लखनऊ : जिस भारतीय जनता पार्टी को नैतिकता और सिद्धांतवाद की पार्टी माना जाता था और कहा जाता था कि भाजपा का पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का एक जबरदस्त नेटवर्क रहता है और उसी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती रही है। लेकिन अगर हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में इस तरह का तालमेल दिखाई नहीं दिया। जाहिर है कि भाजपा का समन्वय संघ और अन्य सहयोगी संगठनों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी इस चुनाव से दूरी बनाए हुए दिखे। दूसरा…
Author: news14today
SC On Name Plate : सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा फूड स्टॉल आदेश पर रोक लगाई, “पुलिस जबरदस्ती नहीं कर सकती”
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस विवादास्पद आदेश पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी है। जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को मालिकों और कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया था। “यह सुनिश्चित करने के लिए जिससे कोई भ्रम न हो” पुलिस प्रशासन के इस आदेश की विपक्ष द्वारा खुलकर आलोचना की गई थी। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई भी कांवड़िया यानि शिव भक्त मुस्लिम स्वामित्व…
Kawad Yatra : कांवड़ यात्रा 2024: सहारनपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, रूट डायवर्जन के साथ 10 जोन, 21 सेक्टर में बंटा जिला
सहारनपुर : सावन मास के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। सहारनपुर, जो हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी के कांवड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण रास्ता है, में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था: जिले को तीन सुपर जोन, 10 जोन, 21 सेक्टर और 52 सब सेक्टर में बांटा गया है। 13 जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। 35 स्थानों पर पिकेट, 28 बैरियर लगाए गए हैं। 9…
मुख्यमंत्री ने किया विपक्ष पर कड़ा प्रहार
चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने विपक्ष के लोगों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिनके खुद केबही खाते खराब हैं, वे आज वर्तमान सरकार से हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। विपक्षने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम कियाहै जबकि असली विकास कार्य तो वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथाप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है। आज विपक्ष के पास झूठ बोलने केअलावा और कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री…
सीएम ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ
चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए यह जरूरी है कि हम सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा। मुख्यमंत्री रविवार को जिला सिरसा में राधा स्वामी डेरा सिकंदरपुर में गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ डेरा राधा स्वामी के सेवादारों ने एक साथ…
समाज में महिलाओं की सुरक्षा में मीडिया की भूमिका अहम
चंडीगढ़, 20 जुलाई। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज चंडीगढ़ में आज के दौर में महिलाओं को सामाजिक बुराइयों संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने हेतु मीडिया कर्मियों से बातचीत की। श्रीमती गिल ने महिलाओं की सुरक्षा और समाज विरोधी तत्वों के प्रभाव को कम करने में मीडिया द्वारा निभाई जा सकने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। मीटिंग के दौरान गिल ने मीडिया द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए की जाने वाली कई अहम पहल कदमों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मीडिया…
आप ने बजाया हरियाणा में चुनावी बिगुल
पंचकूला, 20 जुलाई। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बजा दिया है। शनिवार को पंचकूला में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को केजरीवाल की पांच गारंटी दी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत प्रदेश के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब ‘‘आप’’…
सीएम ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ
देहरादून, 20 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उरेडा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना में आवेदन एवं अनुदान निर्गत किए जाने के लिए पोर्टल www.uredaonline.uk.gov.in का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के राजकीय भवनों पर लगाए गए सोलर पावर प्लांट एवं सोलर वाटर हीटर, 27 भवनों पर 1.26 मे.वा. क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा 44 राजकीय भवनों पर स्थापित 48400 लीटर क्षमता के सोलर वाटर हीटर संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने…
बढ़िया काम करने वाली एसएमसी, टीचरों व छात्रों को सम्मानित करेगी सरकार – त्रिखा
चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति के परिणाम स्वरूप आमजन का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में करीब 25 लाख से ऊपर विद्यार्थियों को संस्कारमय शिक्षा देकर सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो और वे हर क्षेत्र में कामयाब हों। शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा आज कैथल में प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूरक शिक्षा प्रदान करने…
हरियाणा में लगेंगे वेस्ट-टू-चारकोल के दो प्लांट – सीएम
चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा में कचरे के निस्तारण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कचरे से चारकोल बनाने वाले प्लांट लगाए जाएंगे, जिन्हें ग्रीन कोल प्लांट भी कहा जाता है। यह परियोजना अपनी तरह की पहली हरित परियोजना होगी जिसे हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए आज यहां केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएनएल) तथा नगर…
