फतेहाबाद, 17 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान, संस्कृति और भाईचारे को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही होगा और इसके लिए 25 मई को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के सामने वाला बटन दबाना होगा। इस जुमलेबाज सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करना, दस साल भरोसा करके आपने देख…
Author: news14today
Loksabha Election 2024 : लगातार घट रहा मतदान प्रतिशत, मजबूरन वोट नहीं डालते करोड़ो मतदाता !
Loksabha Election 2024 : इस बार के लोकसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियों, ख़ास तौर पर भाजपा और कांग्रेस के जीत-हार को लेकर सट्टा बाज़ार काफ़ी उछाल पर है। दरअसल, हिंदुस्तान में चल रहे अनेकों आन्दोलनों और मौजूदा केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ उठ रही आवाज़ों के चलते ये सट्टा बाज़ार गर्माये हुए हैं। जहाँ अरबों रुपये के सट्टे लग चुके हैं। लेकिन इसके पीछे एक जो सबसे बड़ी वजह है, वो यह है कि मतदाता मतदान में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अभी तक हो चुके दो…
निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रबंध मुकम्मल
चंडीगढ़, 17 मई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज ’टॉक टू यूयर सी. ई. ओ. पंजाब’ के शीर्षक के तहत करवाए गए दूसरे फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बात करते हुये पंजाब के निवासियों को सलाह दी कि राज्य में लोकसभा मतदान- 2024 के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर अगर कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान 50,000 रुपए या इससे अधिक की नकदी लेकर जा रहा है तो वह सबूत के तौर पर अपने साथ उचित दस्तावेज़ जैसे बैंक की रसीद आदि…
भाजपा और हुड्डा में लोकसभा के बदले राज्यसभा की सीट देने की सांठगांठ – चौटाला
चंडीगढ़, 17 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस सांठगांठ करके लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सिर्फ अपने बेटे की चिंता है, इसके चलते वे भाजपा से मिलकर लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट देने की तैयारी में है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा द्वारा करनाल लोकसभा और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के कमजोर प्रत्याशी उतरवाना, वहीं भाजपा द्वारा रोहतक में पीएम नरेंद्र…
Kisan Andolan : किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेनें रद्द, सरकार चुनाव में व्यस्त !
Kisan Andolan : सर्वाधिक अन्न उपजाने वाले पंजाब में फरवरी से किसान आंदोलन तीन महीनों से बदस्तूर जारी है। हर रोज़ अनेकों यात्री ट्रेनें और मालगाड़िया प्रभावित हो रही है। करीब 100 से अधिक ट्रेनों का रास्ता बदला गया और 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कहीं सरकार आंदोलन कर रहे किसानों को आम जनता की नजर में उसको गिराना तो नहीं चाह रही है। इस विषय पर भी आंदोलन कर रहे किसानों के नेताओं को विचार करना होगा। ये भी पढ़िए … दारुल उलूम का बड़ा फरमान,…
Big order of Darul Uloom : दारुल उलूम का बड़ा फरमान, महिलाओं के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
सहारनपुर : फतवों की नगरी एवं विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं को लेकर बड़ा फरमान जारी किया है। दारुल उलूम प्रबंधन के इस फैसले से हर कोई हैरत में हैं। प्रबंधन ने दारुल उलूम में महिलाओं और लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। दारुल उलूम का कहना है कि महिलाएं और युवतियां तालीम के इदारे में आकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाती हैं। जिससे तलबा की पढ़ाई प्रभावित होती है। दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पूर्णतया वर्जित कर दिया…
Saharanpur News : फीराहेड़ी में हुई विकास कार्यों की जांच, ग्राम प्रधान और सचिव पर हो सकती है कार्यवाई
Saharanpur News : सहारनपुर के गांव फीराहेड़ी के ग्राम प्रधान और समर्थकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीण महिला की शिकायत पर विकास कार्यों की जांच शुरू हो गई। जांच अधिकारी ने टीम के साथ गांव के पंचायत घर पहुँच कर ग्रामीणों और शिकायत कर्ता से पूछताछ की। जांच अधिकारी राकेश मौर्य ने शिकायत में बताये गए 6 बिंदुओं की मौके पर जाकर जांच की है। जांच में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव संयुक्त रूप से दोषी पाए गए। ग्राम सचिव की मिली भगत से विकास कार्यों में…
पीएम की कल्याणकारी योजनाओं से पंचायती राज व्यवस्था हुई मजबूत – मनोहर लाल
करनाल 16 मई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से पंचायती राज व्यवस्था और ज्यादा मजबूत हुई है। राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने गुरुवार को करनाल में सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों से चर्चा की और अपनी पंचायत के हर गांव में शत प्रतिशत मतदान कराने का…
बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम यात्रा करने वालों पर सिस्टम सख्त
उत्तरकाशी, 16 मई। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री मार्ग और प्रमुख प्रमुख पड़ावों, होल्डिंग प्वाईंट तथा गेट व्यवस्था का निरीक्षण कर बैरियर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण के यात्रा करने वाले व्यक्तियों को वापस भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए। पंजीकरण में दर्ज तिथि से पहले या बाद में भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के साथ ही होल्डिंग प्वाईंट्स पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने और…
चारधाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन, राज्य की आर्थिकी से जुड़ी – मुख्यमंत्री
देहरादून, 16 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़क मार्ग से ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं को देंखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि उनको चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए…
