देहरादून, 17 जून। कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के 60वें जन्मोत्सव के सफल संचालन से सरकार ने सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संदेश दिया है। महोत्सव में पहली बार रिकॉर्ड ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सरकार ने ठोस प्रबंधन की नजीर पेश की है। खासकर दर्शन से लेकर श्रद्धालुओं से जुड़ी हर सुविधा और व्यवस्था का देश-दुनिया में देवभूमि के प्रति सुगम यात्रा का संदेश गया है। इस साल बाबा नीब करौरी के जन्ममहोत्सव पर आयोजित कैंचीधाम महोत्सव ने श्रद्धालुओं की दर्शन को जुटी भीड़ से…
Author: news14today
कार्यों को उलझाने के बजाए सुलझाने की प्रवृत्ति रखें अधिकारी – सीएम
नैनीताल, 17 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा करते हुए अफसरों को उनकी जिम्मेदारियों का पाठ याद दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति हर वर्ग तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इससे लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर योजना के साथ कार्य करें। धामी ने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है,तो अधिकारी आम जन के कार्यों को उलझा देते है, जबकि अधिकारियों को प्रवृत्ति कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों…
तीसरी बार बनेगी हरियाणा में बीजेपी की सरकार – नायब सिंह
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह आज कुरुक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में साढे 9 वर्षो में डबल इंजन सरकार ने जबरदस्त काम किए है। योजनाबद्ध तरीके से आमजन के हितों को सुरक्षित करते…
सरकारी दफ्तरों में यदि लोग परेशान हुए तो डीसी होंगे जवाबदेह – मान
चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि समूह डिप्टी कमिश्नर अपने-अपने जिलों के सरकारी दफ़्तरों में आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा और परेशानी के लिए सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे। यहां डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को साफ-सुथरा, जवाबदेह और प्रभावशाली प्रशासन मुहैया करवाना राज्य सरकार का फर्ज है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ही सबसे कारगर भूमिका निभा सकते हैं जिससे…
Train Accident : ट्रेन हादसे के बाद बिफरा विपक्ष, हादसे के लिए मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार
Train Accident : पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे के बाद विपक्ष के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। हादसे के लिए जहां मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया जा रहा है वहीं रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हुआ रेल हादसा घोर लापरवाही का नतीजा है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बीजेपी सरकार पर आक्रामक दिखी हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को…
Haji Iqbal News : ईडी जांच के बाद हाजी इक़बाल ग्लोकल यूनिवर्सिटी जब्त, इकबाल ने बाबू सिंह कुशवाह का हड़पा था एक हजार करोड़
सहारनपुर : पूर्व बसपा एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी ईडी की जांच के बाद जब्त कर ली गई है। जिसके बाद जहां 700 लोगों के स्टाफ के लिए मश्किलें खड़ी हो गई हैं वहीँ हजारों छात्रों का भविष्य में अधर में लटक गया है। हाजी इकबाल ने अवैध खनन एवं अवैध तरीके से कमाई गई सम्पत्ति से ग्लोकल यूनिवर्सिटी को खड़ा किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि हाजी इकबाल की इस यूनिवर्सिटी में बसपा सुप्रीमो मायावती के सलाहकार एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह…
लोगों की समस्याएं दूर करना मुख्य उद्देश्य – ढांडा
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने आज पानीपत के दिलवाना और खलीला प्रहलादपुर में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार खुले दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का समाधान किया। उक्त दोनों गांव की इस कार्यक्रम में करीब 120 जन समस्याएं पहुंची। मंत्री ने कहा कि वो राजनीति में सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं। यह सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करवाकर उन्हें सहूलियत देना…
पंजाब पुलिस ने राज्य भर में चलाया सर्च ऑपरेशन
चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब पुलिस ने सोमवार को सभी रेलवे स्टेशनों/ बस अड्डों और उनके आसपास विशेष घेराबन्दी और तलाशी (कासो) अभ्यान चलाया। राज्य में इस विशेष तलाशी अभ्यान का आज दूसरा दिन था। यह अभियान डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही समय चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने सूंघने वाले कुत्तों की सहायता के साथ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड आर्डर)…
तीर्थ यात्रा योजना के तहत रामलला के दर्शन के लिए बस रवाना
चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला जिले से अयोध्या धाम के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस में 38 तीर्थ यात्री सवार थे, जो अयोध्या जाएंगे और श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम के दर्शनों के लिए मां अम्बा की पवित्र भूमि से जत्था रवाना किया है। एक लम्बे समय बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है जो…
हरियाणा में लगेगी अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट
चंडीगढ़ 17 जून। हरियाणा ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक अन्य महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है। इस कड़ी में राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट, खेदड़, हिसार में 7250 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट की अतिरिक्त अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में कही। इस यूनिट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्रदेश बिजली उत्पादन के मामले में शीघ्र ही आत्मनिर्भर हो सकेगा। …
