हरियाणा में बंपर भर्ती की तैयारी

चंडीगढ़, 24 जून।  मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की कि अगले 2 माह में 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर देगा और अगले सप्ताह तक पूरा कैलेंडर प्रदेश के सामने जारी कर दिया जाएगा। इससे युवाओं के सरकारी नौकरी का स्वप्न साकार होगा। आगे भी हमारी सरकार द्वारा बिना पर्ची-खर्ची केवल मेरिट पर भर्तियां की जाएँगी। मुख्यमंत्री यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सवाल जवाब के दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि राज्य सरकार द्वारा…

S.C. और O.B.C. विरोधी मानसिकता से पीड़ित है बीजेपी- हुड्डा

चंडीगढ़, 24 जून। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी पूरी तरह एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। इसलिए जब से प्रदेश की सत्ता में भाजपा आई है, वो लगातार दलित और पिछड़ों के आरक्षण व अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की क्रिमी लेयर को 8 लाख से घटकर 6 लाख किया था। साथ ही इसमें बीजेपी ने कृषि और वेतन की आय को भी जोड़ दिया। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान…

सीएम ने कैबिनेट से साथ किए अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन

चंडीगढ़, 24 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राज्य मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की। नायब सिंह ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिला है, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में लोग श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। तीर्थ स्थलों के लिए है मुख्यमंत्री तीर्थ…

Saharanpur News : होटलों में रसोई की होगी रूटीन चेकिंग, डीएम ने पंजीकरण का लक्ष्य पूरा न करने वाले इंस्पेक्टरों का वेतन रोकने के दिए आदेश 

Saharanpur News

सहारनपुर : जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तत्संबंधी नियमवाली 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि होटलों की रसोई चेक कर साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थो पर सर्विलांस एवं अभिसूचना…

Political News : सरसंघचालक मोहन भागवत ने भाजपा नेताओं को दी नसीहत, कितना होगा बदलाव ?

Political News

Political News : कहावत है कि रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया। कुछ ऐसा ही भाजपा नेताओं में देखने को मिल रहा है। तीसरी बार सत्ता हाथ में आने पर जिस प्रकार की अकड़ भाजपा नेताओं, खास तौर पर बड़े नेताओं में दिख रही है, उससे तो यही लगता है कि अभी भी केंद्र की मोदी सरकार मनमानी ही करेगी। हालांकि इस बार के लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार धांधली करके जीतने के आरोप भाजपा पर लग रहे हैं, उसे लेकर भाजपा की तरफ से इन आरोपों को खारिज…

Special Story : पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें क्यों, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर मंडरा रहा खतरा 

Special Story

Special Story : एक पत्रकार और कई पत्रकार संगठनों में पदाधिकारी होने के नाते मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि पत्रकारों को बिना किसी स्वार्थ, दबाव और पक्ष-विपक्ष का समर्थन न करते हुए राष्ट्र और नागरिकों के हित में वाजिब सवाल पूछना और लिखना चाहिए। आजकल सोशल और डिजिटल मीडिया पर अधिकतर पत्रकारों में तथ्यों की कमी देखने को मिलती है कई पोर्टलों पर आधारहीन खबरें देखने, सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। कई बड़े मीडिया चैनल भी इससे अछूते नहीं है। ऐसा लगता है कि जैसे…

हॉकी खिलाड़ियों पर धनवर्षा

akhilesh yadav

चंडीगढ़, 23 जून। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ओलंपिक दिवस और सम्मान समारोह दौरान चंडीगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम की नुमायंदगी करके शहर और ‘हॉकी चंडीगढ़’ का नाम रोशन किया है। संधवां ने हॉकी इंडिया की मान्यता प्राप्त इकाई हॉकी चंडीगढ़ को पाँच लाख रुपए का अनुदान देने का ऐलान करते हुए खिलाड़ियों द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर शहर का नाम रोशन किया…

ओबीसी समाज पर तोहफों की बरसात

चंडीगढ़ 23 जून। हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में बड़ा लाभ देने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में आज के दिन नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण के अंदर, क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये है। हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से विचार उपरांत अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में यह क्रीमीलेयर बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की जाएगी। भारत सरकार की तर्ज पर इस…

कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिले – स्वरूप

देहरादून, 22 जून। आगामी मानसून सीजन तथा कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में विभिन्न जनपदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को वर्चुअल बैठक में आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी जनपदों से उनके स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने हरिद्वार जिले से जल्द कार्ययोजना…

सीएम ने नेपाल के टूरिज्म कारोबारियों से की भेंट

KUNWAR BRIJESH SINGH

देहरादून, 22 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखंड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड…