अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उत्तरकाशी, 16 जून। जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुनोत्री मंदिर का दर्शन करने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। शहरी विकास, आवास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल तीन दिन के जनपद भ्रमण पर हैं। आज दूसरे दिन श्री अग्रवाल ने सायं को यमुनोत्री धाम जाकर सूर्यकुंड में स्नान…

धामी ने दी ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई

देहरादून, 16 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow…

जाखड़ को नहीं बल्कि मान को देना चाहिए इस्तीफा – जोशी

चंडीगढ़, 16 जून। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को स्वार्थी कहने और लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी सीट न जीतने पर उनसे इस्तीफा मांगने वाली आम आदमी पार्टी पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि सुनील जाखड़ की निष्ठा पर सवाल उठाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से कहीं बेहतर रहा है। आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं कि भाजपा…

औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ , 16 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरशन लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली , पानी ,सड़क , सीवरेज जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाएं ताकि उद्योगपतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से एचएसआईआईडीसी को स्थानांतरित की गई सभी सम्पदाओं में भी जरुरी सुविधाएं जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज यहां एचएसआईआईडीसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।…

पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी

चंडीगढ़, 16 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की है कि पिंजौर में सेब (फल) और सब्जी मंडी 15 जुलाई को चालू हो जाएगी। सेब बेचने के लिए मंडी में सभी बुनियादी सुविधाएं 15 जुलाई से पहले उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विक्रेताओं को अधिक जगह मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज यहां हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में कृषि बाजारों को  चलाने की दक्षता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। योजना…

वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ , 16 जून।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि जल्द ही वन-मित्र स्कीम के तहत वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी जिनको पौधों की देखभाल करने के लिए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग द्वारा वन -क्षेत्र में  पहले से लगे हुए तथा हर वर्ष पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की ड्रोन से नियमित मैपिंग की जाए। वन भूमि पर आग लगने पर बुझाने में देरी होने पर फॉरेस्ट -गॉर्ड से लेकर उच्चाधिकारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री आज…

Saharanpur News : कछुए को ज़िंदा जलाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर छोड़ा, नहीं की कोई कार्यवाई  

Saharanpur News

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में वन्य जीव क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस चौंकी राजपुर इलाके के गांव रणसुआ में कछवा तस्करों ने कछुए के साथ अमानवीय हरकत की है। तस्करों ने ज़िंदा कछुए को न सिर्फ आग में जला दिया है बल्कि उसको पका कर खा गए हैं। हद तो उस वक्त हो गई जब तस्करों ने कछुए को जलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो राजपुर पुलिस ने तस्करों के साथ…

धामी ने रुद्रप्रयाग वाहन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

देहरादून, 15 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।        स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग…

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों ने छूआ आसमान

चंडीगढ़, 15 जून। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) के 8वें कोर्स के दो कैडेटों ने भारतीय वायु सेना में कमिशन्ड अफ़सर के तौर पर शामिल होकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। इन दोनों कैडेटों को आज एयर फोर्स अकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में हुई कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) उपरांत भारतीय वायु सेना में अफ़सर के तौर पर कमीशन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस परेड का निरीक्षण एयर चीफ़ मार्शल वी. आर. चौधरी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एम., ए.डी.सी. द्वारा किया गया।…

मानसून को लेकर विभागों के बीच हो आपसी समन्वय – रूहेला

SHAKAMBHARI DEVI

देहरादून, 15 जून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में कंट्रोल रूम (राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र) में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की तैनाती हो गई है। शनिवार को राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने यूएसडीएमए और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ आगामी मानसून सीजन को लेकर बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से विभागीय स्तर पर मानसून को लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा…