श्री आनंदपुर साहिब, 12 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार की गति तेज करते हुए रविवार को मोरिंडा,चमकौर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में अनेक बैठकों और जनसभाओं को संबोदित किया। श्री चमकौर साहिब में भाजपा के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा में डा. सुभाष शर्मा ने खनन माफिया पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि अकाली और कांग्रेस नेताओं ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती को केवल अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किया और अपनी…
Author: news14today
भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट
चमोली, 12 मई। विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को शुभ मुहूर्त पर सुबह 6 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बदरीनाथ कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है। बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की…
CM Arvind Kejriwal : AAP प्रमुख केजरीवाल ने घोषणा पत्र में दी 10 गारंटी, “चीन से वापस लेंगे जमीन”, फ्री बिजली से लेकर मुफ्त में मिलेगा इलाज
Published By Special Desk News14Today. CM Arvind Kejriwal : लोकसभा चुनाव के तीन चरण सम्पन्न हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आते ही आक्रमक नजर आ रहे हैं। जहां उन्होंने शनिवार को भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथ लिया वहीं भाजपा पर देश के नेताओं को खत्म करने का आरोप लगाया था। रविवार को आप प्रमुख केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में अरविन्द केजरीवाल ने देश की जनता को 10 गारंटी…
Mother’s Day Special : आईवीएफ के सहारे भर गई उजड़ी गोद, बन गई जुड़वां बेटों की मां, मृतक बेटों के नाम पर ही किया नामकरण
Published By Roshan Lal Saini Mother’s Day Special : “मां से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं” इस कहावत को सहारनपुर की उर्मिला देवी ने सिद्द कर दिखाया है। पडोसी से हुए झगडे में जवान बेटों की मौत के बाद अकेली जीवन बिता रही उर्मिला ने न सिर्फ बेटों के हत्यारों को सजा दिलाने की जंग लड़ी है बल्कि आईवीएफ का सहारा लेकर जुड़वों बच्चों को जन्म दिया है। ख़ास बात ये है कि इस मां को दोनों बच्चों में अपने मृतक बेटों की सूरत नजर आ रही है। यही वजह…
आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर PM मोदी, पटना में रोड शो और तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
पटनाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम को पटना में एक रोड शो करेंगे। साथ ही इसके एक दिन बाद राज्य में अन्य जगहों पर तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया, ‘‘राज्य की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रोड शो मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।” रोड शो राज्य में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित आयकर कार्यालय चौराहे से…
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे सैंकड़ों मामले
पंचकूला, 11 मई। जिला न्यायालय, पंचकूला एवं उप-मंडल, कालका में वर्ष 2024 के लिए 02 राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इनमे कुल 6 बेंचों का गठन किया गया, जिनकी अध्यक्षता पी.के. लाल, विद्वान एएसजे, पंचकूला, तरनजीत कौर, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, पंचकूला, डॉ. रजनी कौशल, विद्वान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पंचकूला, सुश्री अपर्णा भारद्वाज, विद्वान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पंचकूला, सुश्री मनमीत कौर घुमन, विद्वान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पंचकूला, डॉ. जितेंद्र कुमार, विद्वान सीजेजेडी/जेएमआईसी, एसडीएलएससी, कालका ने की। राजेश कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा…
कांग्रेस की सरकार बनते ही दी गई सभी गारंटियां की जाएंगी पूरी – सैलजा
टोहाना, 11 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि जिसने भी अन्नदाता को दु:खी किया उससे तो ऊपर वाला दाता भी नाराज हो जाता है, इस भाजपा सरकार ने तो किसानों के उत्पीडन और शोषण की सारी हदें पार कर दी है इस सरकार के कार्यकाल में अपना हक मांगने वाले किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सरपंचों ने सरकार के लट्ठ खाये…
चार धाम यात्रा – भीड़ प्रबंधन पर जुटा अमला
उत्तरकाशी, 11 मई। जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके के दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही सुव्यस्थित और सुचारू बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आयुक्त…
केदारनाथ मार्ग पर C.C.T.V. कैमरों से रखी जा रही है पैनी नजर
केदारनाथ धाम, 11 मई। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो दिन से केदारनाथ समेत गंगोत्री और यमुनोत्री तीनों धाम गुलजार हैं। पहले दिन केदारनाथ धाम में देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्यां में 29 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हैलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिये पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की…
अवैध फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश
अमृतसर,11 मई। फार्मा ओपियोड के विरुद्ध बड़ी खुफिया कार्यवाही करते हुए पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा फैक्ट्री से चल रहे साइकॉट्रॉपिक पदार्थों के निर्माण और सप्लाई इकाइयों के अंतरराज्यीय गैर-कानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव दी। स्पेशल टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज, अमृतसर द्वारा गिरफ़्तार किए गए तरनतारन के गांव कोट मुहम्मद खान के सुखविन्दर सिंह उर्फ धामी और अमृतसर के गोविंद नगर के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स नामी दो नशा तस्करों के अगले-पिछले…
