बीजेपी लोगों के साथ संवाद के बजाय तानाशाही करती है –  शक्ति सिंह गोहिल

चंडीगढ़, 15 मई। बीजेपी देश में तानाशाही और एकतंत्र की सरकार बनाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन सबसे महत्वपूर्ण है। बीजेपी लोगों के साथ संवाद की बजाय तानाशाही करने में विश्वास रखती है। ये कहना है गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल का। वे चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे। गोहिल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार केवल दो पूंजीपतियों के लिए काम करती है। नेता लोगों के आशीर्वाद से ही बना जाता है। बीजेपी लोगों के…

रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा

चंडीगढ़, 15 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के तहत धवार को होशियारपुर जिले के राजस्व हलका पंडोरी सर्कल में बतौर पटवारी तैनात रमेश कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी को होशियारपुर के गांव तनूली की निवासी जसविन्दर कौर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपने पति समेत ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि…

Indian Citizenship Certificates : CAA के तहत पहले 14 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, गृह मंत्रालय ने सौंपे प्रमाण पत्र 

Indian Citizenship Certificates

Delhi : नागरिकता संशोधन अधिनियम यानि CAA के तहत भारत में पहली बार शरणाथियों लाभ दिया गया है। CAA लागू होने के बाद पहले 14 शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र दिया गया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को गृह मंत्रालय की ओर से 14 शरणार्थियों को पहला सेट सौंपा गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी शरणार्थियों प्रमाणपत्र दिए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से CAA के तहत हुई पहली कार्यवाई की जानकारी दी गई है। ये भी पढ़िए … भारत में नागरिकता संशोधन कानून की घोषणा, आज रात…

Saharanpur News : अवैध संबधों की भेंट चढ़ी मासूम बच्ची, चाची के प्रेमी ने बलात्कार के बाद कर दी हत्या, प्रेमी के साथ आरोपी चाची गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव भाभरी में 5 साल की मासूम चाची के अवैध संबधों की भेंट चढ़ गई। प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही चाची को मासूम बच्ची देखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बच्ची की ह्त्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या से पहले चाची के प्रेमी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया है। हैरत की बात तो ये है कि घटना को…

UP Loksabha Chunav : बसपा सुप्रीमो मायावती का भतीजे आकाश आनंद से उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से मुक्त करने क्या मायने?

BSP In UP

UP Loksabha Chunav : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आंनद को दोनों पदों से उनमें परिपक्वता आने तक पदों से हटाने की बात कहकर कहा है कि आनंद कुमार (यानि आकाश के पिता और मायावती के भाई) को पार्टी और मूवमेंट के हित में पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। आकाश आनंद को दोनों महत्वपूर्ण पदों पर से हटाने के लिए लिखे अपने पत्र में मायावती ने कहा है कि बसपा का नेतृत्व पार्टी व मूवमेंट के हित में एवं डॉ. आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर…

Saharanpur News : ग्रामीण ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह का किया प्रयास,  विद्युत कनेक्शन नहीं देने पर का लगाया आरोप

Saharanpur News

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला मुख्यालय पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण ने डीएम कार्यलय पर न सिर्फ हंगामा खड़ा कर दिया बल्कि अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बमुश्किल आत्मदाह कर रहे ग्रामीण को बचाया। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण के हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली। ग्रामीण ने शेखपुरा बिजलीघर पर तैनात जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण के मुताबिक़ बिजली घर पर तैनात जेई ने 20 हजार…

UP Basic School : अब स्कूल में सरकारी अध्यापकों का होगा मूल्यांकन, बच्चों को पढ़ाते हुए क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

UP Basic School

UP Basic School : उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग बेसिक स्कूलों में नया प्रयोग करने की तैयारी में है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते वक्त अध्यापकों का मूल्याकंन करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों के क्लास रूम की पढ़ाते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जायेगी। सरकार के इस फैसले से सरकारी अध्यापकों की चिंताए बढ़ना लाज़मी है। आपको बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में प्रभावी कक्षा शिक्षण के लिए एससीईआरटी की ओर से विभिन्न कवायद की जाती है। इसमें टेक्स्ट बुक से लेकर विभिन्न सपोर्टिंग सुपरविजन भी किया जाता है।…

दिल्ली में खुलेगा उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का स्टोर

देहरादून, 14 मई। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग/पैकेजिंग/ ब्रांडिंग के लिए सबसे बड़े अम्ब्रेला ब्रांड के रूप में उभर रहे हाउस ऑफ हिमालय के स्टोर जल्द ही नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व अन्य मुख्य स्थानों में खोले जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। एनडीएमसी ने इस सम्बन्ध में सहमति दे दी है। हाउस ऑफ हिमालया के कार्यो को गति देने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ हिमालया से जुड़े विभागों के साथ नियमित रूप से प्रत्येक माह समीक्षा बैठक का निर्णय लिया…

चारधाम यात्रा – 50 वर्ष अधिक आयु वालों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर फोकस

देहरादून, 14 मई। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार से भेंट की। इस दौरान पीएसआरआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच से लेकर तमाम सुविधाएं प्रदान की…

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन चुका है, अब मथुरा की बारी – धामी

चंडीगढ़, 14 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कालखंड में कुछ अलग हुआ है। भाजपा ने श्री राम मंदिर और 370 पर किया गया अपना वादा निभाने का काम किया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में और भी कई बड़ी योजनाओं पर काम होना है। इन योजनाओं को धरातल पर लाने का काम होगा और देश में विकास की गति…