जब पीपली में किसानों पर लाठियां बरसाई गई तब नवीन जिंदल कहां थे? – गुप्ता

शाहाबाद/कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को शाहाबाद में चुनावी यात्रा की। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत शाहाबाद की सब्जी मंडी से की जहां उन्होंने चाय की दुकान पर व्यापारियों को चाय बनाकर पिलाई। इसके बाद शहीद उधम सिंह मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। फिर श्री कृष्ण धर्मशाला में आयोजित इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यहां से हुड्डा सेक्टर-1 चाय कार्यक्रम में पहुंचे और शाम को गांव हबाना…

रिश्वत मामले में सहायक सब इंस्पेक्टर काबू

चंडीगढ़, 18 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत बुधवार को पुलिस थाना बस्ती जोधेवाल, कमिशनरेट लुधियाना में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) गुरप्रीत सिंह को 4500 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विजय कुमार निवासी काकोवाल रोड, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी…

जेजेपी का बीजेपी का हमला – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 18 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के मौसम में बीजेपी के उम्मीदवार वोट लेने के लिए कभी गेहूं की कटाई करके, कभी गेहूं का कट्टा उठाकर दिखावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है, क्योंकि देहात के लोग इन नेताओं को अच्छे से पहचानते है कि ये कितने किसान हितैषी है और जनता वोट की चोट से इन्हें करारा जवाब देगी। वीरवार को दिग्विजय चौटाला कुरुक्षेत्र दौरे के…

Lok Sabha Elections : SC से मतपत्रों पर वापस जाने की याचिका ख़ारिज, बोले- मतपत्रों पर वापस लौटने का कोई सवाल नहीं

Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections : SC से मतपत्रों पर वापस जाने की याचिका ख़ारिज, बोले- मतपत्रों पर वापस लौटने का कोई सवाल नहीं Published By Special Desk News14Today Lok Sabha Elections : सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को मत पत्रों से मतदान कराने की याचिका को लेकर अहम् फैसले लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानि EVM की सुरक्षा को कुछ निर्देश जारी किए हैं वहीं कागजी मतपत्रों पर वापस जाने की याचिका को भी खारिज कर दिया है। साथ ही चुनाव आयोग…

Saharanpur Loksabha Chunav : सहारनपुर में 18,55,310 मतदाता करेंगे सांसद का चुनाव, भाजपा गठबंधन के बीच रहेगा मुकबला 

Loksabha Chunav 2024

Saharanpur Loksabha Chunav : सहारनपुर में 18,55,310 मतदाता करेंगे सांसद का चुनाव, भाजपा गठबंधन के बीच रहेगा मुकबला Published By Roshan Lal Saini Saharanpur Loksabha Chunav : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण  के लिए चल रहा चुनाव प्रचार पहिया बुधवार शाम को थम गया है। इसके बाद सभी पार्टियों के प्रत्याशी और नेता वोटों की गुणा-भाग में जुट गए हैं। शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं।…

कुरुक्षेत्र जीतकर हरियाणा में रामराज्य की शुरुआत करेगी “आप” – गुप्ता

कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को थानेसर विधानसभा के सेक्टरों और कॉलोनियों में चुनावी यात्रा शुरू की। इससे पूर्व उन्होंने रामनवमी के अवसर पर आजाद नगर स्थित अपने घर और प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर कुरुक्षेत्र के अच्छे भविष्य और देश में सुख शांति की कामना की। इसके बाद डॉ. सुशील गुप्ता ने ई रिक्शा में बैठकर चुनाव प्रचार किया और कुरुक्षेत्र की जनता के हकों की आवाज उठाने का वादा…

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। राज्य में बुधवार को शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानि 17 अप्रैल को सायं 05ः00 बजे के बाद से समाचार पत्रों में कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संगठन या व्यक्ति को कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व राज्य अथवा जिला…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

देहरादून, 17 अप्रैल।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान के लिए प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान के लिए मतदान ड्यूटी में…

साइबर फ्रॉड रोकने को पुलिस और बैंकों ने बनाई रणनीति

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर देश भर के राज्यों में अग्रणी हरियाणा पुलिस दिन-प्रतिदिन साइबर सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ करने को लेकर नित नए आयाम स्थापित कर रही है। विश्व के मानचित्र पर हरियाणा साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर देश भर के राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहा है ताकि लोगों को अपनी जमा पूंजी साइबर अपराध में ना गंवानी पड़े। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे अपने इन्हीं प्रयासों के चलते हरियाणा पुलिस सितंबर-2023 में जहां देशभर में 23वें स्थान पर थी वहीं मार्च-2024…

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में हुई बंपर ज्वाइनिंग

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। हरियाणा में कांग्रेस ने विरोधी दलों को झटका देते हुए पार्टी में बंपर ज्‍वाइनिंग करवाई है।2019 में कोसली विधानसभा क्षेत्र से JJP प्रत्याशी रहे रामफल कोसलिया, JJP के प्रदेश सचिव नरेश जून, कोसली से निर्दलीय प्रत्याशी रही विनोद कुमारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कोसली प्रत्याशी रहे रामअवतार पचेरवाल कांग्रेस में शामिल हो गया है। इस दौरान बीजेपी, जेजेपी और इनेलो से भी दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवायाय़ कांग्रेस पार्टी में…