जन शिकायतों पर सीरियस सीएम ने अफसरों को दी नसीहत

देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन शिकायतों के लेवल पर अफसरशाही पर भौंह टेढ़ी ली है। उन्होंने सवाल किया है कि फरियादियों की जिन समस्याओं को थाने, तहसील और जिला लेवल पर निपटाया जा सकता है वे अनावश्यक रूप से शासन तक क्यों आ रही हैं।उन्होंने कहा कि शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। धामी अपने कैंप ऑफिस स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए सीएमओ के अधिकारियों को निर्देश…

धामी ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

देहरादून, 30 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बौद्ध मठ (क्लेमनटाउन) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन में…

पंजाब में सार्वजनिक जमीनों पर कब्जे हटाने की तैयारी

चंडीगढ़, 30 जून। पंजाब के गांवों में सरकारी जमीनों पर सरकारी इमारतों को बनाने के लिए रखी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने की तैयारी है। प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कब्जों को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय दफ्तरों को पंचायतों और ग्राम सभाओं के सहयोग से इन जमीनों को नाजायज़ कब्ज़े से तुरंत मुक्त करवाने और नियमित जांच के भी आदेश दिए।मंत्री ने कहा कि…

सीएम मान अंतिम अरदास में हुए शामिल

चंडीगढ़, 30 जून। पंजाब के कैबिनेट मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के ससुर और आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव के पिता राकेश यादव को आज यहां सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राकेश यादव का 17 जून को गुरुग्राम में लंबी बीमारी उपरांत देहांत हो गया था। अंतिम अरदास मौके आए हुए लोगों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने कहा कि राकेश यादव जहां समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उन्होंने अपने बच्चों को भी मानक शिक्षा देकर देश की सेवा…

आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे देवर्षि नारद – नायब सिंह

चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि  देवर्षि  नारद आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे। देवर्षि  नारद घटनाओं का विश्लेषण करके अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ सत्यता को सकारात्मक तौर पर प्रस्तुत करते थे। आजादी से लेकर आज आधुनिकता के दौर में पत्रकारिता का अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह पंचकूला में विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से  देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने देवर्षि नारद जयंती की पत्रकारों को बधाई…

पीएम के आह्वान पर हर नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़ – सीएम

चंडीगढ़, 30 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। नायब सिंह ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी  संभाल रखनी भी है। पर्यावरण  के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह आज पिंजौर के बूथ नंबर 70 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वां एपिसोड सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।…

Uttrakhnad Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा प्रभावित, कई सड़कें बाधित

UP Weather Update

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, जिसके कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। चमोली में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग बाधित हो गया है। इस झमाझम बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है और श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। चमोली में बारिश से मोटर मार्ग बाधित : चमोली में भारी बारिश के कारण…

Kedarnath Avalanche : गांधी सरोवर में हुआ हिमस्खलन, केदार नाथ के दर्शन को गए श्रद्धालुओं में दहशत

Kedarnath Avalanche

Uttrakhand News : रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में गांधी सरोवर के पास एक भयानक हिमस्खलन हुआ। यह घटना उस समय हुई जब सैकड़ों श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर रहे थे। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। गांधी सरोवर के ऊपर से बर्फ का एक विशाल ढेर अचानक टूट गया और तेज़ी से नीचे की ओर गिरने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। कुछ लोग डर के मारे चिल्लाने लगे, जबकि कुछ ने सुरक्षित जगहों की ओर भागना शुरू कर…

हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी भाजपा – शाह

चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी और अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। नायब सिंह फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज…

सीएम धामी ने लिया नए कानूनों पर डीजीपी से अपडेट

देहरादून, 29 जून। आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने विस्तारपूर्वक नए कानूनों की आवश्यकता, इन्हें बनाने के लिए किए गए प्रयासों और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस हैंडबुक का विमोचन भी किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में जो प्रावधान किए गए हैं, इन कानूनों…