देहरादून, 12 जुलाई। समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को अपनी पूरी रिपोर्ट को आम जन के लिए सार्वजनिक कर दिया है। कोई भी व्यक्ति यूसीसी की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकता है। पूर्व मुख्य सचिव एवं समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति की पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने…
Author: news14today
कावड़ मेला 2024 – सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा
हरिद्वार, 12 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हर वर्ष आयोजित होता है, इसके दृष्टिगत स्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी…
राज्यपाल ने नाबार्ड के 43वें स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत
चंडीगढ़, 12 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 43वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल ने एफपीओ की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई और कार्यालय परिसर में एसएचजी, जेएलजी, एफपीओ और ओएफ़पीओ के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने नाबार्ड कार्यालय के परिसर में पौधरोपण भी किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं जैसे ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और…
Murder : एटा में दुल्हन के पिता की हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप, शादी से पहले काटा गला
एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक शख्स की उसके ही बेटी के प्रेमी ने हत्या कर दी। वारदात शादी से ठीक एक दिन पहले हुई। आरोपी प्रेमी फरार है। पिता की हत्या का आरोप प्रेमी पर: मृतक की पत्नी शीला देवी का कहना है कि आरोपी प्रेमी आकाश, उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। शादी को लेकर मना करने पर आकाश उन्हें धमकियां दे रहा था। शादी की तैयारियां, हल्दी और मेहंदी की रस्में: घर में शादी की तैयारियां जोरों पर…
Izhaar-E-Ishq : इत्रनगरी में होर्डिंग से प्यार का इजहार: सोशल मीडिया पर चर्चा, पुलिस बेखबर
कन्नौज : इत्रनगरी कन्नौज में एक प्रेमी ने शुक्रवार सुबह एकतरफा प्यार में अनोखा तरीका अपनाते हुए होर्डिंग लगाकर प्यार का इजहार किया। शहर के प्रमुख चौराहों और इलाकों में गुलाबी रंग के कई होर्डिंग देखने को मिले, जिनमें युवक ने अपनी प्रियतमा का नाम लिखकर प्रेम संदेश लिखा और शादी का प्रस्ताव भी रखा। यह अनोखा प्रेम प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं, इस घटना से पुलिस पूरी तरह से अनजान है। होर्डिंग पर क्या लिखा था:…
Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने खैर की लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार
सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने खैर के पेड़ चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बेसकीमती खैर की लकड़ी किसानों के खेतों से चुराकर औने-पौने दामों में बेच देते थे। गिरोह का सरगना पंजाब का: इस गिरोह का मुख्य सरगना पंजाब का रहने वाला है जो खैर के पेड़ों को चोरी कर पंजाब में बेचता था। कैसे हुआ खुलासा: 12 जून को थाना नकुड़ के गांव जैनपुर के निवासी जितेंद्र कुमार ने खेत से 4 खैर के पेड़ चोरी होने की…
Nepal News : नेपाल में भूस्खलन से त्रासदी: दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं, 63 यात्रियों की जान गई
नेपाल : शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 को नेपाल के मध्य भाग में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन की भयानक घटना सामने आई। भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। इन बसों में कुल 63 यात्री सवार थे, जिनमें से 63 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों बसों में ड्राइवरों सहित 63 लोग सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और खोज एवं बचाव अभियान शुरू…
UP Politics News : यूपी में दलित वोटों पर होगा सियासी घमासान, चंद्रशेखर की जीत के बाद सभी पार्टियां सतर्क
सियासत : 2024 के चुनाव का रण खत्म होने के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बन चुकी है। नई सरकार ने अपने पुराने तेवर में विपक्ष को कोसना, घेरना और के.पी. मल्लिक अपने हिसाब से पुराने ढर्रे पर कामकाज शुरू कर दिया है। अब अगला राजनीतिक घमासान चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ नवंबर-दिसंबर में मचेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चा अभी से राजनीतिक गलियारों में शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी पार्टियां अभी से…
Saharanpur News : सहारनपुर में कल सरसावा वायु सेना स्टेशन में होगा पहला एयर शो!
सहारनपुर : भारत 13 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर, वायु सेना स्टेशन सरसावा में पहली बार एक भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस एयर शो में वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल, सुखोई और जगुआर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर, एएन-32 परिवहन विमान और डोर्नियर विमान भी शामिल होंगे। यह एयर शो कारगिल युद्ध में वायु सेना के योगदान और शहीद सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका होगा।…
यूके को ज्यादा लीची एक्सपोर्ट करने की संभावनाएं टटोलने में जुटा पंजाब
चंडीगढ़, 11 जुलाई। पंजाब की लीची की पहली खेप हाल ही में इंग्लैंड को सफलतापूर्वक एक्सपोर्ट करने के बाद आज इंग्लैंड (यूके.) की डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवेट द्वारा पंजाब के बाग़बानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के साथ मुलाकात करके भविष्य में लीची के निर्यात संबंधी अगली रणनीति और खेती सहायक तकनीकों को साझा एवं उत्साहित करने के मद्देनज़र विचार-विर्मश किया गया। पंजाब से कृषि संबंधी निर्यात संभावनाओं को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को उत्साहित करने पर केंद्रित इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत…
