‘‘बोल पंजाब दे-2024’’ प्रोग्राम 28 फरवरी को

चंडीगढ़, 26 फ़रवरी। पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी, चंडीगढ़ द्वारा उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से 28 फ़रवरी को सिल्वर जुबली प्रोग्राम ‘‘बोल पंजाब दे-2024’’ आयोजित किया जा रहा है। टैगोर थियेटर में होने वाले इस सिल्वर जुबली प्रोग्राम के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ा माजरा बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे और समारोह का उद्घाटन करेंगे। अधिक जानकारी देते हुए पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष रुपिन्दर पाल ने बताया कि समारोह शाम 6.30 बजे शुरू होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शिरकत…

मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड

मलोट, 26 फरवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलोट के सिविल अस्पताल को ज्यादा मरीजों का इलाज करने के लिए ‘ए’ ग्रेड मिला है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मरीजों का चेकअप, अल्ट्रासाउंड, मेडिकल टेस्ट, एक्स-रे समेत कई बीमारियों का अन्य सरकारी अस्पतालों से बेहतर इलाज करने के लिए मलोट के सिविल अस्पताल को ‘ए’ ग्रेड मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों…

पठानकोट में उद्योग और पर्यटन को उत्साहित करने पर व्यापारी खुश

पठानकोट, 25 फरवरी। पठानकोट निवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उद्योग को प्रफुल्लित करने और पठानकोट को पर्यटन के नक्शे पर प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करने के लिए किये जा रहे समर्पित प्रयत्नों की प्रशंसा की।  सरकार- व्यापार मिलनी दौरान अजय त्रेहन ने पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट के धार-कलां को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की प्रशंसा की। उन्होंने पठानकोट धार-धुनेरा विकास अथॉरिटी के गठन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल.की मल्कियत वाली जमीन के बड़े हिस्से पर रणजीत सागर…

उत्तराखंड अध्यात्म, योग, संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि – धामी

देहरादून, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। उत्तराखंड ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अगर कहीं पौराणिक लोक संस्कृति को जीवित रखने और संजोए रखने का कार्य प्रमुखता से किया गया है तो वो हमारा जौनसार बावर का क्षेत्र है। जौनसार बावर की पौराणिक संस्कृति, देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। रविवार को कौलागढ़ स्थित अम्बेडकर, स्टेडियम में जौनसार बावर सेवावृत्त कर्मचारी मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय जौनसार…

दुग्ध उत्पादन में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना लक्ष्य – धामी

देहरादून, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनपदों अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली एवं पौड़ी के दुग्ध उत्पादन समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर उत्तराखंड में न सिर्फ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे बल्कि हमारे प्रदेश के गांवों में रहने वाले किसानों और दुग्ध उत्पादकों की समृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने को पुलिस से तालमेल बनाएं बैंक

चंडीगढ़, 25 फरवरी। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने राज्य में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए बैंकों को अलग नोडल ऑफिसर नियुक्त करने को कहा है। साइबर क्राइम डिवीजन का मानना है कि यह कदम इसलिए उठाया जाना जरूरी है ताकि बैंक खातों को पहल के आधार पर ब्लॉक करना और संदिग्ध बैंक खातों के विवरण समय पर मुहैया करवाना सुनिश्चित बनाया जा सके।यह फैसला एडीजीपी…

Moradabad News : मुरादाबाद में बोले राहुल गांधी “मोदी-शाह की ED-CBI से नहीं डरते हम” 

Moradabad News

Moradabad News : मुरादाबाद में बोले राहुल गांधी “मोदी-शाह की ED-CBI से नहीं डरते हम” Published By Roshan Lal Saini Moradabad News : राहुल गांधी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के समापन पर मुरादाबाद जिले के कस्बा संभल में बोल रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ मोदी सरकार पर भड़ास निकाली बल्कि अंबानी-अडानी और ED-CBI पर भी गरजते नजर आये हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जनता का ध्यान बांटकर जनता की जेब कटवा रहे हैं। जनता की जेब का सारा का सारा पैसा…

Loksabha Chunav 2024 : आगरा में एक मंच पर दिखी युवा जोड़ी, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल हुए अखिलेश यादव 

Loksabha Chunav 2024

Loksabha Chunav 2024 : आगरा में एक मंच पर दिखी युवा जोड़ी, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में शामिल हुए अखिलेश यादव Published By Anil Katariya Loksabha Chunav 2024 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रयास के बाद INDIA गठबंधन में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव मोहब्बत नगरी आगरा में राहुल गांधी के साथ एक मंच पर दिखे। अखिलेश यादव रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी की युवा जोड़ी ने एक साथ यात्रा में…

Darul Uloom : गजवा-ए-हिंद को लेकर दारुल उलूम ने बुलाई मज्लिस ए शूरा की आपात बैठक, बड़े फैसले लेने का किया ऐलान 

Darul Uloom Deoband

Darul Uloom : गजवा-ए-हिंद को लेकर दारुल उलूम ने बुलाई मज्लिस ए शूरा की आपात बैठक, बड़े फैसले लेने का किया ऐलान Published By Roshan Lal Saini Darul Uloom : गजवा-ए-हिंद को लेकर हुई किरकरी के बाद फतवों की नगरी एवं विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद प्रबंधन की चिंताए बढ़ने लगी है। जिसके चलते दारुल उलूम बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने न सिर्फ गजवा-ए-हिंद के मामले में जिला प्रशासन को लिखित जवाब भेजा है बल्कि  28…

व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का 650 वां प्रकाश – मान

खुरालगढ़ (होशियारपुर), 24 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐलान किया कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव यादगारी के मौके तौर पर व्यापक स्तर पर मनाएगी।  आज यहां श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश उत्सव के मौके पर श्री गुरु रविदास जी यादगार मानवता को समर्पित करने के बाद राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी के 650 वें प्रकाश उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संगत के सलाह-मश्वरे…