नन्हा चैम्पियन : नन्हे चैम्पियन ने भरी उड़ान, 10 साल छात्र ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, नेशनल टीम में हुआ चयन

नन्हा चैम्पियन

सहारनपुर : नन्हे चैम्पियन की अनोखी उपलब्धि जिसने शहर को बहुत गौरवान्वित किया है। महानगर के खलासी लाइन मोहल्ले के रहने वाले कक्षा 6 के छात्र 10 वर्षीय अभिनव चौधरी ने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 जूनियर अंडर-11 वर्ग में सब में स्वर्ण पदक जीता है। उम्र से पहले ही इस  प्रतिभावान खिलाड़ी ने एक साल पहले ही बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। जो अब तेजी से आगे बढ़ता हुआ राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने लगा है। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में कक्षा 6 के छात्र…

Love Jihad : यूपी में के साथ नाबालिग लव जिहाद पर होगी उम्र कैद, एससी-एसटी के धर्म परिवर्तन पर बिल पेश

cm yogi in saharanpur

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं और एससी और एसटी के धर्म परिवर्तन मामले को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नाबालिग के साथ लव जिहाद और एससी और एसटी के धर्म परिवर्तन कराने पर कानून में बदलाव किया गया है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को अब आजीवन कारावासकी सजा का प्रावधान किया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार को सदन में सरकार की ओर से बिल पेश किया गया है।   ये भी पढ़िए … सीएम की बैठक छोड़ केशव प्रसाद मौर्या…

Saharanpur : चमत्कारी घटनाओं और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है मनकेश्वर महादेव मंदिर, मुस्लिम किसान ने दान कर दी थी 17 बीघा जमीन

जलाभिषेक

सहारनपुर : कावड़ मार्ग पर चल रहे प्रतिष्ठानों पर नेमप्लेट को लेकर सियासी गलियारों में हल-चल मची हुई है योगी सरकार के निर्दशों का असर लखनऊ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक देखने को मिला। वहीं सहारनपुर के गांव मानकी का मनकेश्वर महादेव मंदिर न सिर्फ दोनों धर्मों के बीच सद्भाव, सहयोग और भाईचारे की अनोखी मिशाल कायम कर रहा है। 800 साल पुराना यह मंदिर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। मुस्लिम किसान द्वारा अपनी जमीन मंदिर को दान में देने से धर्मों के बीच सद्भाव…

हरियाणा ने 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू करने का रखा लक्ष्य – स्पीकर

पंचकूला, 29 जुलाई। नई शिक्षा नीति-2020 की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह का समापन समारोह आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 पंचकूला में आयोजित किया गया।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गुप्ता ने इस अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ भोजन किया। उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित प्रीतिभोज के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। शिक्षा सप्ताह के दौरान पंचकूला के राजकीय…

सेब का सालाना टर्नओवर बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए किया जाए – सीएम

नई दिल्ली, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि चंपावत में कोका-कोला इंडिया और इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (आईडीएचटी) प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साझेदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुवल रूप से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “उन्नति एप्पल परियोजना“ इस बात का शानदार उदाहरण है कि किस प्रकार सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है। इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस परियोजना से प्रदेश में…

मुख्यमंत्री ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली, 29 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया। उन्होंने इस दौरान पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक…

High Court : प्रधान पतियों के लिए रबड़ की मुहरें बनी पत्नियां, महिला सशक्तिकरण के दावे फ़ैल

High Court

इलाहाबाद : निर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों (प्रधानों) के काम में पतियों के हस्तक्षेप पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का हालिया फैसला महिला सशक्तिकरण पहल के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग इस निर्देश का पालन कैसे करता है। साथ ही यह भी देखना होगा कि राज्य सरकारें इस फैसले को लागू करने के लिए क्या कदम उठाती हैं। ये भी पढ़िए …  योगी को हटाया तो दशकों तक यूपी में नहीं आ पायेगी…

कुनबापरस्त नेताओं ने सरहदी क्षेत्र के विकास को अनदेखा किया – मान

दीनानगर ( गुरदासपुर), 29 जुलाई। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि कुनबापरस्त नेताओं के निजी स्वार्थ कारण सूबा का सरहदी क्षेत्र विकास पक्ष से बुरी तरह पिछड़ गया। आज यहां रेलवे ओवर ब्रिज को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरहदी जिलों के निवासी शूरवीर लोग है जिन्होंने हमेशा देश की एकता और प्रभुसत्ता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह महान गुरु साहिबान की बख्शीश प्राप्त धरती है जहां बहादुर और मेहनती लोग रहते हैं। भगवंत…

मुख्यमंत्री मान ने रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

दीनानगर, 29 जुलाई। ऐतिहासिक शहर दीनानगर में ट्रैफिक को उचित बनाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया। यहां 51.74 करोड़ रुपए की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्य मंत्री का शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा है। यह रेलवे ओवर ब्रिज गुरदासपुर ज़िले में दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग की जगह बनाया गया है।…

विवि शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार नीति में हुआ संशोधन

चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार की नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। संशोधन के अनुसार, नीति में शिक्षकों की सेवाओं का मूल्यांकन करने के लिए 15 वर्ष की शर्त को अब 10 वर्ष कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से अब नये शिक्षकों को भी पुरस्कार प्राप्त करने का मौका…