सिंचाई विभाग की लापरवाही से सूखा पड़छ बांध – जोशी

चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन मोहाली में सूखे पड़छ बांध का दौरा किया। उन्होंने बांध सूखने के कारण 650 जानवरों को मौत के लिए सिंचाई विभाग, वन्य जीव संरक्षण और वन एवं खनन विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जोशी बोले इस बांध के बनने से यहां की बंजर जमीन उपजाऊ हो गई थी और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत हुई थी। जोशी बोले गरीब…

दिव्यांगों फरियादियों तक खुद पहुंचती हैं मुख्य सचिव

देहरादून, 19 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आए दिव्यांग फरियादियों की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष व्यवस्था की है। अब दिव्यांगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव स्वयं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेती है। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों के साथ ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए…

हरियाणा के श्रमिकों को सीएम ने दी बड़ी सौगात

चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा के श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए आज सरकार द्वारा जींद में राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस समारोह में मुख्यमंत्री ने 18 योजनाओं के तहत 1,02,629 श्रमिकों को 79.69 करोड़ रुपये के लाभ की राशि सीधे उनके खातों में जारी की। समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों को चेक वितरित किए और बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की…

सीएम ने शहीदों के परिजनों को सौंपे चेक

चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में सेवा करते हुए शहीद हुए दो शहीदों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे। जखेपल (सुनाम) के राजा सिंह के पुत्र शहीद तरलोचन सिंह और भसौड़ (धुरी) के निर्मल सिंह के पुत्र हरसिमरन सिंह के परिजनों को चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इन वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण वे…

भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश

पंचकूला, 19 जून। झज्जर पुलिस की सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने भैस चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों से पूछताछ में हरियाणा के अलग-2 जिलों में भैंस चोरी की 30 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। अकेले झज्जर जिला में इन आरोपियों ने भैंस चोरी की 22 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से एक आरोपी 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि 14 जून को जगबीर निवासी गिजाडौद…

सीएम ने किया इंटरनेशनल गेस्ट हाऊस का उद्घाटन

चंडीगढ़, 19 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जींद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के दौरान चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के नवनिर्मित इंटरनेशनल गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस गेस्ट हाऊस के निर्माण पर 19 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आई है।         गेस्ट हाउस के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में बना यह गेस्ट हाऊस बहुत ही उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा या अन्य किसी भी क्षेत्र…

श्रद्धालुओं को लेकर बस अयोध्या रवाना

चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला जींद में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।         इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें…

नशे के खिलाफ एक्शन मोड में पंजाब पुलिस ने मारे छापे

चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन भी नशों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखी और राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में नशों के 10-10 हॉटस्पॉट्स पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर पूरे राज्य में एक ही समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया। इस ऑपरेशन की निजी तौर पर निगरानी करने वाले स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा बारीकी से आंकड़ों के विश्लेषण के बाद तैयार की…

डब्ल्यूएचओ- ऐमपावर पर वर्कशॉप शुरू

चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए अभियान के चलते स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में हुक्का बार पर पाबंदी लगाने सहित तंबाकू कंट्रोल में मिसाल कायम की है। डा. बलबीर सिंह ‘इम्प्लीमेंटेशन ऑफ डब्ल्यूएचओ- एम पावर एंड फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन तंबाकू कंट्रोल ( डब्ल्यूएचओ एफसीटीसी) आर्टिकल 5.3 ‘विषय पर करवाई तीन दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशॉप के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। यह वर्कशॉप डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ,…

पंजाब में 7 अन्य C.B.G. Project लगाने की तैयारी

चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब को देश में स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने की कड़ी में इस साल के अंत तक 7 अन्य कॉम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजेक्ट कार्यशील होने की आशा है। यह प्रोजेक्ट सालाना 4.20 लाख टन पराली का उपयोग करके प्रतिदिन 79 टन सी.बी.जी. पैदा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा राज्य में लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए बुलाई गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी।…