चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन…
Author: news14today
सीएम ने पेरिस ओलंपिक में मेडल विनर मनु भाकर को दी बधाई
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर विख्यात निशानेबाज मनु भाकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने मनु भाकर के उल्लेखनीय प्रदर्शन और ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मनु भाकर की इस उपलब्धि से प्रदेश और देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने मनु भाकर के समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता की प्रशंसा की, जिसके कारण वह वैश्विक मंच पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल करने…
हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 50 हजार पद
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ आयोग सभी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करा रहा है। शीघ्र ही लगभग 50 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। 27 जुलाई को 7416 टीजीटी पदों का परिणाम जारी कर दिया है। ज्यों ही सरकार से विभागों में खाली पदों के बारे आयोग को अवगत कराएगी, उसी के हिसाब पदों की भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन प्रकाशित करवा दिया…
केंद्र ने जानबूझकर पंजाब का फंड रोका – मान
चंडीगढ़, 28 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य के 1000 करोड़ रुपए के फंड रोक रखे हैं ताकि पंजाबियों को मानक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच से वंचित रखा जा सके। राज्य के लिए 58 हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है पर केंद्र…
सीएम ने 58 हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
चंडीगढ़, 28 जुलाई। लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां राज्य के लोगों की सुविधा के लिए 58 नई हाईटेक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री, जिनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे, ने राज्य के लोगों को एंबुलेंस समर्पित करते हुए कहा कि ये एंबुलेंस कठिन समय में लोगों की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंस को शामिल करने से अब…
भूस्खलन से प्रभावित इलाकों पर सीएम की निगाह
टिहरी, 28 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भिलंगना विकासखंड के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर लगातार विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तिनगढ़ गांव के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील गांवों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्थानीय निवासियों के मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को…
प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व जातिवाद किया खत्म – जांगड़ा
चंडीगढ़, 28 जुलाई। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व जातिवाद को खत्म किया है और यह परिपाटी प्रदेश की राजनीति को दिशा व दशा बदलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आरंभ की गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया है। अब जनता ही उनसे हिसाब मांगेगी।इस मौके पर हरियाणा विधानसभा…
Manu Bhaker Bronze : हरियाणा की मनु भाकर ने देश के लिए जीता पहला मैडल, 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पर लगाया निशाना
पेरिस ओलंपिक : मनु भाकर ने रविवार को पेरिस में आयोजित ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग में कांस्य पदक जीत कर न सिर्फ विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाया है बल्कि अपने परिवार का नाम रोशन किया है। चेटरोक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। टोक्यो में दिल टूटने के…
प्रशिक्षकों के मूल वेतन में 20 फीसदी की दर से भत्ता मंजूर
पंचकूला, 28 जुलाई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में रिक्रूट बैच संख्या-90 की दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए परेड की सलामी ली। इस दीक्षांत परेड में शामिल 988 सिपाही कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर आज जनसेवा को समर्पित हो गए। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक डा. सीएस राव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बैच को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में आवश्यक जानकारी दी। समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा…
Politics News : योगी को हटाया तो दशकों तक यूपी में नहीं आ पायेगी भाजपा
दिल्ली : यूपी में भाजपा में लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के तथाकथित चाणक्य हार का ठीकरा योगी आदित्यनाथ के ऊपर फोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन प्रदेश में बाबा की ताकत और लोकप्रियता के चलते चाणक्य के सभी मोहरे पीटते नजर आ रहे हैं। बाबा के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली जानती है कि अगर बाबा को हटाया तो प्रदेश में भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के जमाने को याद किया जाए तो जिस प्रकार कल्याण…
