सहारनपुर : सहारनपुर अदालत ने एक मामले भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। इनके अलावा 14 साल पुराने इस मामले में कांग्रेस नेता इमरान मसूद समेत 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले को लेकर सहारनपुर की एसीजेएम-तीन (MP/MLA) में 24 मई को सुनवाई होगी। नरेश टिकैत पर आरोप है कि बिना अनुमति सम्मेलन और जाम लगाने का आरोप है। ये भी पढ़िए … घर बैठे खुद करिये अपने घर के पानी की जांच, नगर निगम ने जारी किया पानी में मिश्रित किये…
Author: news14today
क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति करने वालों का गया टाइम – दिग्विजय
चंडीगढ़, 21 मई। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता को उनके हित में केवल काम करने वालों की ही राजनीति पसंद आती है। वे मंगलवार को नरवाना में जेजेपी उम्मीदवार रमेश खटक के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जनता क्षेत्रवाद और भेदभाव की राजनीति करने वाले लोगों को अच्छे से पहचानती है और इस…
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
देहरादून, 22 मई। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड तथा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था योजना का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मभूषण, डा0 अनिल प्रकाश जोशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित एक छायाचित्र प्रदर्शनी द्वारा हुई। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा की विज्ञान…
जाखड़ ने पटियाला में लिया मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा
पटियाला, 22 मई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को पटियाला पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। मोदी पटियाला में वीरवार (23 मई) को दोपहर बाद रैली करेंगे और भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के लिए जनता से वोट मांगेंगे। जाखड़ ने रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रदेश भाजपा प्रधान ने रैली की तैयारियों में जुटी कंपनी के लोगों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कंपनी को रैली में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम करने…
पंजाब में मतदान का समय बढ़ाए चुनाव आयोग – जाखड़
चंडीगढ़, 22 मई। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर से राज्य में मतदान के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में जाखड़ ने चुनाव आयोग एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने मतदान का समय सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक करने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण में एक जून को होगा। इस समय राज्य में…
मान ने किसानों का शोषण कर उन्हें मोदी के खिलाफ भड़काया – शर्मा
चमकौर साहिब, 22 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार को निशाने पर लिया। यहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मान ने सत्ता में आने से पहले केवल ‘झूठे वादे’ करके किसानों का शोषण किया और सत्ता हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्हें मोदी के खिलाफ ‘भड़काया’ था। किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, “मान ने किसानों को 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन…
500 रुपए में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे – गुप्ता
कुरुक्षेत्र, 22 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने दावा किया कि पूरे कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। मैं गांव गांव घूम रहा हूं जहां जनसभाओं में पूरा का पूरा गांव आ रहा है। लोग बीजेपी से नफरत करने लगे हैं। क्योंकि बीजेपी ने जनता को सबसे ज्यादा दुख दिए हैं। बीजेपी ने महिलाओं की बेकद्री, किसानों पर जुल्म और युवाओं को सबसे ज्यादा बेरोजगारी दी है। आम जनता इन सबके खिलाफ…
हरियाणा में बीजेपी जीतेगी सभी सीटें – मनोहर लाल
घरौंडा, 22 मई। करनाल लोकसभा क्षेत्र के घरौंडा की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में करनाल से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही देश की सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है। सेना के प्रति मोदी जी का विशेष प्रेम है। यही कारण है कि वह हर दीवाली उनके बीच ही मनाते हैं। यही वजह है कि…
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर रखें कड़ी नजर -अग्रवाल
चंडीगढ़, 22 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर होनी चाहिए ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर बिजली के साथ-साथ पीने के पानी और धूप से बचाव के लिए कड़े प्रबंध किए जाए और मतदान केंद्रों पर ओआरएस, मेडिकल व पैरा मडिकल स्टॉफ भी होना चाहिए। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों और एआरओ के साथ लोकसभा चुनाव 2024…
23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में करेंगी रोड शो
सिरसा, 21 मई। आगामी 23 मई को प्रियंका गांधी सिरसा में रोड शो करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा ने दी। उन्होंने कहा कि लोगों की काफी मांग थी कि प्रियंका गांधी का सिरसा में कार्यक्रम करवाया जाए। उन्होंने कहा कि रोड़ शो सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। जल्द ही रूट तय कर लिया जाएगा। सिरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि यह…
