चंडीगढ़, 21 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को अमृतसर जिले के वन विभाग में बेलदार के तौर पर तैनात निर्मल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को जोबनदीप सिंह निवासी गांव घरिंडा, तहसील अटारी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह लकड़ी का आरा लगाना चाहता है,…
Author: news14today
नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड तैयार – सीएस
देहरादून, 21 मई। आगामी 1 जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 3 नए आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 लागू होने जा रहे हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि नये आपराधिक कानूनों के पास होने के बाद हमारे…
खड़गे ने आप उम्मीदवार के लिए मांगा जनसमर्थन
यमुनानगर, 21 मई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत यमुनागर के जगाधरी में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील की। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान, कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता और अशोक अरोड़ा सहित सैंकड़ो इंडिया गठबंधन के कार्यकर्त्ता व समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी शहादत…
स्वास्थ्य सचिव की टीम ने लिया चार धाम में प्रबंधों का जायजा
रुद्रप्रयाग, 21 मई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार व अन्य सीनियर अफसरों ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर पल चार धाम यात्रा से जुड़े प्रबंधों की मॉनिटरिंग कर रही है इसलिए यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न पेश आए। सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक विभिन्न यात्रा पड़ावों का सड़क मार्ग से…
पुलिस मुख्यालय में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस
चंडीगढ़, 21 मई। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा से लड़ने की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को हर वर्ष आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि श्री राजीव गांधी की मृत्यु एक आतंकवादी घटना में हुई थी। इस दिन लोगों को आतंकवाद और किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाती है। पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों व…
UP Loksabha Chunav : अखिलेश यादव की रैली में चले चप्पल-जूते, समर्थकों ने किया हंगामा, अखिलेश बोले- “एक बात बताओ, भाजपा हटाओ”
आजमगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं पिछले कई दिनों से INDIA गठबंधन की रैलियों में हंगामा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रैलियों को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ रहा है। ताज़ा मामला आजमगढ़ में हुई चुनावी रैली का है। जहां मंगलवार को अखिलेश यादव की रैली में आये समर्थक एक बार फिर बेकाबू हो गए। आलम ये रहा है…
हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई
चंडीगढ़, 21 मई। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष चुनाव खर्च पर्यवेक्षक श्री बी आर बालाकृष्णन ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा चुनाव के दौरान शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामान की जब्ती पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि 25 मई को हो रहे चुनाव में एजेंसियों को विशेष नाकों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। शराब फैक्ट्रियों पर भी पुलिस की निगरानी होनी चाहिए। बालाकृष्णन आज यहां यूटी गेस्ट हाउस में हरियाणा व पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। हरियाणा में करोड़ों की नकदी जब्त…
रिश्वत लेते बिजली लाइनमैन व पूर्व सरपंच गिरफ्तार
चंडीगढ़, 20 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को खन्ना स्थित पी.एस.पी.सी.एल में तैनात लाइनमैन मनजिंदर सिंह उर्फ राजू और गांव दुलवां के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह को 12000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामला खन्ना के रहने वाले सहायक सब इंस्पेक्टर (सेवामुक्त) बलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने अपने प्लॉट के लिए बिजली का नया मीटर लगाने के लिए आवेदन किया…
पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें मान - शर्मा
श्री आनंदपुर साहिब, 20 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्याएं, लूट, जबरन वसूली और गिरोह युद्ध हो रहे हैं। आप के सत्ता में आने के बाद मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला, कब्बडी खिलाड़ी संदीप सिंह “नंगल…
Loksabha Chunav : अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान, बोले- “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो”
Loksabha Chunav : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान सोमवार सुबह से शुरू हो गया। देश की 49 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में जहां कई बड़े मंत्रियों, उधमियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है वहीं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी वोटिंग की है। ख़ास बात ये हैं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है। मतदान के बाद अक्षय कुमार ने मतदान केंद्र के बाहर आकर न सिर्फ गर्व से अपनी अमिट स्याही लगी उंगली दिखाई बल्कि अपने देश में पहली बार मतदान कर…
