की स्वीकृति कुछ इलाकों में तेजी के साथ खनन की खुदाई की जा रही है। आलम यह है कि पट्टाधारकों के निजी पट्टे यमुना की मुख्यधारा से बहुत दूर स्वीकृत किये गए हैं लेकिन खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन नदी की मुख्य धारा में पानी के भीतर किया जा रहा है। जिससे न…

UP News : टोल प्लाजा पर JCB का तांडव, टोल टैक्स मांगने पर बूथों पर चला बुलडोजर, कार में टक्कर मारकर फरार

UP News

UP News : पिलखुवा टोल प्लाजा पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब टोल टैक्स मांगने पर बुलडोजर ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। बुलडोजर चालक ने तो पलाज़ा पर जमकर तांडव मचाया। टोल बूथों पर तोड़फोड़ करने के बाद चालक मौके जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। चालक ने भागते हुए बीच रास्ते में एक कार को भी टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार एक परिवार बाल बाल बच गया हालांकि सभी को चोटें जरूर आई हैं। चौकाने वाली बात तो ये है कि जैसे तैसे…

प्रदेश में 31 अगस्त तक सड़कों की बदलेगी सूरत सीएम

चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों का 31 अगस्त तक सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया की अवधि को भी सात दिन करने के आदेश दिए हैं।         मुख्यमंत्री नायब सिंह सोमवार को करनाल में अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे।         मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लंबित विकास कार्यों और योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही…

पोस्ट मैट्रिक योजना पर झूठ बोल रहे हैं चीमा – सांपला

चंडीगढ़, 10 जून। पंजाब में दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जानबूझकर रोकने के राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि चीमा सरासर झूठ बोल रहे हैं। वह सिर्फ भाजपा को बदनाम करने के लिए ऐसे तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। वित्त मंत्री के ओहदे पर बैठे जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसी ओछी राजनीति शोभा नहीं देती। सांपला बोले कि चीमा का यह कहना कि केंद्र की भाजपा सरकार…

सांसद कंगना द्वारा पंजाबियों को आतंकवादी बताना निंदनीय – मान

मोहाली, 10 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका और राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। पत्रकारों के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें ज़ुल्म, अन्याय और ज़ुल्म का डट कर विरोध करने का उपदेश दिया है । उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ज्ञान और बुद्धिमत्ता का खज़़ाना है, जो पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। भगवंत सिंह मान ने गुरबाणी का शब्द ‘ पवणु गुरू, पाणी पिता, माता…

उद्योग जगत पर्याप्त बिजली व पानी देने के निर्देश

देहरादून, 10 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऊर्जा एवं संबंधित विभागों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्डिंग के साथ ही राज्य में लगने वाले नए उद्यमों के लिए पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति तथा जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राज्य में लग रहे बायोफयूल उद्योग से कच्चे माल के रूप में पिरूल के उपयोग के प्रस्ताव पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता व लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाते हुए सभी निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को जल्द से जल्द…

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में मिलेंगे 15 हजार प्लॉट

चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र व हरियाणा सरकार ने अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारा है। हमारी डबल इंजन की सरकार सही मायने में गरीब हितैषी है और गरीब को मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने कार्य गरीब के हित में किए गए उतने कार्य पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई। कांग्रेस ने गरीबों को झूठ बोलकर गुमराह कर…