पंजाब में 10 को जालंधर पश्चिम में छुट्टी घोषित

gujjar and rajput community tussle in saharanpur

चंडीगढ़,4 जुलाई। पंजाब सरकार ने 34 जालंधर पश्चिम (एस.सी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई, 2024 (बुधवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट अधिनियम -1881 के तहत34-जालंधर पश्चिम (एस.सी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/शैक्षिक संस्थानों के लिए स्थानीय छुट्टियां घोषित की गई हैं। यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है और पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत है, तो वहसक्षम अधिकारी को अपना मतदाता पहचान पत्र दिखा कर 10 जुलाई, 2024 इस विशेष अवकाश का लाभ उठाने के पात्र होंगे।…

मानसून सीजन में अप्रिय घटना से निपटने को तैयार रहें जिला प्रशासन – सीएस

चंडीगढ़, 4 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें मानसून के मौसम के दौरान तैयार रहने का निर्देश दिया ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।  प्रमुख सचिव जल संसाधन ने बताया कि वर्तमान में भाखड़ा बांध का स्तर 1590 फीट है, जो पिछले वर्ष के स्तर से 8 फीट कम है। इसी तरह पौंग बांध पिछले साल की तुलना से 30 फीट और…

हिसार एयरपोर्ट के सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें – गुप्ता

bjp chanakya sunil bansal

चंडीगढ़, 4 जुलाई। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस से संबंधित सभी विभाग कार्य को जल्द पूरे करें ताकि आने वाले दिनों में हिसार से उड़ान जल्द से जल्द शुरू की जा सके। गुप्ता आज यहां हिसार एयरपोर्ट को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग, लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें),  पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग, गृह, अग्रिशमन सेवाएं व एचएसआईआईडीसी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. गुप्ता ने सभी विभागों के…

विमुक्त व घुमंतू जाति के लोगों को तोहफा

चंडीगढ़, 4 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि विमुक्त व घुमंतू जाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत आवास की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी परिवार पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उनके सिर पर छत के सपने को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री आज अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर बाबा लक्खी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उनसे मिलने आए बंजारा समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा लक्खी शाह…

Saharanpur News : सहारनपुर में बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के दावों के बीच, सहारनपुर जिले में एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक जेई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई सुमित कुमार थाना बड़गांव इलाके के बिजली घर में तैनात था। किसान सुमित कुमार ने आरोप लगाया है कि जेई सुमित कुमार उनसे ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत…

Saharanpur News : टिटौली गांव में तेंदुए के हमले में चाचा-भतीजा घायल, तेंदुआ फरार

Saharanpur News

सहारनपुर : बुधवार दोपहर बाद अमजद के सात वर्षीय बेटे हुसैन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना टिटौली गांव की है। तेंदुआ बच्चे को उठाकर भागने लगा, जिसे देखकर बच्चे के चाचा मसरूर ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख तेंदुआ ने बच्चे को छोड़कर भाग निकला। तेंदुए के हमले में चाचा-भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का विवरण: दोपहर बाद हुआ हमला: बुधवार दोपहर बाद अमजद का सात वर्षीय बेटा हुसैन घर के…

Saharanpur News : सहारनपुर में बारिश ने बिजली गुल की, जिला अस्पताल में 9 घंटे बिजली नहीं आने मरीज रहे परेशान

Saharanpur News

सहारनपुर : बुधवार को हुई भारी बारिश की वजह से सहारनपुर में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। जंपर में फाल्ट होने से एसबीडी जिला अस्पताल में नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, धोबीघाट और कलसिया रोड पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से करीब एक घंटा बिजली गुल रही। अस्पताल में जनरेटर ने संभाला मोर्चा: जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति जनकनगर बिजलीघर से होती है। बारिश की वजह से आंबेडकर चौक और जिला अस्पताल के बीच जंपर में फाल्ट हुआ। सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे…

Saharanpur News : सहारनपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजी इकबाल के बेटों का मामला: 5 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

saharanpur news

सहारनपुर : बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट मोहित शर्मा की अदालत में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटे पेश हुए। हाजी इकबाल के अधिवक्ताओं ने वादी अमित जैन की ओर से दिए साक्ष्यों पर बहस की। अमित जैन ने आरोप लगाया था कि महबूब और शाहनवाज ने उस पर जानलेवा हमला किया है। क्या है पूरा मामला : – आपको बता दें बसपा सरकार के दौरान पूर्व बसपा एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी के साथी रहे अमित जैन उर्फ़ दाद्दु ने 2 साल पहले…

सीएस किया पुस्तक ‘बी फ्यूचर प्रूफ’ का विमोचन

Banned fuel being burnt on brick kilns

चंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज चंडीगढ़ क्लब में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी.) के उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रमुख श्री विकास वर्मा की पुस्तक ‘बी फ्यूचर प्रूफ’ का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रेरक वक्ता और पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी श्री विवेक अत्रे भी मौजूद रहे। ‘बी फ्यूचर प्रूफ’ भविष्य की जटिलताओं से पार पाने के लिए एक व्यापक मार्गदर्शन प्रदान करती है, जो पाठकों को लगातार बदलती दुनिया में लचीलापन, अनुकूलनशीलता और स्थायी सफलता बनाने के लिए सशक्त बनाता है। पुस्तक में नवाचार, स्थिरता,…

माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए धामी

Banned fuel being burnt on brick kilns

ऋषिकेश, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को वीरभद्र मंदिर मार्ग (ऋषिकेश) में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित “माधव सेवा विश्राम सदन“ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।     मुख्यमंत्री ने कहा की योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए आते हैं। माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए उन्होंने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना…